US मिडटर्म चुनाव में हार के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम की बाढ़, ईरान ने ट्रंप को 'डस्टबिन' में डाला

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप के मीम्स वायरल हो रहे हैं. ईरान इन इंडिया ने भी ट्रंप को डस्टबिन में डालने वाला वीडियो शेयर किया.

Untitled design (44)

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद डोनाल्ड ट्रंप को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल हो रहे हैं (Photo- X/@Iran_in_India)

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को तगड़ा झटका लगा है. उनकी पार्टी रिपब्लिकन को इस मिडटर्म चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी है. विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट के साथ-साथ हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी बहुमत हासिल कर लिया है. कंसास में डेमोक्रेटिक पार्टी ने करीब 100 साल बाद चुनाव जीता है. आखिरी बार 1932 में यहां से कोई डेमोक्रेट सीनेटर चुना गया था. अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में मिली करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़ आई हुई हैं. जिसमें यूजरों के निशाने पर सबसे आगे ट्रंप है.

विज्ञापन

ट्रंप को डस्टबिन में फेंक रहे लोग

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक मीम वायरल हो रही है. जिसमें कुछ लोग उन्हें गोद में उठाकर डस्टबिन में डालते दिख रहे हैं. खास बात यह है कि इस मीम को ईरान इन इंडिया के आधिकारिक एक्स पेज से भी शेयर किया गया है. इसके अलावा कई और लोगों ने डस्टबिन में फेंके जाते ट्रंप के इस मीम वीडियो को एक्स पर शेयर किया है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ट्रंप की मीम्स से जुड़ी कई तस्वीरें भी शेयर हो रही हैं. इसमें एक तस्वीर में ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ की है. जहां फहराए गए झंडे पर लिखा है- ‘मेक अमेरिका ट्रंपलेस अगेन’. मालूम हो कि ‘मेक अमेरिका ग्रेड अगेन’ ट्रंप का बड़ा चुनावी नारा रहा है. उसी नारे के तर्ज पर अब उनकी मीम बनाई जा रही है.

Photo- X

एक और तस्वीर में ट्रंप को ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ से गुलेल से उड़ाते दिखाया गया है. एक्स पर एक और ट्रंप का एक मीम वायरल हो रहा है. जिसमें पुतिन पहले सीढ़ी से फिसलते हुए नीचे उतरते दिख हैं. उनकी देखादेखी करने में ट्रंप सीढ़ी से फिसलने की कोशिश में डस्टबिन में जा गिरते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ