कंगना की ‘क्वीन 2’ पर लगा कानूनी ग्रहण, फैंटम स्टूडियोज ने ठोका 250 करोड़ का केस, जियोस्टार के अजीब तर्क ने चौंकाया

Queen 2 Legal Issue: जियो हॉटस्टार और कंगना रनौत की क्वीन 2 कानूनी पचड़े में फंस चुकी है. बॉम्बे हाई कोर्ट में फैंटम स्टूडियोज ने 250 करोड़ रुपए का मुकदमा दायर किया है.

Queen 2 Legal Issue
1 / 6
Queen 2 Legal Issue

बता दें कि 'क्वीन 2' की सीक्वल की शूटिंग पूरी हो चुकी है. लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान फिल्म कानूनी दांव-पेचों में फंस गई है. आइए जानते हैं पूरा मामला, जिसकी वजह से फिल्म के मेकर्स और जियोस्टार एक दूसरे के आमने-सामने आ गए.  

विज्ञापन

कंगना रनौत की क्वीन 2

कंगना रनौत की क्वीन 22 / 6

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘क्वीन 2’ (Queen 2) अपनी शूटिंग पूरी होते ही एक बड़े कानूनी विवाद में फंस गई है, जहां फैंटम स्टूडियोज ने फिल्म बना रहे प्रोडक्शन हाउस जियोस्टार के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में 250 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है.

विज्ञापन

फैंटम स्टूडियोज का क्या दावा है?

फैंटम स्टूडियोज का क्या दावा है?3 / 6

दरअसल, साल 2014 की कल्ट हिट फिल्म 'क्वीन' को फैंटम फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था. फैंटम स्टूडियोज का दावा है कि इस फिल्म के 50% इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) राइट्स और सीक्वल बनाने के अधिकार उनके पास हैं. फैंटम का आरोप है कि जियोस्टार ने इस फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए उनसे कोई आधिकारिक मंजूरी या सहमति (Consent) नहीं ली.

रिलीज पर रोक की मांग

 रिलीज पर रोक की मांग4 / 6

कानूनी फर्म रश्मीकांत एंड पार्टनर्स के जरिए दायर इस याचिका में फिल्म की रिलीज पर तुरंत रोक लगाने और 250 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है. इसी बीच इस पूरे विवाद पर जियोस्टार ने जो सफाई दी है, उसने सभी को चौंका दिया है.

विज्ञापन

जियोस्टार की सफाई

जियोस्टार की सफाई5 / 6

कंपनी ने फैंटम स्टूडियोज के दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए ये तर्क दिए हैं कि 'क्वीन' शब्द अंग्रेजी भाषा का एक बेहद सामान्य शब्द है. कानूनन कोई भी अकेला पक्ष इस सामान्य शब्द पर अपना एकाधिकार होने का दावा नहीं कर सकता. जियोस्टार का कहना है कि कंगना की यह फिल्म असल में कोई सीक्वल या प्रीक्वल है ही नहीं. यह पूरी तरह से एक मौलिक, स्वतंत्र और नई कहानी है.

कोई क्रिएटिव कनेक्शन नहीं

कोई क्रिएटिव कनेक्शन नहीं6 / 6

कंपनी का दावा है कि इस फिल्म का 2014 की 'क्वीन' फिल्म की कहानी, किरदारों (Characters) या उसके नैरेटिव से रचनात्मक रूप से कोई लेना-देना नहीं है. इस फिल्म का निर्देशन पहली फिल्म बनाने वाले विकास बहल ही कर रहे हैं. हाल ही में कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने (Wrap Up) की तस्वीरें भी साझा की थीं, लेकिन अब ये कानूनी दांव-पेचों में फंस गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन