'आपने मुझे धोखा दिया…', पवन सिंह को लेकर क्यों बोलीं The 50 की भोजपुरी एक्ट्रेस? वीडियो वायरल

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे में पावर स्टार को लेकर ‘द 50’ का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने उन्हें धोखा दिया. चलिए बताते हैं आखिर मामला क्या है.

The 50, Bhojpuri Actress Dimpal Singh, Dimpal Singh On Pawan Singh

पवन सिंह पर भोजपुरी एक्ट्रेस ने लगाया धोखा देने का आरोप. (photo- Instagram)

विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. किसी ना किसी एक्ट्रेस या फिर मिस्ट्री गर्ल संग एक्टर के लिंकअप की खबरें भी रहती है. पिछले कुछ समय से एक्टर महिमा सिंह नाम की अभिनेत्री के साथ तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इसके पहले भी उनका नाम भोजपुरी की कई अभिनेत्रों के साथ जुड़ चुका है. इसी में से एक ‘द 50’ की अभिनेत्री ने भोजपुरी स्टार के धोखा देने की बात कही है. चलिए बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

दरअसल, हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि डिंपल सिंह हैं. वो हाल ही में रियलिटी शो ‘द 50’ से बाहर आई हैं और शो से बाहर आने के बाद अभिनेत्री काफी कुछ शेयर किया. लॉयन के महल में रहने से लेकर पवन सिंह तक को लेकर रिएक्शन दिया. इसी इंटरव्यू से एक्ट्रेस का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो धोखा देने की बात कहती हैं.

विज्ञापन

पवन सिंह से नाराज हैं डिंपल सिंह

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि डिंपल सिंह से पवन सिंह को लेकर सवाल किया जाता है, ‘सभी इंतजार कर रहे थे कि पवन सिंह कुछ तो बोलें, तो आपको क्या लगता है कि सबसे बड़ी वजह क्या रही होगी और जब आप अब उनसे पहली मुलाकात करेंगी तो सबसे पहले उनसे क्या बोलोगी?’ इस पर अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं भी आप लोगों के पवन भइया से उम्मीद कर रही थी कि वो मुझे सपोर्ट करे, जो कि आप लोगों के पवन भैया ने मुझे नहीं किया. तो नाराज हूं मैं, जिससे उम्मीद है, जिससे अपनापन है उससे नाराजगी रहेगी. मैं उनसे नाराज हूं.’

विज्ञापन

पवन सिंह को मिलकर क्या बोलेंगी डिंपल सिंह?

इसके साथ ही डिंपल सिंह ने बताया कि वो मिलकर पवन सिंह को क्या कहेंगी? उन्होंने कहा, ‘और रही बात मिलने के बाद क्या कहूंगी तो मैं उनसे सबसे पहले यही कहूंगी कि आपने मुझे धोखा दिया. बस यही बोलूंगी और कुछ नहीं बोलूंगी. उनसे मुझे उम्मीद थी कि वो सपोर्ट करेंगे. लेकिन उन्होंने नहीं किया.’

पवन सिंह संग रही अफेयर की चर्चा

गौरतलब है कि पवन सिंह और डिंपल सिंह की जोड़ी को स्क्रीन पर काफी पसंद किया जाता है. दोनों ने साथ में कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है. कई इवेंट्स में भी एक्ट्रेस को उनके साथ देखा गया है. उनका हिट गाना ‘5 के आ जइहे’ रहा, जिसे पावर स्टार के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया था. हाल ही में इस जोड़ी का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग ‘ओढ़निया ऐ गोरी’ को रिलीज किया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ