'लाइफ पार्टनर सही…', Mrunal Thakur ने शादी को लेकर क्या कहा? धनुष संग उड़ चुकी हैं अफेयर की रूमर्स

Mrunal Thakur On Marriage: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने शादी को लेकर अपने विचार बताए हैं. कुछ समय पहले उनके डेटिंग रूमर्स भी जोरों पर थे. आइए जानते हैं कि शादी को लेकर मृणाल का क्या कहना है?

Mrunal Thakur

Mrunal Thakur. image credit- social media

विज्ञापन

Mrunal Thakur On Marriage: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया तक… कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. जब ऐसा कुछ होता है, तो सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक उनकी चर्चा हो रही है. इस बीच अब हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो इन दिनों अपनी डेटिंग रूमर्स को लेकर लाइमलाइट में हैं. इस बीच इन्होंने अब शादी पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

क्या बोलीं मृणाल ठाकुर?

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मृणाल ठाकुर हैं. पीटीआई के साथ बात करते हुए मृणाल ने कहा है कि वो शादी की प्लानिंग कर रही हैं, लेकिन तब जब सही टाइम हो और लाइफ पार्टनर सही लगे. उन्होंने बताया कि वो अपनी लाइफ में सही पार्टनर के आने का इंतजार कर रही हैं.

Advertisment

धुनष के साथ डेटिंग रूमर्स

गौरतलब है कि कुछ समय पहले तक धुनष के साथ मृणाल के डेटिंग रूमर्स जोरों पर थे. हालांकि, एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था. अब इसके कुछ ही टाइम बाद मृणाल का शादी को लेकर ये बयान सामने आया है. अपने इस बयान को देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वो एक दिन शादी करना चाहती हैं.

खुद करेंगी ऐलान

अभिनेत्री ने कहा कि जब सही दिन और लाइफ पार्टनर मिलेगा, तो वो खुद सोशल मीडिया पर इसका ऐलान करेंगी. मृणाल ने कहा कि टाइम के साथ लोगों का शादी को लेकर विचार बहुत बदल गया है. उन्होंने कहा कि आज लोग उस रिश्ते को चुनते हैं, जो सही होता है और जुड़ाव होता है. पहले शादी के कई अलग कारण होते थे, लेकिन अब सही इंसान के साथ रहने की इच्छा के बारे में है.

मृणाल का वर्कफ्रंट

इसके अलावा अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के प्रमोशन में बिजी हैं. रवि उदयवार द्वारा निर्देशित और संजय लीला भंसाली द्वारा निर्मित ये फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इसके अलावा आदिवी शेष के साथ रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डकैत’ भी पाइपलाइन में है और ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ