Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बॉलीवुड

कौन हैं देश के टॉप 3 सबसे महंगे एक्टर्स? बॉलीवुड ही नहीं साउथ सुपरस्टार भी कमाते हैं करोड़ों

Highest Paid Actors: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कमाल के सुपरस्टार्स हैं, जो मोटी फीस लेते हैं. आज हम आपको टॉप तीन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि कौन हैं टॉप तीन एक्टर्स?

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Feb 15, 2026 13:03
highest paid actors
highest paid actors. image credit- social media

Highest Paid Actors: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक स्टार्स ऐसे हैं, जो एक फिल्म के लिए मोटी फीस चार्ज करते हैं. आज हम आपको देश के उन तीन सुपरस्टार्स के बारे में बता रहे हैं, जो सबसे ज्यादा फीस लेते हैं. आइए जानते हैं कि वो तीन स्टार्स कौन हैं, जो देश के सबसे महंगे कलाकार हैं? इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के हीरो शामिल हैं.

कौन हैं देश के सबसे महंगे तीन एक्टर?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देश के सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में शाहरुख खान पहले नंबर पर हैं. फिल्म ‘पठान’ से किंग कान ने प्रॉफिट शेयर से 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिलहाल शाहरुख खान ही देश के सबसेे महंगे एक्टर हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम है.

---विज्ञापन---

अल्लू अर्जुन दूसरे नंबर पर

जी हां, अल्लू अर्जुन देश के दूसरे सबसे महंगे एक्टर हैं. अल्लू अर्जुन ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ से लगभग 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके अलावा अगर लिस्ट में तीसरे नंबर की बात करें तो इस लिस्ट में तीसे नंबर पर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का नाम है. रजनीकांत ने 225 करोड़ की फीस के साथ देश के सबसे महंगे एक्टर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह बनाई है.

रजनीकांत तीसरे सबसे महंगे एक्टर

दरअसल, रजनीकांत ने फिल्म ‘थलाइवर 174’ के लिए 225 करोड़ रुपये की फीस ली है. बताया जा रहा है कि इसमें अपफ्रंट फीस के साथ प्रॉफिट शेयर भी शामिल है. ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर है. इस फीस के चलते उन्हें देश का तीसरा सबसे महंगा एक्टर बना दिया गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘जेलर’

गौरतलब है कि रजनीकांत ने इसके पहले साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर’ के लिए मोटी फीस ली थी. इस फिल्म के लिए उन्होंने 210 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस फिल्म के बाद अब रजनीकांत ने फिल्म ‘थलाइवर 174’ के लिए उससे भी ज्यादा मोटी फीस ली है और वो देश के सबसे महंगे एक्टर की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं.

यह भी पढ़ें- भगवान शिव पर बनी वो फिल्में, जिन्होंने हिलाया बॉक्स ऑफिस, एक ने तो कमाए थे 600Cr+

First published on: Feb 15, 2026 01:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.