महारानी की तरह सजीं Anshula Kapoor, शादी में पहना मां का 42 साल पुराना जरदोजी दुपट्टा

Anshula Kapoor Photos: अंशुला कपूर की शादी हो गई है. अंशुला ने अपनी शादी के लुक की कई फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. अंंशुला के ब्राइडल लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है.

Anshula Kapoor photos
1 / 7
Anshula Kapoor photos. image credit- social media

विज्ञापन

रोहन ठक्कर के साथ शादी

रोहन ठक्कर के साथ शादी2 / 7

अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को रोहन ठक्कर के साथ शादी कर ली है. शादी की फोटोज शेयर करते हुए अंशुला ने बेहद खास बात लिखी है, जिसने फैंस का भी दिल छू लिया है.

विज्ञापन

जरदोजी का दुपट्टा

जरदोजी का दुपट्टा3 / 7

अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी में पहने इस खास लहंगे में कई तस्वीरें साझा की हैं. अंशुला ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है कि जब मैं दुल्हन बनी, तो मैं अपने साथ सिर्फ एक ही चीज ले जाना चाहती थी और वो है मेरी मां का 42 साल पुराना जरदोजी का दुपट्टा.

अंंशुला ने क्या लिखा

अंंशुला ने क्या लिखा4 / 7

अंशुला ने आगे लिखा है कि मेरी शादी के जोड़े की बाकी सभी चीजें इसी दुपट्टे को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं. अपनी जिंदगी के इस नए सफर की शुरुआत पर मुझे अपनी मां की यादों के अहसास में लिपटे रहना सबसे सही लगा, जिसने मुझे पाल-पोसकर बड़ा किया है.

विज्ञापन

कई फैशन डिजाइनर ने तैयार किया लुक

कई फैशन डिजाइनर ने तैयार किया लुक5 / 7

बता दें कि अंशुला का लुक कई फैशन डिजाइनर ने मिलकर तैयार किया है. अंशुला ने लिखा कि डिजाइनर तरुण तहिलियानी, मोहित राय और रुचि कृष्णा की मदद से इस पुरानी और कीमती चीज के इर्द-गिर्द मेरा पूरा लुक तैयार किया गया है.

अंशुला का लुक

अंशुला का लुक6 / 7

अंशुला ने आगे लिखा कि मेरी पंजाबी जड़ों को याद करने के लिए इसमें सुंदर फुलकारी बॉर्डर भी जोड़ा गया. तरुण, मेरी इस भावना को समझने और मेरे लिए एक ऐसा लहंगा बनाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया, जो हमेशा के लिए यादगार और बिल्कुल मेरे जैसा है.

विज्ञापन

अंशुला के लुक के बारे में

अंशुला के लुक के बारे में7 / 7

अंशुला का लहंगा फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने तैयार किया है. ज्वैलरी रानीवाला 1881 की ओर से बनाई गई हैं और कलीरे मृणालिनी चंद्रा ने तैयार की हैं. स्टाइलिंग मोहित राय और रुचि कृष्णा ने की है. वहीं, अंशुला का मेकअप और बाल सवलीन मनचंदा, शिवानी और पूजा देवपुरिया ने किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन