
1 / 12
Netflix Top 10 Trending Movies: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में इस हफ्ते बड़ा फेरबदल देखने के लिए मिल रहा है. जहां 'धुरंधर' करीब तीन हफ्तों से नंबर 1 पर बनी थी अब उसे साउथ की फिल्म ने पछाड़ दिया है. देखिए लिस्ट.

2 / 12
नेटफ्लिक्स की इंडिया ट्रेंडिंग लिस्ट में 'धुरंधर' का जलवा करीब तीन हफ्तों से देखने के लिए मिल रहा था, लेकिन अब इसे साउथ की दो फिल्मों ने पछाड़ दिया है, जिसके बाद रणवीर सिंह की फिल्म नंबर 1 से खिसकर तीसरे पर आ गई है. ऐसे में चलिए बताते हैं साउथ की वो कौन सी दो फिल्में हैं, जिसने 'धुरंधर' को पछाड़ कर नंबर पर कब्जा कर लिया है. (Photo- Imdb)

3 / 12
नेटफ्लिक्स पर 10वें नंबर पर रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' भी बनी हुई है. 'मर्दानी 3' को 30 जनवरी को रिलीज किया गया, जिसकी वजह से इसके दोनों पार्ट ट्रेंड में थे. लेकिन अब नेटफ्लिक्स पर सिर्फ 'मर्दानी 2' ही ट्रेंडिंग लिस्ट में बची है. पहला पार्ट इससे बाहर हो गया है. (Photo- Imdb)

4 / 12
रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु और मिनीषा लाम्बा स्टारर फिल्म 'बचना ऐ हसीनो' को 18 साल बाद ओटीटी पर रिलीज किया गया है. इसे नेटफ्लिक्स पर बीते दिनों ही रिलीज किया गया और अब ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में नवे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (Photo- Imdb)

5 / 12
आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की 11 साल पुरानी फिल्म 'दम लगा के हईशा' नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. ये आठवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसकी IMDB रेटिंग 7.5 है. (Photo- Imdb)

6 / 12
इस लिस्ट में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' सातवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म ने थिएटर में खास प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन ओटीटी पर इसे भी ट्रेंडिंग लिस्ट में कब्जा किए करीब एक महीना होने वाला है. (Photo- Imdb)

7 / 12
यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म 'हक' ओटीटी पर रिलीज होने के बाद से ही छाई हुई है. इसकी रिलीज को एक महीने से ज्यादा हो गया है और ये अभी तक ट्रेंडिंग लिस्ट में छठे नंबर पर बरकरार है. (Photo- Imdb)

8 / 12
वहीं, इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर संजय मिश्रा की फिल्म 'वध' है. हाल ही में इस फिल्म की सीक्वल रिलीज किया गया है, जिसकी वजह से इसका फर्स्ट पार्ट नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है. (Photo- Imdb)

9 / 12
धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' को भी दर्शकों से अच्छा खासा प्यार मिल रहा है. फिल्म ओटीटी पर छाई हुई है. रिलीज के बाद ये फिल्म भी पहले और दूसरे नंबर पर बनी हुई थी लेकिन ये अब ट्रेंडिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गई है. (Photo- Imdb)

10 / 12
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' नंबर वन पर बनी हुई थी. थिएटर के बाद ओटीटी पर भी इसका कब्जा देखने के लिए मिला था लेकिन, अब ये फिल्म नंबर वन से खिसककर तीसरे स्थान पर आ गई है. (Photo- Imdb)

11 / 12
तमिल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थलाइवर थम्बी थलाइमिल' को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया. इसकी रिलीज को अभी करीब दो दिन का ही वक्त हुआ है और ये नेटफ्लिक्स के इंडिया ट्रेंड में दूसरे नंबर पर आ गई है. इसकी 7.4 IMDb रेटिंग है, जिसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी देखा जा सकता है. (Photo- Imdb)

12 / 12
नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट पर नंबर वन पर तेलुगु कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'अंगना ओके राजू इंडियन' बनी हुई है. इसका निर्देशन मारी ने किया है. फिल्म को 14 जनवरी, 2026 को रिलीज किया गया था और अब ये हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. (Photo- Imdb)