---विज्ञापन---

प्लेबैक सिंगिंग से दूरी के बाद शिव भक्ति में लीन हुए अरिजीत सिंह, गुपचुप रिलीज किया ये गाना

हाल ही में अरिजीत सिंह ने एक पोस्ट शेयर प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया है. लेकिन अब सिंगर में अपना खुद का एक गाना रिलीज किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, अरिजीत ने इस बार कोई रोमांटिक या दर्द भरा गाना नहीं गया है. इस बार उन्होंने भक्ति गीत गाया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

Arijit Singh New Song Release: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने जब प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया, तो किसी को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि सिंगर इतनी जल्दी प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कह देंगे. इस पोस्ट के बाद लोगों ने यह सोचना शुरू कर दिया कि अब शायद उन्हें अरिजीत सिंह का गाना सुनने को नहीं मिलेगा. लेकिन आपको बता दें कि सिंगर ने सिर्फ फिल्मों में न गाने का फैसला लिया है. अब वो एक स्वतंत्र संगीतकार के रूप में काम करेंगे. दरअसल, संन्यास के ऐलान के बाद अरिजीत सिंह ने एक गाना रिलीज किया और अपने फैंस को सरप्राइज दिया है. हालांकि, सिंगर ने इस बार कोई रोमांटिक या दर्द भरा गाना नहीं गया है. बल्कि एक भक्ति गीत गाया है.

यह भी पढ़ें: ‘हमारी कहानी लिखी हुई है…’, ‘लैला मजनू’ के बाद ‘हीर रांझा’ लेकर आ रहे इम्तियाज अली

---विज्ञापन---

अरिजीत सिंह ने रिलीज किया नया गाना

दरअसल, अरिजीत सिंह का जब यह भक्ति गीत रिलीज हुआ, तो उनके फैंस काफी खुश नजर आए. लेकिन अचानक अरिजीत सिंह ने भक्ति गीत गाया, तो उनके चाहने वालों के मन में कई तरह के सावल भी उठने लगे. हालांकि, सिंगर के इस भक्ति गीत को लोगों का भरपूर प्यार मिलता दिख रहा है. इतना ही नहीं सिंगर ने इस गीत को चुपचाप रिलीज कर दिया उन्होंने इस गाने का सोशल मीडिया पर प्रचार तक नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: क्या फिर जुड़ रहा पुराना रिश्ता? शादी की अफवाहों के बीच एक्स संग डांस करती दिखीं हानिया आमिर

---विज्ञापन---

‘ओह शिव मेरे’ गीत पर लोगों ने लुटाया प्यार

आपको बता दें कि बॉलीवुड मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने शिवरात्रि से पहले एक भक्ति गीत को रिलीज किया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. अरिजीत ने इस भजन का टाइटल ‘ओह शिव मेरे’ रखा है. इस भक्ति गीत को सिंगर ने 9 फरवरी को रिलीज किया था. इस गीत पर अब तक 4 लाख व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. अरिजीत के इस गाने का संगीत मंदिप पंघाल ने तैयार किया है. दरअसल, इस गीत को सुनने के बाद दर्शक यह कह रहे हैं कि अरिजीत सिंह अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं. 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान किया था.

First published on: Feb 15, 2026 06:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola