---विज्ञापन---

जब अक्षय कुमार ने भरी महफिल में जड़ दिया थप्पड़, बेहोश हो गया था शख्स, भगवान से दुआ मांगने लगे एक्टर

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपने मजाकिया अंदाज के लिए काफी जानें जाते हैं. लेकिन एक बार अक्षय कुमार को इतना गुस्सा आया था कि उन्होंने पार्टी के दौरान एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया था और वो शख्स बेहोश हो गया था. आज भी इस बात को लेकर अक्षय कुमार काफी दुखी होते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

हिंदी सिनेमा के एक्शन हिरो यानी अक्षय कुमार को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपने नए रियालिटी गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यबन’ को होस्ट कर रहे है. इस शो को दर्शकों का भी भरपूर प्यार देखने को मिल रहा है. अक्षय कुमार के इस शो में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हो चुके हैं. इतनी ही नहीं शो के अपकमिंग एपिसोड में ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जजेस नजर आने वाले है. दरअसल इस एपिसोड में अक्षय कुमार ने एक ऐसा किस्सा सुनाया है, जिसे अक्षय कुमार के फैंस सुनकर काफी हैरान हो रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

‘व्हील ऑफ फॉर्च्यबन’ में नजर आएंगे ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जजेस

दरअसल, अक्षय कुमार का ये एपिसोड पहले ही शूट कर लिया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार एक टास्क के दौरान शार्क अमन ने अक्षय कुमार से  एक सवाल पूछा कि आपको अब तक का सबसे ज्यादा बेइज्जती वाला मोमेंट कौन सा रहा है. इसका जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने सालों पुराना एक वाक्या सुनाया है. उन्होंने कहा कि जब वो अपने एक दोस्त के साथ एक खास पार्टी में गए थे, तो वहां एक शख्स के अक्षय कुमार के दोस्त की बहस हो गई थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कानूनी विवाद में फंसे धनुष, इस कंपनी ने भेजा लीगल नोटिस, क्या अटकेंगी आने वाली फिल्में?

अक्षय कुमार ने सुनाया पुराना किस्सा

अक्षय कुमार ने आगे कहा कि यह बहसबाजी काफी ज्यादा बढ़ गई और वो शख्स उनके दोस्त को गालियां देने लगा था. अक्षय ने कहा कि जब उसने गाली दी तो मैने उसे मना किया लेकिन वो माना नहीं. मैंने उसे 4-5 बार वॉर्निंग दी लेकिन वो शख्स रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था.उन्होंने कहा कि वो शख्स उनके दोस्त की लगातार बेइज्जती करता जा रहा था, जिसकी वजह से मुझे बीच में आना पड़ा और फिर गुस्से में आकर मैने उस व्यक्ति को जोरदार थप्पड़ मार दिया. हैरानी की बात यह है कि थप्पड़ पड़ते ही वो शख्स बेहोश हो गया था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही ये 3 फिल्में और सीरीज, पहले नंबर पर इस सीरीज ने किया कब्जा, IMDb ने दी शानदार रेटिंग

अक्षय कुमार के थप्पड़ से बेहोश हो गया था शख्स

अक्षय कुमार ने आगे बताया कि वो पार्टी काफी बड़ी थी. इस पार्टी में सचमुच मेरा दोस्त रोने लगा था. दरअसल, उसे काफी शर्मिंदगी महसूस हो रही थी. एक्टर ने आगे बताया की जब वो शख्स बेहोश हुआ, तो मैं काफी घबरा गया था. मुझे एक पल के लिए ऐसा लगा जैसे मेरा पुरा करियर खत्म हो गया. मैं भगवान से प्रार्थना करने लगा था. हमने जब उस पर पानी डाला, तो वो होश में आ गया था. इस बात का मुझे आज भी काफी मलाल है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 14, 2026 09:20 PM

End of Article

About the Author

Shahzad Khan

बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola