Pritam And Pedro में किसने निभाया स्पोर्ट्स मिनिस्टर की वाइफ का रोल? 39 साल की हसीना ने जीता सबका दिल

Who is Shruti Marathe: राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी और अरशद वारसी स्टारर वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. ये सीरीज दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. इस सीरीज में स्पोर्ट्स मिनिस्टर की पत्नी श्रद्धा सरदेसाई का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं इनके बारे में...

Shruti Marathe
1 / 7
Shruti Marathe. image credit- social media

विज्ञापन

श्रुति मराठे

श्रुति मराठे2 / 7

वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' में स्पोर्ट्स मिनिस्टर की पत्नी श्रद्धा सरदेसाई का किरदार एक्ट्रेस श्रुति मराठे ने निभाया है. श्रुति मराठे 18 सालों से एक्टिंग की दुनिया में हैं और वो जूनियर एनटीआर के साथ भी काम कर चुकी हैं.

विज्ञापन

कौन हैं श्रुति मराठे

कौन हैं श्रुति मराठे3 / 7

श्रुति मराठे की बात करें तो वो तमिल और मराठी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने साल 2008 में 'पेशवाई' नाम के मराठी टीवी सीरियल से अपने एक्टिंग सफर की शुरुआत की थी. उसी साल उन्होंने मराठी फिल्म Sanai Choughade से फिल्मी डेब्यू भी किया था.

फिल्म देवरा

फिल्म देवरा4 / 7

इसके बाद श्रुति मराठे को अलग-अलग फिल्मों और शोज में देखा गया है और अब वो 'प्रीतम एंड पेड्रो' से चर्चा में आ गई हैं. बता दें कि साल 2024 में आई साउथ की फिल्म 'देवरा' में उन्होंने जूनियर एनटीआर की पत्नी का किरदार निभाया था.

विज्ञापन

मराठी सिनेमा

मराठी सिनेमा5 / 7

जानकारी है कि श्रुति ने अपनी पढ़ाई लिखाई पुणे से की और फिर मराठी सिनेमा की दुनिया में कदम रखा दिया था. अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2016 में श्रुति ने गौरव घाटणेकर से शादी की थी.

पहली मुलाकात

पहली मुलाकात6 / 7

श्रुति के हसबैंड की बात करें तो गौरव भी एक्टर हैं और मराठी फिल्मों और टीवी शोज में काम करते हैं. कहा जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात साल 2014 में टीवी शो 'तुझी माझी लव्ह स्टोरी' के सेट पर हुई थी.

विज्ञापन

हैप्पी मैरिड लाइफ

हैप्पी मैरिड लाइफ7 / 7

इसके बाद दोनों को प्यार हुआ और फिर दो साल बाद दोनों ने शादी कर ली थी और अब दोनों हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं. साथ ही दोनों का फोकस अपने करियर पर भी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन