बॉलीवुड की Top IMDb रेटिंग वाली 5 सीरीज, हॉलीवुड को भी देती हैं टक्कर! Zee5 से Netflix पर करें बिंज-वॉच

Top IMDb Rating Series: ओटीटी की दुनिया पर भारतीय सीरीज भी राज कर रही हैं. आज हम आपको टॉप आईएमडीबी वाली 5 ऐसी सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो हॉलीवुड सीरीज को कड़ी टक्कर देती हैं. इन सीरीज को आप जी5 से लेकर नेटफ्लिक्स तक पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सीरीज का नाम शामिल है.

top imdb rating series
1 / 6

विज्ञापन

स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी

स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी2 / 6

'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है. प्रतीक गांधी स्टारर इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है. सोनी लिव की इस सीरीज में 10 एपिसोड्स हैं. वहीं सीरीज की कहानी स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता की लाइफ पर आधारित है. इसमें आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

एस्पिरेंट्स

एस्पिरेंट्स3 / 6

नवीन कस्तूरिया स्टारर इस सीरीज का नाम भी भारत की टॉप सीरीज की लिस्ट में शामिल है. इसका पहला सीजन साल 2021 में रिलीज हुआ था और अब तक सीरीज के 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं. प्राइम वीडियो की इस सीरीज का हर कोई फैन है. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 9.1 है.

कोटा फैक्ट्री

कोटा फैक्ट्री4 / 6

जितेंद्र कुमार की इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9 है. वहीं इस सीरीज के भी अब तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं. सीरीज का पहला सीजन 2019 में रिलीज हुआ था. वहीं इसके बाद से ही ये सीरीज हर किसी की फेवरेट बन गई थी. इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें जितेंद्र कुमार के साथ-साथ रेवती पिल्लई, उर्वी सिंह, अहसास चन्ना और मयूर मोरे लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

पंचायत

पंचायत5 / 6

जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता और फैसल मलिक की ये सीरीज भी हर किसी की फेवरेट है. कॉमेडी से भरपूर इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9 है. साल 2020 में रिलीज हुई इस सीरीज के अब तक 4 सीजन रिलीज हो चुके हैं. वहीं हर सीजन को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया है. इसे आप अपनी फैमिली के साथ घर में बैठकर बिंज वॉच कर सकते हैं.

टीवीएफ पिचर्स

टीवीएफ पिचर्स6 / 6

साल 2015 में आई इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9 है. इस सीरीज में भी नवीन कस्तूरिया लीड रोल में हैं. वहीं अब तक इस सीरीज के 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं. हर सीजन को ऑडियंस से काफी प्यार मिला और ये ही वजह है कि ये सीरीज भारत की टॉप सीरीज की लिस्ट में शामिल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन