मातृभूमि की मिट्टी में सुकून तलाशते दिखे सलमान खान, खेत में बैठकर फ्लॉन्ट की मस्कुलर बॉडी; फोटोज वायरल

Salman Khan Viral Post: सलमान खान की लेटेस्ट पोस्ट ने हर किसी को दीवाना बना दिया है. एक्टर अपनी पोस्ट में मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी एक्टर की ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है.

salman khan

Salman Khan Viral Post: सलमान खान अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं. एक्टर अपने विचारों को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते हैं. वहीं हाल ही में एक्टर ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में सलमान खान खेतों के बीच कुर्सी पर बैठे हैं और सुहाने मौसम के मजे ले रहे हैं. वहीं एक्टर की मस्कुलर बॉडी ने हर किसी का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर एक्टर की पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

सलमान खान के लुक ने लुटा दिल

सलमान खान ने बीती रात अपने इंस्टाग्राम पर 2 फोटोज शेयर कीं. फोटोज में सलमान खान ब्लैक स्लीवलेस बनियान और लाइट ब्लू कलर की जींस पहने नजर आ रहे हैं. वहीं एक्टर ने सिर पर काउबॉय हैट भी पहनी है. अपने फुल स्टाइलिश अंदाज में एक्टर ने अपनी फोटोज से सबका दिल जीत लिया है. इन फोटोज में सलमान खान के डोले भी दिखाई दे रहे हैं, जो काफी मस्कुलर हैं. 60 की उम्र में एक्टर की फिटनेस ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

विज्ञापन

मस्कुलर बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखे भाईजान

सलमान खान ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मातृभूमि.’ पहली फोटो में जहां सलमान खान फुल स्वैग में बैठे दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में एक्टर सिर झुकाकर अपने गहरे विचार में खुए हुए दिखाई दे रहे हैं. कुर्सी पर खेत के बीचोंबीच बैठे सलमान खान मुंबई की बारिश के बाद हुए सुहावने मौसम के मजे ले रहे हैं. सलमान खान के इस माचो लुक के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं और हर कोई एक्टर के लुक की तारीफ कर रहा है.

विज्ञापन

‘मातृभूमि’ की रिलीज का हर किसी को इंतजार

वहीं जहां एक तरफ सलमान खान मातृभूमि की मिट्टी में सुकून तलाश रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सलमान खान के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया. वहीं खबरें हैं कि ये फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट रिवील नहीं की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ