'कांग्रेस को जनाधार के हिसाब से मिलेगी हिस्सेदारी', यूपी चुनाव में सीट बंटवारे पर सपा सांसद ने दिया बयान

उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल ने सीट शेयरिंग पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन में कांग्रेस को 150-200 सीटें नहीं बल्कि उनके जनाधार के आधार पर सम्मानजनक सीटें मिलेंगी. असली गठबंधन अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच तय होगा.

UP Elections, SP Congress alliance, SP Singh Patel, Akhilesh Yadav, Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल ने सीट शेयरिंग पर बड़ा बयान दिया है. Credit ANI

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल ने स्थिति साफ की है. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में दोनों दलों का गठबंधन तय है, लेकिन कांग्रेस को 150 से 200 सीटें मिलने की बात पूरी तरह बेबुनियाद है. लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए सपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस को गठबंधन में पूरा सम्मान मिलेगा, लेकिन सीटें उनके वास्तविक जनाधार के अनुपात में ही दी जाएंगी. उन्होंने कहा, “कांग्रेस को सम्मानजनक सीटें मिलेंगी, 150-200 सीटें नहीं. जनाधार के अनुपात में सम्मानजनक सीटें दी जाएंगी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की भी यही सोच है.”

यह भी पढ़ें : UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- ‘बात जीत की है’

विज्ञापन

गठबंधन की अटकलों पर विराम

सपा सांसद के इस बयान के बाद सीटों की संख्या को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है. उनका यह बयान साफ संकेत देता है कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में बड़े भाई की भूमिका में रहेगी और सीटों का बंटवारा जमीनी पकड़ व पिछले चुनावी प्रदर्शन को देखकर ही अंतिम रूप लेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ