IND vs WI: खतरे में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर नंबर-1 के दावेदार

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड टूटने वाले हैं. इस सीरीज में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड पर भी खतरा मंडरा रहा है. वेस्टइंडीज के एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर नंबर-1 बनने के प्रबल दावेदार हैं.

रोहित शर्मा/ Image Source: ANI

रोहित शर्मा/ Image Source: ANI

IND vs WI: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा चुकी है. भारत ने वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया. अब 6 अक्टूबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है. इस सीरीज में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड पर खतरा मंडरा रहा है. वेस्टइंडीज के एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर हिटमैन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

खतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक खेले गए टी-20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. उन्होंने अपने करियर में 39 छक्के जड़े हैं. हालांकि रोहित अब टी-20आई नहीं खेलते हैं. वह संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में आगामी टी-20 सीरीज में एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. दोनों खिलाड़ियों के पास नंबर-1 बनने का मौका है.

विज्ञापन

एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर ने भारत के खिलाफ अब तक 28-28 छक्के जड़ चुके हैं. ऐसे में अगर दोनों बल्लेबाज इस सीरीज में 12-12 छक्के जड़ देते हैं तो लुईस और हेटमायर पूर्व भारतीय कप्तान से आगे निकल जाएंगे.

विज्ञापन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20आई मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में निकोलस पूरन दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 35 छक्के जड़े हैं. लेकिन पूरन आगामी टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में उनके पास आगे निकलने का मौका नहीं है. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 25 छक्के जड़े हैं और वह इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. सूर्या भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.

किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक खेले गए टी-20 मैच में सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए हैं. उन्होंने 22 मैच में 38.50 की औसत के साथ 693 रन बनाए हैं. वहीं, लिस्ट में दूसरे नंबर पर निकोलस पूरन हैं. उन्होंने 20 मैच में 32.88 की औसत के साथ 592 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 14 मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ 57 की औसत के साथ 570 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर हैं, जिन्होंने 13 मैच में 38.72 की औसत के साथ 426 रन बनाए हैं. वहीं, शिमरोन हेटमायर ने 20 मैच में 23.44 की औसत के साथ 422 रनों को अपने नाम किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ