Box Office Collection: वैलेंटाइन डे पर शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' की हुई मौज, 'तू या मैं' का भी दिखा जादू

O Romeo Vs Tu Yaa Main Box Office Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को वैलेंटाइन डे का भरपूर फायदा मिला है. मूवी ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया है.

O Romeo Vs Tu Yaa Main Box Office Collection

'ओ रोमियो' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन. (File Photo)

O Romeo Vs Tu Yaa Main Box Office Collection: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. दर्शकों की इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था, जो कि वैलेंटाइन डे के मौके पर खत्म हो गया है. मूवी को पहले दिन तो कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था लेकिन, ये शाहिद के करियर की छठी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी थी. ऐसे में अब इसे दूसरे दिन यानी कि वैलेंटाइन डे का भरपूर फायदा मिला है, जिसका असर इसकी कमाई पर देखने के लिए मिला है. शनिवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. चलिए बताते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने 8.50 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला था. इसी के साथ ही ये शाहिद की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई थी. 2019 में ‘कबीर सिंह’ के 7 साल बाद एक्टर की पहली फिल्म ने ओपनिंग डे पर इतना कलेक्शन किया है. अब दूसरे दिन इसकी कमाई में बंपर उछाल दर्ज की गई है.

विज्ञापन

‘ओ रोमियो’ की कमाई में दूसरे दिन आई बंपर उछाल

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ‘ओ रोमियो’ की कमाई में दूसरे दिन बंपर उछाल दर्ज की गई है. फिल्म की कमाई वैलेंटाइन डे पर डबल डिजिट में पहुंच गई है. मूवी ने दूसरे दिन यानी की शनिवार को 12.25 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी दो दिनों की कमाई 20.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि रविवार को यानी कि तीसरे दिन फिल्म अच्छी खासी कमाई कर सकती है. अब देखना होगा कि फिल्म ने पहले वीकेंड पर कितना कलेक्शन कर पाती है. हालांकि, फिल्म वर्ल्डवाइड 26.6 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है.

विज्ञापन

‘तू या मैं’ का कैसा है हाल?

इसके साथ ही अगर शनाया कपूर स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’ की कमाई की बात की जाए तो फिल्म की पहले दिन शुरुआत खास नहीं रही थी. एक करोड़ का बिजनेस करने के लिए भी फिल्म तरस गई है. लेकिन दूसरे दिन वैलेंटाइन डे का इसे फायदा मिला. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 60 लाख का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 2 करोड़ पहुंच गई है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 2.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म पहले वीकेंड पर कितनी कमाई कर पाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ