---विज्ञापन---

जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही ये 3 फिल्में और सीरीज, पहले नंबर पर इस सीरीज ने किया कब्जा, IMDb ने दी शानदार रेटिंग

आप भी इस वीकेंड पर फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं. लेकिन घर से बाहर जाने का मन नहीं कर रहा है, तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. दरअसल आज हम आपको इस खबर तीन ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर बैठे आराम से देख सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

आज के समय में लोग घर से बाहर जाकर फिल्म देखना पसंद नहीं करते हैं. लोग घर पर ही फैमिली के साथ फिल्में और सीरीज देखना काफी पसंद कर रहे हैं. आप भी इस वीकेंड पर फिल्म या सीरीज देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको तीन ऐसी फिल्मों और सीरीज के बारे में बताएंगे, जिन्हे आप घर पर ही देख सकते हैं. दरअसल, हम जिस सीरीज और फिल्म की बात कर रहे हैं वो जियो हॉटस्टार पर काफी ट्रेंड कर रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

यह भी पढ़ें: कानूनी विवाद में फंसे धनुष, इस कंपनी ने भेजा लीगल नोटिस, क्या अटकेंगी आने वाली फिल्में?

---विज्ञापन---

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’

जियो हॉस्टार पर ट्रेंड कर रही फिल्मों और सीरीज में पहले स्थान पर हॉलीवुड की सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का नाम आता है. इस सीरीज के अब तक 8 सीजन रिलीज हो चुके हैं. ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. आपको बता दें कि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ एक फैंटेसी ड्रामा सीरीज है, जिसे दुनियाभर में पसंद किया जाता है. इतना ही नहीं ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ को आईएमडीबी ने 9.2 की शानदार रेटिंग से भी नवाजा है. आप इस सीरीज को देखना चाहते हैं, तो आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सलमान खान से प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड के ये सुपरस्टार्स प्राइवेट जेट से करते हैं सफर

---विज्ञापन---

‘बॉर्डर’ कब हुई थी रिलीज

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ भी जियो हॉटस्टार पर काफी ट्रेंड कर रही है. यह एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. हाल ही में इस फिल्म का सीक्वल भी सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है. आप भी साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ को देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म को आईएमडीबी ने 8 की रेटिंग दी है.

यह भी पढ़ें: Love Prediction 2026: क्या इस वैलेंटाइन डे पर मिलेगा सच्चा प्यार या रह जाएंगे अकेले? जानें क्या कहता है आपका मूलांक

---विज्ञापन---

‘इलेवन’ फिल्म को मिली शानदार IMDb रेटिंग

आप इस वीकेंड पर एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आप तेलुगु सिनेमा की फिल्म ‘इलेवन’ को देख सकते हैं यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी. इस मूवी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. आईएमडीबी ने तेलुगु की इस फिल्म को 7.4 की शानदार रेटिंग भी दी है.   

First published on: Feb 14, 2026 07:10 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola