'बर्बाद हो गई जिंदगी…', वड़ा पाव गर्ल का बुरा हाल, कैमरे के सामने चीख रहीं चंद्रिका, यूजर्स ने दे दिया ये टैग

Chandrika Dixit aka Vada Pav Girl Viral Video: ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वड़ा पाव गर्ल चीख रही हैं. आइए जानते हैं कि उनका क्या कहना है?

vada pav girl

vada pav girl. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Chandrika Dixit aka Vada Pav Girl Viral Video: ‘बिग बॉस OTT 3’ की कंटेस्टेंट ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित लगातार सुर्खियों में छाई हुई है. वड़ा पाव गर्ल का पति युगम के साथ विवाद चल रहा है और वो मिस्ट्रीमैन के साथ वीडियो शेयर कर रही हैं. अब वड़ा पाव गर्ल का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि इस वीडियो में चंद्रिका क्या कह रही हैं?

विज्ञापन

चंद्रिका के नए वीडियो में क्या?

चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में चंद्रिका बेड पर बैठी हैं और तेज-तेज चीख रही हैं. वीडियो में वड़ा पाव गर्ल कह रही हैं कि तुम क्या चाह रहे मुझसे, कभी क्या कभी क्या, एक की चार लगाए जा रहे हो. इसके बाद वीडियो में मिस्ट्रीमैन नजर आ रहे हैं, जो उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं.

विज्ञापन

मिस्ट्रीमैन से करना चाहती हैं शादी

वीडियो में वड़ा पाव गर्ल, मिस्ट्रीमैन को हाथ-पैर मारती नजर आ रही हैं, लेकिन मिस्ट्रीमैन पूछते हैं कि क्या बात है? इस पर चंद्रिका कहती हैं कि शादी क्यों नहीं कर रहे हो मुझसे? क्यों नहीं कर रहे हो? देखो ना कितने बोल रहे हैं ये लोग? बीच-बीच में मिसट्रीमैन कहते हैं कि करेंगे, करेंगे. इस पर चंद्रिका कहती हैं कि तुझे पता है मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है.

मिस्ट्रीमैन ने की संभालने की कोशिश

मिस्ट्रीमैन कहते हैं कि कुछ बर्बाद नहीं हुआ है, सब ठीक है. चंद्रिका पूछती हैं कि शादी करेगा? कब करेगा? मिस्ट्रीमैन कहते हैं कि ऐसे नहीं कर सकते, पहले एक को तो… तसल्ली से करेंगे, सब होगा. चंद्रिका कहती हैं कि कसम खा मेरी, तो मिस्ट्रीमैन वड़ा पाव गर्ल की कसम खाते हैं और कहते हैं कि भरोसा रख और थोड़ा शांत रख खुद को. इसको बाद वो उन्हें हग करते हैं.

विज्ञापन

यूजर्स ने दिया दिल्ली की राखी सावंत का टैग

इस वीडियो के कैप्शन में वड़ा पाव गर्ल लिखती हैं कि एक की चार मत लगाओ और गुस्से वाली इमोजी शेयर करती हैं. वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट्स किए हैं. किसी ने कहा कि शानदार स्क्रिप्ट है, तो किसी ने लिखा कि दिल्ली की राखी सावंत. किसी ने कहा कि रोज नए ड्रामे करती है, किसी ने लिखा कि बच्चे की लाइफ खराब हो रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ