ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके, वायरल हुईं चंडीगढ़ गर्ल

चंडीगढ़ की एक लड़की का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. लड़की ने अपने ऑफिस की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड गाने पर डांस किया, जिसे इंस्टाग्राम पर करीब 20 मिलियन बार देखा गया है.

Viral Video

चंडीगढ़ की एक लड़की का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. CREDIT: Instagram ( sparkling_osheen )

फेस्टिवल सीजन में हर जगह सेलिब्रेशन का माहौल है. ऑफिस में दिवाली पार्टी हो रही हैं, बाजारों में भी अलग ही रौनक है. इस बीच चंडीगढ़ की एक लड़की का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. लड़की ने अपने ऑफिस की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड गाने पर डांस किया, जिसे इंस्टाग्राम पर करीब 20 मिलियन बार देखा गया है. सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके शानदार डांस स्टेप्स, एथनिक ड्रेस और प्यारी सी स्माइल की जमकर तारीफ की है.

विज्ञापन

वीडियो वायरल

ओशीन पांडिया नामक महिला ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ”ऑफिस दिवाली पार्टी में एक डांस तो बनता है.” नीले और हरे रंग के खूबसूरत सूट में ओशीन ने अचानक इशकजादे फिल्म के गाने ‘झल्ला वल्लाह’ पर डांस करना शुरू कर दिया. इस दौरान ओशीन के सहकर्मियों ने उनका हौसला बढ़ाया. कुछ लोग उनके साथ आकर डांस करने लगे, जबकि बाकी ने इस पल को रिकॉर्ड कर लिया. उनकी क्यूट स्माइल ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच. वहीं, कई लोगों ने मजाक-मजाक में ये भी कह दिया कि वो जरूर ऑफिस में सबकी क्रश होगी.

विज्ञापन

लोगों ने की सराहना

वीडियो में ओशीन के साथ-साथ उनके को-वर्कर्स भी हिंदुस्तानी पहनावे में नजर आए. उन्होंने रंग-बिरंगे कुर्ते-पजामे पहनकर पार्टी की रौनक बढ़ाई. ओशीन के वीडियो को काफी सराहना मिली है और कई दर्शकों ने कमेंट सेक्शन में ओशीन के डांस स्टेप्स और उनके त्योहार वाले पहनावे की तारीफ की है. इस वीडियो ने वर्किंग प्लेस पर दिवाली के जश्न के माहौल में और भी उत्साह भर दिया है, जहां सहकर्मी अक्सर संगीत, नृत्य और बाकी उत्सवों के लिए एक साथ आते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ