कहां हैं 'रामायण' के अंगद? मुस्लिम एक्टर ने रखा था रावण की लंका में पैर, हिला ना सका था कोई बलवान

रामानंद सागर का पॉपुलर शो ‘रामायण’ आज भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. लोग अब भी काफी पसंद करते हैं. शो के किरदारों की छाप आज भी दर्शकों के दिलों पर है. लेकिन कुछ रोल्स आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं. ऐसे में आज आपको ‘रामायण’ के अंगद के बारे में बता रहे हैं.

muslim actor bashir khan, bashir khan Played Angad Role in Ramanand Sagar Ramayan

कहां हैं 'रामायण' के अंगद? (File Photo)

विज्ञापन

रामानंद सागर का पॉपुलर टीवी सीरियल ‘रामायण’ तो हर किसी को याद होगा. भला इसे भुलाया भी कैसे जा सकता है. ये ऐतिहासिक रियलिटी शो रहा. इसे लोगों ने काफी पसंद किया था और आज भी इसके राम, सीता और लक्ष्मण की लोग भगवान के जैसे पूजा करते हैं. सीरियल का हर किरदार आज भी लोगों के जहन में है. पहली बार जब इस शो को ऑनएयर किया गया था तो लोग देखने के लिए सारे काम छोड़ देते थे. इसके हर किरदार की छाप आज भी सबको याद है. इनमें से कुछ तो करियर में आगे बढ़ गए और कुछ गुमनामी में समा गए. इसी में से एक अंगद का रोल निभाने वाले एक्टर बशीर खान भी थे.

बशीर खान को रामानंद सागर की ‘रामायण’ में अंगद के रोल में देखा गया था. वह धर्म से मुस्लिम थे लेकिन इस सीरियल में उन्होंने अलग ही छाप छोड़ी थी. इस रोल से एक्टर को खूब प्रसिद्धि मिली थी. सीरियल में दिखाया गया था कि कैसे जब अंगद रावण की सोने की लंका में पहुंचे थे तो सभी के पसीने छुड़ा दिए थे. रावण की सभा के अच्छे-अच्छे बाहुबली और बलवान तक उनका पैर नहीं हिला पाए थे. अंगद का किरदार बशीर ने बहुत ही शालीनता और सहजता के साथ निभाया था. अगर आज भी अंगद के नाम की चर्चा होती है तो बशीर का ही चेहरा इस रोल में आंखों के सामने आ जाता है.

विज्ञापन

‘महाभारत’ जैसे शोज में भी काम कर चुके हैं बशीर

इतना ही नहीं, बशीर खान को केवल ‘रामायण’ के लिए नहीं जाना जाता है बल्कि वह ‘महाभारत’ और ‘श्री कृष्ण’ जैसे सीरियल के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ (1988) में भी काम किया था. इसके उन्हें ‘श्री कृ्ष्ण’ (1993) जैसे क्लासिक पौराणिक शोज में भी देखा गया था. भारतीय टेलीविजन पर उन्होंने अमिट छाप छोड़ी थी और दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई थी.

विज्ञापन

गुमनामी की जिंदगी में खो गए बशीर खान

इसके साथ ही, अगर बशीर खान के बारे में बात की जाए कि अब वो इतने सालों बाद कहां हैं तो इसकी खास जानकारी नहीं है. उन्होंने इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत रामानंद सागर के फेमस शो ‘विक्रम बेताल’ से की थी. लेकिन पहचान ‘रामायण’ के अंगद से मिली थी. क्लासिक शोज के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है. लेकिन एक्टर गुमनामी में खो गए हैं. उन्हें अब रोल्स ऑफर नहीं किए जाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ