कभी घर-घर जाकर बेचा लाली-पाउडर, फिल्मों में हुई एंट्री तो लगातार दी फ्लॉप फिल्में, फिर 2003 की इस फिल्म ने बचाया एक्टर का करियर

Bollywood Actor: बॉलीवुड के कई एक्टर ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में बेहद स्ट्रगल किया है. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के संघर्ष की कहानी बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं?

Arshad Warsi
1 / 7
Arshad Warsi. image credit- social media

विज्ञापन

अरशद वारसी

अरशद वारसी2 / 7

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी हैं. टीनएज में अरशद वारसी ने अपने पेरेंट्स को खो दिया था. इसलिए जिंदगी का गुजरा करने के लिए उन्होंने बेहद मेहनत की.

विज्ञापन

कॉस्मैटिक का सामान बेचा

कॉस्मैटिक का सामान बेचा3 / 7

17 साल की उम्र में अरशद वारसी ने घर-घर जाकर कॉस्मैटिक का सामान बेचा और साथ ही एक फोटो लैब में भी काम किया. फिर मुंबई आकर वो अकबर सामी के डांस ग्रुप में शामिल हो गए और एक्टर बनने से पहले उन्हें कोरियोग्राफर बनने का मौका मिला.

तेरे मेरे सपने

तेरे मेरे सपने4 / 7

इसके बाद साल 1996 में फिल्म 'तेरे मेरे सपने' से अरशद को पहला बड़ा ब्रेक मिला था. बता दें कि ये फिल्म अमिताभ बच्चन की प्रोडक्शन कंपनी अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन (ABCL) की पहली फिल्म थी.

विज्ञापन

लगातार फ्लॉप हुईं फिल्में

लगातार फ्लॉप हुईं फिल्में5 / 7

अरशद ने फिल्मों में एंट्री तो कर ली थी, लेकिन लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्में जा रही थी. इसके बाद साल 2003 में राजकुमार हिरानी की कॉमेडी फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से उनकी किस्मत पलटी और वो सर्किट बनकर हर किसी के दिलों में उतर गए.  

बॉक्स ऑफिस पर मिला प्यार

बॉक्स ऑफिस पर मिला प्यार6 / 7

इसके बाद उनकी किस्मत चमक गई और उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर प्यार मिलने लगा. अब वो ना सिर्फ फिल्मों बल्कि सीरीज में लोगों का दिल जीत लेते हैं.

विज्ञापन

पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ7 / 7

वहीं, अगर अरशद वारसी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 15 फरवरी 1999 को उन्होंने मारिया गोरेटी से शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं: एक बेटा जेक वारसी और एक बेटी जेने हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन