शिव अवतार में पूजे गए एक्टर Rajinikanth, इस फैन ने भक्ति की सारी हदें कीं पार, तस्वीर का जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना

Rajinikanth as Lord Shiva Video: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनी कांत एकबार फिर से सुर्खियों में छा गए हैं. हाल ही में उनसे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके फैंस उन्हें शिव रूप में उन पर जल चढ़ा रहे हैं. महाशिवरात्रि से पहले ऐसा देखकर सभी लोग हैरान रह गए.

Rajinikanth as Lord Shiva Video

Rajinikanth as Lord Shiva Video

Rajinikanth Fan Worship Madurai: हमारे देश में हीरो वरशिप बहुत होती है. अपने हीरो को पूजना और उनको भगवान मान लेना आम बात है. लेकिन हद तो तब हो गई, जब महाशिवरात्रि से पहले ऐसी अजीबो गरीब वीडियो सामने आई. इसमें साउथ एक्टर रजनीकांत को उनके फैंस शिव के भेष में जलाभिषेक कर रहे हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीकांत के फैन की दीवानगी

राजनीकांत के फैन बहुत जोश में रहते हैं. आए दिन रजनीकांत से जुड़े हीरो वरशिप के मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन इस बार हद ही हो गई. livehindustan के एक वायरल वीडियो में तमिलनाडु के मदुरै में रहने वाले एक फैन कार्तिक ने अपने घर में ही राजनीकांत का मंदिर बना लिया है. इस मंदिर में राजनीकांत की बड़ी-बड़ी मूर्तियां और हजारों तस्वीरें लगी हैं. कार्तिक राजनीकांत को भगवान समान मानते हैं. वे कहते हैं कि थलाइवा (राजनीकांत का नाम) उनके लिए ईश्वर हैं.

शिव के अवतार में करने लगे पूजा

कल महाशिवरात्री है. इस शुभ अवसर पर शिव अवतार में खड़े रजनीकांत से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. इस मौके पर कार्तिक ने कुछ खास किया. उन्होंने राजनीकांत की एक पुरानी फिल्म ‘उझैप्पाली’ से ली गई तस्वीर ली, जिसमें राजनीकांत भगवान शिव के रूप में दिखते हैं. इस तस्वीर को मंदिर में रखकर उन्होंने पूजा शुरू की. उन्होंने दूध, पंचामृत और अन्य चीजों से जलाभिषेक किया. जैसे भगवान शिव का शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाता है, वैसे ही उन्होंने राजनीकांत की तस्वीर पर अभिषेक किया. साथ में आरती उतारी और भक्ति गीत गाए. यह वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए.

विज्ञापन

भक्ति की मिसाल या विवाद?

इस तरह की हरकत से लोगों के बीच विवाद छिड़ गया है. कुछ लोग फैन की भक्ति देखकर कई लोग खुश हुए. वे कहते हैं कि राजनीकांत की मेहनत और अच्छाई के कारण फैंस उन्हें इतना प्यार करते हैं. लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत बताया. वे बोले कि भगवान शिव की पूजा में किसी इंसान की तस्वीर का इस्तेमाल ठीक नहीं है. सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. फिर भी कार्तिक की भक्ति से राजनीकांत का नाम और चमका.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ