
1 / 8
Nirahua Dinesh Lal Yadav Real Wife: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. अक्सर लोग आम्रपाली दुबे को उनकी वाइफ समझते हैं और दोनों के अफेयर की खबरें काफी रहती हैं. ऐसे में अब एक्टर को इतने सालों में पहली बार पत्नी के साथ देखा गया है.

2 / 8
भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता दिनेश लाल यादन उर्फ निरहुआ की अक्सर निजी जिंदगी के चर्चे होते रहते हैं. आम्रपाली दुबे के साथ उनके अफेयर की खबरें खूब रहती हैं. वहीं, भाई प्रवेश लाल यादव भी बड़े भाई से पीछे नहीं. उनका नाम अक्सर नीलम गिरी के साथ जोड़ा जाता है. ऐसे में अफेयर रूमर्स के बीच दोनों स्टार्स अपनी रियल वाइफ के साथ दिखे हैं. (Photo- indrajeetlalyadav/Instagram)

3 / 8
दरअसल, निरहुआ और भाई प्रवेश लाल यादव ने हाल ही में मुंबई के लोखंडवाला में नया घर लिया, जिसके गृह प्रवेश की पूजा बीते दिन ही की गई. इस दौरान पूजा में दोनों स्टार्स की वाइफ भी मौजूद थीं. दोनों अपनी पत्नी के साथ पूजा पाठ करते दिखे. (Photo- indrajeetlalyadav/Instagram)

4 / 8
ऐसे में अब इसी गृह प्रवेश की पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जो निरहुआ और प्रवेश के भतीजे इंद्रजीत लाल यादव ने शेयर की है. इंद्रजीत उनके बड़े भाई के बेटे हैं, जो कि म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर हैं. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. (Photo- indrajeetlalyadav/Instagram)

5 / 8
अब सोशल मीडिया पर सामने आई इन फोटोज के जरिए निरहुआ और प्रवेश लाल को पहली बार अपनी पत्नियों के साथ इतने सालों में देखा गया. वरना इनकी अब तक पत्नी के साथ कोई फोटोज सामने नहीं आई थी. हालांकि, चर्चाएं काफी रही हैं. लेकिन अब लोगों ने देख भी लिया है. (Photo- indrajeetlalyadav/Instagram)

6 / 8
आपको बता दें कि निरहुआ अक्सर आम्रपाली दुबे के साथ नजर आते थे. फिर चाहे वो कोई फंक्शन हो या फिर कोई इवेंट. यहां तक कि एक्ट्रेस को कई बार निरहुआ के घर पर भी देखा गया है. लेकिन पत्नी के साथ निरहुआ को पहली बार ऐसे देखा गया है. (Photo- indrajeetlalyadav/Instagram)

7 / 8
वहीं, भाई प्रवेश लाल यादव भी पत्नी के साथ पहली बार दिखे हैं. वरना उनका नाम तो नीलम गिरी के साथ जोड़ा जाता था. दोनों स्टार्स ने साथ में कई म्यूजिक वीडियोज किए हैं और वो हिट रहे हैं. नीलम के साथ अक्सर दिखाई देने वाले प्रवेश एक्ट्रेस के 'बिग बॉस' में जाने के बाद से नजर नहीं आए हैं. अब सीधे पत्नी के साथ दिखे हैं. (Photo- indrajeetlalyadav/Instagram)

8 / 8
निरहुआ और भाई प्रवेश लाल यादव को ऐसे पत्नी के साथ देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं. कपल साथ में पूजा करता नजर आ रहा है और वो साथ में कमाल लग रहे हैं. गौरतलब है कि निरहुआ के दो बच्चे अदिति और आदित्य भी हैं. इसके साथ ही प्रवेश भी दो बेटों के पिता हैं. (Photo- indrajeetlalyadav/Instagram)