दिलजीत दोसांझ की ऑन-स्क्रीन 'बीवी' ने 'सतलुज' में मचाया गदर, दमदार एक्टिंग से लूटी महफिल, क्या आप जानते हैं कौन है ये हसीना?

Diljit Dosanjh Wife Role In Satluj: दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म 'सतलुज' (Satluj) इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्म को Zee5 से हटाने वाले विवादों के बीच एक किरदार की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है और वो हैं इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ की ऑन-स्क्रीन पत्नी. आइए जानते हैं इस हसीना के बारे में.

who is geetika vidya ohlyan
1 / 6
who is geetika vidya ohlyan

दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म में एक अभिनेत्री ने अपनी शानदार एक्टिंग से सबका ध्यान खींच लिया है. हर कोई उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए बात कर रहा है. आइए जानते हैं इस हसीना के बारे में.  

विज्ञापन

कौन है ये हसीना?

 कौन है ये हसीना?2 / 6

इस हसीना का नाम है- गीतिका विद्या ओहल्यान. उन्होंने दिलजीत की ऑन-स्क्रीन पत्नी का रोल निभाया है और अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिल जीत लिए. लोग इनके बारे में डीटेल्स जानने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. लोग जानना चाहते हैं कि इस हसीना को दिलजीत के साथ काम करने का कैसे मौका मिला और इसका मनोरंजन जगत से कैसा और क्या नाता है?

विज्ञापन

गीतिका विद्या कौन हैं?

 गीतिका विद्या कौन हैं?3 / 6

गीतिका विद्या ओहल्यान हरियाणा की रहने वाली हैं. वे एक छोटे शहर में पैदा हुईं. उनके पिता थिएटर से बहुत लगाव रखते थे. इसी वजह से बचपन से ही गीतिका को एक्टिंग का शौक लगा. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ी मल कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन किया. कॉलेज के दिनों में वे थिएटर सोसाइटी से जुड़ी रहीं. उन्होंने नाटक लिखे, डायरेक्ट किए और खुद परफॉर्म भी किया.

फिल्मी सफर की शुरुआत

फिल्मी सफर की शुरुआत4 / 6

गीतिका ने 2018 में फिल्म 'सोनी' से बड़ी पहचान बनाई. इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस अधिकारी का रोल किया था. उनकी रियलिस्टिक और सच्ची एक्टिंग को बहुत सराहा गया. इसके बाद वे 'थप्पड़' जैसी फिल्म में भी नजर आईं. गीतिका हमेशा ग्लैमर से दूर रहती हैं. वे एक मंझी हुई थियेटर कलाकार हैं. उन्होंने भारत के पहले बड़े बॉलीवुड म्यूजिकल शो 'जंगूरा' (Zangoora) में 300 से अधिक लाइव परफॉर्मेंस दी हैं. बता दें कि वे वॉइस आर्टिस्ट भी हैं.

विज्ञापन

'सतलुज' में कमाल का किरदार

'सतलुज' में कमाल का किरदार5 / 6

'सतलुज' फिल्म में गीतिका ने परमजीत कौर खालड़ा का रोल निभाया है. यह फिल्म पंजाब के उस समय की कहानी है जब वहां अशांति थी. इसमें दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं. गीतिका की एक्टिंग ने फिल्म को और मजबूत बना दिया है. उनकी भावनाओं से भरी परफॉर्मेंस देखकर दर्शक काफी प्रभावित हुए.

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म6 / 6

सच्ची घटना और मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित इस फिल्म में गीतिका ने उनकी पत्नी का रोल किया है. क्रिटिक्स के अनुसार, एक ऐसी पत्नी का दर्द, जो अपने पति के नैतिक और साहसी फैसलों का सम्मान तो करती है, लेकिन उसके अंजाम से डरती भी है. गीतिका ने इस किरदार को निभाकर सभी को इंप्रेस कर दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन