शाहिद कपूर पहले भी विशाल भारद्वाज के साथ कर चुके हैं काम
विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया अविनाश मिश्रा और फरीदा जलाल जैसे कलाकार अहम रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि एक्टर शाहिद कपूर चौथी बार विशाल भारद्वाज के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले शाहिद ने विशाल भारद्वाज के साथ फिल्म हैदर और रंगून जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.
‘ओ रोमियो’ ने तीसरे दिन कितने का किया कलेक्शन
आपको बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, तो वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 12.65 करोड़ रुपये छाप डाले थे. दरअसल, मेकर्स ने यह उम्मीद जताई थी कि फिल्म रविवार को अच्छी कमाई कर सकती है. लेकिन फिल्म की कमाई बीते दिन के मुकाबले काफी कम हुई है. फिल्म ने तीसरे दिन 9.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने 3 दिनों में 30.15 रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म के बजट की बात करें, तो इस फिल्म को बनाने में करीब 125-150 करोड़ रुपये तक खर्च किए गए हैं. ‘ओ रोमियों’ में की कहानी हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित है. फिल्म में शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तारा का किरदार निभाया है.