हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Entertainment News: टॉलीगंज इलाके की लग्जरी बिल्डिंग में लगी आग

Entertainment News: मनोरंजन की दुनिया की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर ओटीटी और टीवी तक सभी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगे.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

23:32 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: भारत की जीत के बाद Munawar Faruqui ने पाकिस्तान को किया रोस्ट

आज यानी 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का मैच खेला गया, जिसमें भारत ने शानदार जीत हासिल की है. पाकिस्तान के हारते ही सोशल मीडिया स्टार मुनव्वर फारूकी ने पाक को रोस्ट कर दिया है और एक वीडियो शेयर किया है.

22:13 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'O Romeo' ने तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. 'ओ रोमियो' को रिलीज हुए 3 दिन का हो चुका है ओर लोग इसे भरपूर प्यार दे रहे हैं. फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

21:02 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन ने फैंस से की मुलाकात, देखें वीडियो

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने आज अपने घर के बाहर आए और अपने चाहने वालों से मुलाकात की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

20:49 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘धुरंधर’ ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर गदर काट रही है. इतना ही नहीं 'धूरंधर' को बॉर्डर पार पाकिस्तान में भी खूब देखी जा रही है. अब 'धुरंधर' ने एक और कारनामा अपने नाम दर्ज कर लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:55 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: नाना पाटेकर संग विशाल भारद्वाज ने क्यों नहीं किया था अभी तक काम?

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' सिनेमाघरों में गदर मचा रही है. यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. लेकिन इस बीच विशाल भारद्वाज ने नाना पाटेकर को लेकर एक बयान दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:08 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: भोलेनाथ की भक्ति में लीन हुईं , मंदिर से सामने आईं तस्वीरें

आज यानी 15 फरवरी को देशभर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व मनाया जा रहा है. इस पावन त्यौहार पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक भगवान शिव की आराधना में लीन नजर आ रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने शिवरात्रि के मौके पर कुछ तस्वीरें शेयर की है. पढ़िए पूरी खबर...

19:03 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Rajpal Yadav के जेल से बाहर आने की उड़ी अफवाह, बीवी राधा ने क्या कहा?

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. हाल ही में राजपाल का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे लेकर दावा किया गया कि एक्टर जेल से रिहा हो गए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

18:37 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद अरिजीत सिंह ने रिलीज किया नया गाना

हाल ही में अरिजीत सिंह ने एक पोस्ट शेयर प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया है. लेकिन अब सिंगर में अपना खुद का एक गाना रिलीज किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, अरिजीत ने इस बार कोई रोमांटिक या दर्द भरा गाना नहीं गया है. इस बार उन्होंने भक्ति गीत गाया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:31 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: टॉलीगंज इलाके की लग्जरी बिल्डिंग में लगी आग

कोलकाता के टॉलीगंज इलाके की एक बिल्डिंग में आग लगी गई है. इससे यहां रहने वाले कई स्टार्स घर से निकलकर सड़क पर आ गए हैं. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. आग डायमंड सिटी रेसिडेंस के टावर 2 में लगी, जहां फिल्म कपल यश और नुसरत, एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस एमएलए सायंतिका बनर्जी समेत कई स्टार्स के फ्लैट हैं.

18:11 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: हॉरर के हैं दीवाने, तो देख डालिए 7 एपिसोड वाली ये सीरीज

आजकल लोग हॉरर के दीवाने हैं. अगर आप भी घर बैठे कुछ हॉरर से भरा देखना चाहते हैं, तो हम आपके लिए एक कमाल की सीरीज लेकर आए हैं. इस सीरीज में कमाल का डर और सस्पेंस है, जो किसी का भी दिमाग खोल सकता है. पढ़ें पूरी खबर...

17:36 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 8-एपिसोड्स वाली ये क्राइम थ्रिलर सीरीज आज भी है मस्ट-वॉच

आज के समय में लोग घर से बाहर थिएटर में जाकर फिल्म देखना ज्यादा पसंद नहीं करते हैं. लोग घर पर रह कर ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं. आप भी सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

17:11 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Krystle D’Souza ने ब्रेकअप के बाद किया मूव ऑन!

टीवी अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. लोगों का कहना है कि अभिनेत्री को नया प्यार मिल गया है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर...

16:32 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 16 मिनट की वो फिल्म, जो निकली सबसे बड़ी डिजास्टर

सिनेमा में हर तरफ की फिल्में रिलीज होती रहती हैं. कई बार कुछ फिल्में टिकट खिड़की पर बेहद शानदार कमाई कर देती हैं, तो कुछ फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिलता है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो टिकट विंडो पर सुपरफ्लॉप हुई थी. पढ़ें पूरी खबर...

15:33 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘बहुत अनकंफर्टेबल…’, Abhishek Bachchan ने AI को लेकर क्या कहा?

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन एक बार फिर से चर्चा में हैं. एक्टर ने एआई के बारे में बात की है. आइए जानते हैं कि अभिषेक का एआई को लेकर क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

14:44 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Mahesh Babu ने दिया महाशिवरात्रि का तोहफा, जारी किया ‘नागाबंधम’ का टीजर

पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम है. इस खास मौके पर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'नागबंधम' का टीजर रिलीज कर दिया गया है. इस टीजर को महेश बाबू ने जारी किया है. पढ़ें पूरी खबर...

14:43 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 11 एपिसोड्स वाली थ्रिलर सीरीज, जिसमें दिखा मास्टर माइंड का गेम

अगर आप थ्रिलर और सस्पेंस से भरी सीरीज-फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसके 11 एपिसोड हैं और इसमें थ्रिलर भरपूर है. इसे आप ओटीटी पर फ्री में देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

14:09 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: अक्षरा सिंह ने किया पवन की वाइफ ज्योति को सपोर्ट

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह का सपोर्ट किया है. उन्होंने पावरस्टार की टेंशन बढ़ा दी है. उन्होंने 100 करोड़ एलिमनी की बात कही है. पढ़िए पूरी खबर.

13:28 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: SonyLIV की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्में और सीरीज, नंबर 1 पर साउथ का कब्जा

ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर ट्रेंडिंग फिल्मों और सीरीज के बारे में बता रहे हैं. टॉप 10 की लिस्ट में चार तो रियलिटी शोज हैं, जो ट्रेंड कर रहे हैं. देखिए पूरी लिस्ट.

13:03 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: कौन हैं देश के टॉप 3 सबसे महंगे एक्टर्स?

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कमाल के सुपरस्टार्स हैं, जो मोटी फीस लेते हैं. आज हम आपको टॉप तीन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि कौन हैं टॉप तीन एक्टर्स? पढ़ें पूरी खबर...

12:56 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शिव भक्ति में लीन हुए सेलेब्स, जमकर दी महाशिवरात्रि की बधाई

आज पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम है. हर कोई भगवान शंकर की भक्ति में लीन नजर आ रहा है. इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी शिव भक्ति में लीन नजर आए. सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए सितारें महाशिवरात्रि विश कर रहे हैं.

12:28 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: दुनिया को अलविदा कह चुके 'रामायण' के ये सितारे

रामानंद सागर की 'रामायण' का हर किरदार आज भी लोगों के जहन में है. फिर चाहे वो राम हों या फिर सीता. यहां तक कि हनुमान और लक्ष्मण समेत अंगद और मेघनाद और रावण को भी लोगों ने काफी पसंद किया. इसका हर किरदार यादगार रहा. पढ़िए पूरी खबर.

12:04 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: भगवान शिव पर बनी वो फिल्में, जिन्होंने हिलाया बॉक्स ऑफिस

हर कोई शिवभक्ति में लीन नजर आ रहा है. भगवान शिव की आराधना के लिए हर शिव भक्ति पूजा-अर्चना कर रहा है. इस बीच हम आपको भगवान शंकर पर बनी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

11:46 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: वैलेंटाइन डे पर सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल पर लुटाया प्यार

वैलेंटाइन डे के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर इकबाल पर प्यार लुटाया. उन्होंने रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है, जिसमें दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है.

11:39 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: राजेश खन्ना संग 12 साल रहा एक्ट्रेस का रिश्ता, फिर भी प्रॉपर्टी में नहीं मिला हिस्सा

राजेश खन्ना जितनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं, उससे कम उनकी निजी जिंदगी के चर्चे नहीं रहे हैं. डिंपल कपाड़िया के अलावा उनके जिंदगी में कई अभिनेत्रियां रही हैं, जिनके साथ उनके प्यार के चर्चे खूब रहे हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस अनीता आडवाणी ने अपना दर्द बयां किया है. पढ़िए पूरी खबर.

11:37 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: सुपरस्टार महेश बाबू ने लॉन्च किया ‘नागबंधम’ का टीजर

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अभिषेक नामा के डायरेक्शन में बनी माइथो-एक्शन फिल्म 'नागबंधम' का बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में विराट कर्णा लीड रोल में हैं. प्रोड्यूसर किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने इस फिल्म को एक बहुत बड़े स्केल पर तैयार किया है, जिसमें वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्शन वैल्यू साफ नजर आ रही है. हर फ्रेम में उनकी साहसिक सोच और आध्यात्मिक गहराई के साथ-साथ एक शानदार विजुअल अनुभव की झलक मिलती है.

11:06 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 10 दिन बाद जेल से रिहा हुए राजपाल यादव! वायरल वीडियो का सच क्या?

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर, सलमान खान को धन्यवाद बोल रहे हैं. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर...

10:26 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: पवन सिंह पर अब इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने लगाया धोखा देने का आरोप!

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे में पावर स्टार को लेकर 'द 50' का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने उन्हें धोखा दिया. चलिए बताते हैं आखिर मामला क्या है. पढ़िए पूरी खबर.

09:55 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: विजय वर्मा को मिला नया प्यार?

विजय वर्मा एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद अब एक्टर ने वैलेंटाइन डे के मौके पर मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में हाथ डाले कोई मिस्ट्री गर्ल नजर आ रही है. इस फोटो को खुशी आहूजा को टैग किया गया है.

09:01 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: कहां हैं ‘रामायण’ के अंगद?

रामानंद सागर का पॉपुलर शो 'रामायण' आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. लोग अब भी काफी पसंद करते हैं. शो के किरदारों की छाप आज भी दर्शकों के दिलों पर है. लेकिन कुछ रोल्स आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं. ऐसे में आज आपको 'रामायण' के अंगद के बारे में बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.

08:20 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: तलाक के बाद माही विज ने यूं सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे

बीते दिन ही वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया गया. इस खास मौके को एक्ट्रेस माही विज ने भी सेलिब्रेट किया है. पति जयभानुशाली से तलाक के बाद एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया है. उन्होंने रेड कलर की ड्रेस में फोटोज भी शेयर की है.

08:12 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के बीच मुंबई से भाग गए थे सनी देओल

सनी देओल ने फिल्म 'बॉर्डर 2' की सक्सेस को लेकर बात की. 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद सनी ने बताया कि इसके शूट के बाद वह मुंबई से गायब हो गए थे. पढ़िए पूरी खबर.

07:19 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: वैलेंटाइन डे पर 'तू या मैं' का कैसा है हाल?

शनाया कपूर स्टारर फिल्म 'तू या मैं' की कमाई की बात की जाए तो फिल्म की पहले दिन शुरुआत खास नहीं रही थी. एक करोड़ का बिजनेस करने के लिए भी फिल्म तरस गई है. लेकिन दूसरे दिन वैलेंटाइन डे का इसे फायदा मिला. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 60 लाख का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 2 करोड़ पहुंच गई है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 2.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

07:19 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: वैलेंटाइन डे पर शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' की हुई मौज

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने 8.50 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था.फिल्म की कमाई वैलेंटाइन डे पर डबल डिजिट में पहुंच गई है. मूवी ने दूसरे दिन यानी की शनिवार को 12.25 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी दो दिनों की कमाई 20.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. पढ़िए पूरी खबर.

07:13 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: अभिषेक बच्चन ने 14.5 करोड़ में बेचा अपना अपार्टमेंट

अभिषेक बच्चन को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में स्थित अपना एक लग्जरी डूप्लेक्स अपार्टमेंट बेच दिया. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्होंने 14.5 करोड़ रुपये में अपने इस अपार्टमेंट को बेच दिया है. इतना ही नहीं, कुछ रिपोर्ट्स में इसे घाटे का सौदा बताया जा रहा है.

07:08 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: नयनतारा ने रोमांटिक अंदाज में पति विग्नेश को विश किया वैलेंटाइन डे

नयनतारा ने वैलेंटाइन डे के मौके पर पति विग्नेश के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर की है. इसमें एक्ट्रेस को विग्नेश के साथ रोमांटिक और बेहद ही क्लोज देखा जा सकता है. उन्होंने पति को अपना घर बताया है.

07:06 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Walker Blanco को अनन्या पांडे ने विश किया बर्थडे

अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जो वायरल हो रही है. एक्ट्रेस ने Walker Blanco को जन्मदिन विश किया है. Walker Blanco के साथ अनन्या पांडे के अफेयर की काफी चर्चा रही है. ऐसे में अब इस पोस्ट के बाद उनके लिंकअप की खबरों को तेजी से हवा मिली है.

00:01 (IST) 15 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘लैला मजनू’ के बाद ‘हीर रांझा’ लेकर आ रहे इम्तियाज अली

इम्तियाज अली ने बॉलीवुड में 'लैला मजनू' जैसी कल्ट मूवी बनाई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. वहीं 'वैलेंटाइन डे 2026' पर अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट की है. इस अनाउंसमेंट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में . पढ़िए पूरी खबर...

23:01 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: प्यार में सब कुछ भूले बॉलीवुड के ‘खूंखार’ विलेन, मोहब्बत के लिए पार कर दी सारी हदें

हिंदी सिनेमा का रोमांस दुनियाभर में काफी ज्यादा मशहूर है. बॉलीवुड जिस तरीके से फिल्मों में गानों के साथ हीरो-हीरोइन के बीच केमिस्ट्री और प्यार को दिखाता है, वो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आता है. लेकिन फिल्म में जब कोई खूंखार विलेन की एंट्री दिखाई जाती है, तो फिल्म का मजा और बढ़ जाता है. लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर की प्रेम कहानी कैसी रही है. आप भी इस बारे में सोचते हैं, तो आज हम आपके इस खबर में बॉलीवुड के विलेन की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

22:07 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Valentine Day पर ‘ओ रोमियो’ का कैसा रहा हाल?

शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. दरअसल फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रही है. फिल्म ने पहले दिन करीब 8.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

21:23 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: अक्षय कुमार ने भरी महफिल में जड़ दिया थप्पड़, बेहोश हो गया था शख्स

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपने मजाकिया अंदाज के लिए काफी जानें जाते हैं. लेकिन एक बार अक्षय कुमार को इतना गुस्सा आया था कि उन्होंने पार्टी के दौरान एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था और वो शख्स बेहोश हो गया था. आज भी इस बात को लेकर अक्षय कुमार काफी दुखी होते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:00 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 2024 से लेकर 2026 तक, बॉलीवुड के लिए टेंशन भरी रही साल की शुरुआत

साल 2024 से लेकर 2026 तक, बॉलीवुड सितारों के लिए टेंशन भरी शुरुआत रही है. फिल्मी दुनिया के स्टार्स की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. बॉलीवुड को लगातार धमकियां मिल रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

20:23 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: अब इस हसीना को मिली धमकी, कौन हैं ये एक्ट्रेस?

पंजाब की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर हिमांशी खुराना को धमकी मिलने की खबर सामने आई है. ये खबर सामने आते ही हर कोई हैरान और परेशान हो गया है. मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी खबर...

20:17 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: अगर अधूरी रह गई है प्रेम कहानी तो वैलेंटाइन डे पर देख डालिए ये फिल्में

14 फरवरी का दिन का प्यार करने वालों के लिए काफी खास माना जाता है. इस वैलेंटाइन डे के खास मौके पर लोग अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं. लेकिन कई बार सभी की प्रेम कहानी मुकम्मल नहीं हो पाती है और दिल टूट जाता है. अगर आपका दिल भी इस वैलेंटाइन डे पर टूट गया है, तो आज हम आपको बॉलीवुड की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर आपका दिल पसीज जाएगा. इन फिल्मों में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:39 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Valentine’s Day 2026: बॉलीवुड पर चढ़ा प्यार का रंग, देखें पोस्ट

हिंदी सिनेमा के स्टार्स ने बेहद शानदार तरीके से वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया है. इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिन पर हर कोई बेहद प्यार लुटा रहा है. पढ़ें पूरी खबर...

19:13 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: पहले सेना में रिजेक्शन, फिर पत्नी का निधन, कॉमेडी के किंग ने किया दर्जी का काम

बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिनकी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...

19:12 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही ये 3 फिल्में और सीरीज

आप भी इस वीकेंड पर फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं. लेकिन घर से बाहर जाने का मन नहीं कर रहा है, तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. दरअसल आज हम आपको इस खबर तीन ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर बैठे आराम से देख सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:59 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Arranged Marriage करते हैं इस मूलांक के लोग, शादी होते ही जीवन में आती है बहार

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक की किस्मत में Arranged Marriage लिखी होती है. लेकिन यही उनके शादीशुदा जीवन के लिए अच्छा होता है. शादी होते ही उनके जीवन में बहार आ जाती है. बॉलीवुड का यह कपल सबसे बड़ा उदाहरण है. पढ़िए पूरी खबर...

18:44 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Rohit Shetty ने फायरिंग के बाद लिया ये फैसला

बॉलीवुड में सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर टेंशन बढ़ी हुई है. सेलेब्स को लगातार मिल रही धमकियां बड़ी चिंता का विषय है. इस बीच अब रोहित शेट्टी ने एक अहम फैसला लिया है. देखें वीडियो

18:34 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शिव अवतार में पूजे गए एक्टर Rajinikanth, इस फैन ने भक्ति की सारी हदें कीं पार

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनी कांत एकबार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. हाल ही में उनसे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके फैंस उन्हें शिव रूप में उन पर जल चढ़ा रहे हैं. महाशिवरात्रि से पहले ऐसा देखकर सभी लोग हैरान रह गए. पढ़िए पूरी खबर...

18:25 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Alia Bhatt ने शेयर किया अपना Photo Dump

Alia Bhatt ने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं. इसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'कई सारे मूड, तो कई सारे मिरर'. उन्होंने अपनी कई सारी क्यूट क्यूट फोटोज शेयर की हैं.

18:04 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 2018 में आई वो फिल्म, जिसके एक गाने को मिले 975 मिलियन व्यूज

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्म और गाने हैं. कुछ फिल्में और गाने ऐसी होती हैं, जो कई रिकॉर्ड तोड़ देती हैं. कुछ ऐसी फिल्में और गाने होते हैं, जो सालों साल भी लोगों को याद रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बता रहे हैं, जो सालों पहले आया था, लेकिन आज भी लोगों का फेवरेट है. आइए जानते हैं इसके बारे में.... पढ़ें पूरी खबर...

17:53 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: एक्शन, इश्क और इंतकाम का मस्त कॉम्बिनेशन है शाहिद कपूर की ये फिल्म

शाहिद कपूर की फिल्म O Romeo रिलीज हुई. फिल्म में दिखाई गए एक्शन और इंटेंस सीन ने सभी को चौंका दिया. फिर भी शाहिद की ही एक और फिल्म के बारे में काफी कम लोग बात करते हैं, जिसमें दमदार कहानी और म्यूजिक दोनों ने तहलका मचा दिया. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

17:28 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड पर राज करने वाली वो हसीना, जिनका अनाथ आश्रम में गुजरा बचपन

हिंदी सिनेमा की की हसीनाएं ऐसी रही हैं, जिन्होंने अपने समय पर इंडस्ट्री में राज किया है. कई ऐसी भी एक्ट्रेस रहीं, जो पॉपुलर तो हुईं लेकिन समय के साथ गुमनाम भी हो गईं. आज हम आपको एक ऐसी हसीना के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने दिलीप कुमार और राज कपूर जैसे दिग्गजों के साथ काम किया. पढ़ें पूरी खबर...

17:13 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 1.8 IMDb रेटिंग वाली फिल्म, जो बनी इंडियन सिनेमा की बड़ी फ्लॉप

आज आपको बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने 45 करोड़ के बजट में महज 70 हजार रुपये की कमाई की थी. इसके फ्लॉप होने के बाद एक्ट्रेस को लगा था कि अब सब कुछ खत्म हो गया. पढ़िए पूरी खबर.

17:10 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: इस तरह साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने मनाया Valentine's Day

साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने पूरे परिवार के इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं. Valentine's Day के इस मौके पर एक्ट्रेस ने सभी को बधाईयां दी. तस्वीर में एक्ट्रेस के साथ उनके दोनों बच्चे और पति विगनेश नजर आ रहे हैं.

16:42 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Mrunal Thakur ने शादी को लेकर क्या कहा?

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने शादी को लेकर अपने विचार बताए हैं. कुछ समय पहले उनके डेटिंग रूमर्स भी जोरों पर थे. आइए जानते हैं कि शादी को लेकर मृणाल का क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

16:25 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: जब नशे की हालत में Sanjay Mishra ने लपेटी थी श्मशान की राख

हिंदी सिनेमा के जाने माने कलाकार संजय मिश्रा से जुड़ा एक वाकया काफी वायरल हुआ. जब उन्होंने श्मशान की राख को अपने शरीर में लपेटा, जिसे देखकर उनके ससुर का माथा चकरा गया था. आइए जानते हैं ये अजीबो गरीब किस्सा. पढ़िए पूरी खबर...

16:06 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Hina Khan ने पति Rocky के साथ कुछ इस तरह मनाया Valentine's Day

Hina Khan ने Valentine's Day के इस खास मौके पर अपने पति Rocky के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- 'साथ में बूढ़े होते हुए.'

15:44 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: वैलेंटाइन डे पर जैकलिन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर का कीमती तोहफा

महाठग सुकेश चंद्रशेखर अक्सर एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस के लिए लैटर लिखता है, जो चर्चा में आ जाता है. ऐसे में अब एक्ट्रेस के लिए सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर लैटर लिखा साथ ही एयरबस H-सीरीज हेलीकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा किया.पढ़िए पूरी खबर.

15:23 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Valentine’s Day: शादी के बाद पहला वेलेंटाइन डे मनाएंगे ये कपल

देश-दुनिया में वेलेंटाइन डे धूमधाम से मनाया जा रहा है. हर कोई अपने प्यार को गिफ्ट दे रहा है और उसके लिए कुछ स्पेशल करके प्यार का इजहार कर रहा है. इस बीच अब हम आपको बता रहे हैं कि इस साल शादी के बाद कौन-कौन से कपल अपना पहला वेलेंटाइन डे मना रहे हैं. आइए जानते हैं... देखें फोटोज

15:17 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: प्रधानमंत्री के लाडले हैं ये बॉलीवुड सितारे, संभालते हैं संसद की गद्दी

फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों में एक्टिंग के बाद अपने करियर को राजनीति की ओर मोड़ा है. आज इसी इंडस्ट्री में कई लोग बड़े राजनेता के रूप में भारतीय संसद की गद्दी संभाल रहे हैं. इनमें से कुछ प्रधानमंत्री मोदी के प्रियजन भी हैं. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

14:55 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: पंजाबी कॉमेडी फिल्म Viyaah Kartaare Da का ट्रेलर हुआ रिलीज

पंजाबी कॉमेडी रोमांस ड्रामा फिल्म Viyaah Kartaare Da का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. Dharma Production और गिप्पी गिरेवाल के प्रोडक्शन हाउस Humble Motion Pictures ने मिलकर इस फिल्म को बनाया है.

14:40 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: रानी मुखर्जी की Mardaani 3 हिट हुई या फ्लॉप?

रानी मुखर्जी इन दिनों फिल्म 'मर्दानी 3' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को सिनेमाघरों में 30 जनवरी, 2026 को रिलीज किया गया है. ऐसे में अब मूवी की सक्सेस का जश्न मनाया गया है. पढ़िए पूरी खबर.

14:34 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'शिव भक्ति' में डूबे बॉलीवुड के ये 5 सितारे, लिस्ट में एक मुस्लिम नाम भी शामिल

कल महाशिवरात्रि है. हर कोई शिव भक्ति में रमा होगा. मगर क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में ऐसे 5 कौन से बॉलीवुड सितारे हैं, जो कि भगवान शंकर को बड़ा मानते हैं. वे शिव के बड़े भक्त हैं. आइए जानते हैं इनके नाम. पढ़िए पूरी खबर...

13:53 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: फिल्म Ek Din का टीजर हुआ रिलीज

साईं पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म Ek Din का टीजर रिलीज हो गया है. आमिर खान प्रोडक्शन की यह फिल्म 1 मई, 2026 को रिलीज होने वाली है.

13:35 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: राशा थडानी की तेलुगू फिल्म Srinivasa Mangapuram का पोस्टर हुआ रिलीज

बॉलीवुड की Uyi Amma गर्ल राशा थडानी ने अब तेलुगू सिनेमा में अपना डेब्यू किया है. वैलेंटाइन्स डे के इस खास मौके पर राशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली तेलुगू फिल्म Srinivasa Mangapuram का पोस्टर रिलीज किया है.

13:19 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: ‘बर्बाद हो गई जिंदगी…’, वड़ा पाव गर्ल का बुरा हाल

‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वड़ा पाव गर्ल चीख रही हैं. आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

13:12 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Netflix पर टॉप 3 में ट्रेंड कर रहा Epstein Files से जुड़ा ये शो

आजकल Jeffrey Epstein Files को लेकर चर्चा काफी तेज है. हर कोई इस पर बात कर रहा है, जहां पर दुनिया के अमीर लोग बड़े बड़े क्राइम्स में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं. ऐसी थ्योरी निकलकर बाहर आ रही हैं, कि इन्हें इंसानी मांस खाने का शौक था, जिसके लिए बच्चों को बंधी बनाकर रखा जाता था. पढ़िए पूरी खबर...

13:05 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Urvashi Rautela की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री?

उर्वशी रौतेला एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पहले भारतीय क्रिकेटर एपी ढिल्लों के साथ उनका नाम जुड़ रहा था. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि उनकी जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो गई है. पढ़िए पूरी खबर.

12:56 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: जल्द रिलीज होगा बिग बॉस 19 फेम Farhana Bhatt और Armaan Malik का नया गाना

बिग बॉस सीजन 19 में फरहाना भट्ट और सिंगर अरमान मलिक दोनों साथ नजर आए थे. शो में इन दोनों की खूब लड़ाई हुई. लेकिन बाहर आकर अब ये दोनों एकसाथ इस म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं.

12:35 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: आम्रपाली दुबे नहीं, ये हैं निरहुआ की रियल वाइफ

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. अक्सर लोग आम्रपाली दुबे को उनकी वाइफ समझते हैं और दोनों के अफेयर की खबरें काफी रहती हैं. ऐसे में अब एक्टर को इतने सालों में पहली बार पत्नी के साथ देखा गया है. पढ़िए पूरी खबर.

12:23 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Valentine's Day पर रोहनप्रीत को खली पत्नी की कमी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

आज Valentine's Day के खास मौके पर नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत अपनी पत्नी से दूर हैं. इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ क्यूट फोटो शेयर कर उन्हें मिस करने के बात बताई है. इन फोटोज में कपल बेहद प्यारे लग रहे हैं.

12:06 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: खुद को 'चुड़ैलों की पोती' बताती हैं बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस

कुछ हिंदु देवी देवताओं की पूजा करते हैं, तो किसी को आध्यात्म की तरफ झुकाव होता है. मगर इस बॉलीवुड अदाकारा का इंट्रेस्ट काफी अलग है. यह नास्तिक हैं और खुद को चुडैलों की पोती बताती हैं. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

12:05 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: 'द बैटल ऑफ गलवान' का गाना ‘मैं हूं’ रिलीज

वैलेंटाइन डे के मौके पर सलमान खान फिल्म्स ने 'बैटल ऑफ गलवान' वैलेंटाइन स्पेशल रोमांटिक ट्रैक "मैं हूं" रिलीज किया है. ऐसे में, सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया यह पूरा गाना अब रिलीज हो चुका है और यह फिल्म की भावनाओं को खूबसूरती से समेटे हुए है.

11:24 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: हद से ज्यादा रोमांटिक होते हैं इस मूलांक के लोग

कुछ अंक हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करते हैं. यह हमारी भावनाओं और व्यवहार के बारे में बताते हैं. जैसे कि इस मूलांक के लोग बेहद रोमांटिक होते हैं. अपने पार्टनर के अलावा इन्हें और कुछ नहीं दिखाई देता है. पढ़िए पूरी खबर...

11:06 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: भोलेनाथ की भक्ति में डूबी दिखीं प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों 'नागिन 7' को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच अब एक्ट्रेस भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंची हैं. उनका येलो सूट में वीडियो भी सामने आया है. देखिए वीडियो...

10:54 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: गुरु रंधावा ने की राजपाल यादव की मदद

राजपाल यादव चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब सिंगर गुरु रंधावा ने की अभिनेता की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. गुरु रंधावा ने राजपाल यादव की मदद के लिए पैसे पहले ही ट्रांसफर कर दिए हैं. उन्होंने बताया कि वो एक्टर को अपने म्यूजिक वीडियो काम दे रहे हैं, इसके बदले में उन्होंने पैसे भेजे हैं.

10:51 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: Netflix टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट, 'धुरंधर' को पछाड़ नंबर 1 बनी साउथ की ये फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में इस हफ्ते बड़ा फेरबदल देखने के लिए मिल रहा है. जहां 'धुरंधर' करीब तीन हफ्तों से नंबर 1 पर बनी थी अब उसे साउथ की फिल्म ने पछाड़ दिया है. देखिए लिस्ट.

10:09 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: बॉबी देओल ने फैंस के साथ दिया पोज, दिखा नया लुक

बॉबी देओल को देर रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान एक्टर ने फैंस के साथ पोज भी दिया और एक लिटिल फैन के साथ पोज दिया, जिसके लिए लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. इतना ही नहीं, इस बीच एक्टर के नए लुक ने भी फैंस को एक्साइटेड कर दिया.

09:46 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: कैसे हुई रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर की मौत?

रामानंद सागर की लिगेसी को बढ़ाने का काम उनके बेटे आनंद सागर ने किया था. लेकिन अब वो भी दुनिया को अलविदा कह गए हैं. वह अपने पीछे अपनी विरासत छोड़ गए हैं. चलिए बताते हैं उनकी मौत की वजह. पढ़िए पूरी खबर.

09:33 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने ठुकराया 60 करोड़ का ओटीटी ऑफर!

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लंबे समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. बताया जा रहा है कि वो 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. रिपोर्ट के अनुसार, रूमर्ड कपल ने अक्टूबर 2025 में सगाई कर ली थी. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि दोनों ओटीटी का 60 करोड़ के वेडिंग वीडियो का ऑफर ठुकरा दिया है. हालांकि, अभी इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

09:03 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शनाया कपूर की 'तू या मैं' ने कितना किया कलेक्शन?

'ओ रोमियो' के साथ रिलीज हुई फिल्म 'तू या मैं' के हाल के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है. मूवी ने वर्ल्डवाइड 65 लाख की कमाई की और इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 55 लाख की कमाई की है. पढ़िए पूरी खबर.

09:02 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर की छठी सबसे बड़ी ओपनर बनी O Romeo

'ओ रोमियो' ने ओपनिंग डे पर ठीकठाक कमाई की. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने पहले दिन भारत में 8.25 करोड़ का बिजनेस किया और वर्ल्डवाइड 9.75 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है. इसके पहले शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म 'कबीर सिंह' थी, जिसे 2019 में रिलीज किया गया था. इसके बाद 2024 में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिलीज हुई थी, जिसने 7.02 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी. ऐसे में अब 2019 के बाद 'ओ रोमियो' है, जिसने अच्छी खासी कमाई की शुरुआत की है. पढ़िए पूरी खबर.

08:25 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: स्मृति मंधाना के दोस्त ने पलाश मुच्छल पर लगाए आरोप, कोर्ट ने लगाई फटकार

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना का रिश्ता टूट चुका है लेकिन उन पर आरोपों का सिलसिला कम नहीं हुआ. ऐसे में सिंगर ने अपने वकीलों के जरिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंन मानहानिकारक बयान देने के लिए नुकसान की भरपाई की मांग वाला मुकदमा दायर किया है. पढ़िए पूरी खबर.

08:24 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी की हार से खुश जावेद अख्तर

बांग्लादेश में तख्ता पलट हुआ है. पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान अब देश के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. ऐसे में अब बॉलीवुड के लिरिसिस्ट जावेद अख्तर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने जमात की हार पर खुशी जाहिर की और एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. जावेद अख्तर ने लिखा कि बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी चुनावी मैदान में बुरी तरह से हार गई है. इसे जावेद ने दक्षिणपंथी विचारधारा का मुख्य स्रोत बताया और हिंदुओं पर होने वाले अत्याचारों के लिए जिम्मेदार भी ठहराया. इसकी हार पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि इसकी हार से साबित होता है कि बांग्लादेशी जनता जमात के अल्पसंख्यकों के प्रति सांप्रदायिक पूर्वाग्रह को स्वीकार नहीं करता, ये अच्छी खबर है.

08:22 (IST) 14 Feb 2026

Entertainment News LIVE: धनुष को मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस

धनुष के खिलाफ थंडेल नाम के प्रोडक्शन हाउस ने लीगल नोटिस भेजा है और इसमें 20 करोड़ कंपंसेशन की मांग की गई है. इसकी वजह को लेकर बताया कि ये विवाद एक प्रोजेक्ट में देरी की वजह से शुरू हुआ है, जो कि लंबे समय से पेंडिंग है. रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि एक्टर साल 2016 में Naan Rudran नाम की फिल्म साइन की थी. लेकिन इसकी कभी शूटिंग नहीं की. धनुष इस फिल्म में एक्टर और डायरेक्टर दोनों थे.

Entertainment News: कोलकाता के टॉलीगंज इलाके की एक बिल्डिंग में आग लगी गई है. इससे यहां रहने वाले कई स्टार्स घर से निकलकर सड़क पर आ गए हैं. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. आग डायमंड सिटी रेसिडेंस के टावर 2 में लगी, जहां फिल्म कपल यश और नुसरत, एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस एमएलए सायंतिका बनर्जी समेत कई स्टार्स के फ्लैट हैं

Walker Blanco को अनन्या पांडे ने विश किया बर्थडे

अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जो वायरल हो रही है. एक्ट्रेस ने Walker Blanco को जन्मदिन विश किया है. Walker Blanco के साथ अनन्या पांडे के अफेयर की काफी चर्चा रही है. ऐसे में अब इस पोस्ट के बाद उनके लिंकअप की खबरों को तेजी से हवा मिली है.

‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’ ने की कितनी कमाई?

‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’ दोनों ही फिल्मों को दूसरे दिन यानी कि वैलेंटाइन डे का फायदा मिला है. सैकनिल्क के अनुसार, मूवी ने 8.50 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था. इसी के साथ ही ये शाहिद की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई थी. मूवी ने दूसरे दिन यानी की शनिवार को 12.25 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी दो दिनों की कमाई 20.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं, शनाया कपूर स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’ की कमाई में भी उछाल दर्ज की गई है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 60 लाख का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 2 करोड़ पहुंच गई है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 2.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola