O Romeo Box Office Collection Day 2: Valentine Day पर ‘ओ रोमियो’ का कैसा रहा हाल? दूसरे दिन शाहिद कपूर की फिल्म ने की इतनी कमाई

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. दरअसल फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रही है. फिल्म ने पहले दिन करीब 8.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने का कलेक्शन किया है.

o romeo film

'ओ रोमियो' ने दूसरे दिन कितने का किया कलेक्शन (File Photo)

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. शाहिद कपूर की इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डीमरी भी लीड रोल में नजर आ रही है. ‘ओ रोमियो’ को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है. दरअसल, यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी चर्चाओं में रही है. लेकिन अब यह फिल्म वैलेंटाइन वीक पर रिलीज की गई है. फिल्म ने पहले दिन शानदार कलेक्शन किया था. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: जब अक्षय कुमार ने भरी महफिल में जड़ दिया थप्पड़, बेहोश हो गया था शख्स, भगवान से दुआ मांगने लगे एक्टर

विज्ञापन

‘ओ रोमियो’ ने दूसरे दिन कितने का कलेक्शन किया

आपको बता दें कि शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 12.25 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. ओ रोमियो ने दो दिनों में लगभग 20.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म रविवार को कितने का कारोबार करती है. आपको बता दें कि इन दिनों सिनेमाघरों में कई सारी फिल्म चल रही है. इसके बावजूद फिल्म ने तगड़ी कमाई की है.

‘ओ रोमियो’ पर क्या था विवाद

शाहिद कपूर की फिल्म रिलीज से पहले ही काफी विवादों में रही है. दरअसल, फिल्म में शाहिद ने हुसैन उस्तारा का किरदार निभा रहे हैं, जिसे लेकर हुसैन शेख (हुसैन उस्तारा) बेटी ने कोर्ट में याचिका दायर किया था. इस याचिका में हुसैन शेख की बेटी ने दावा किया था कि फिल्म में उनके पिता की कहानी दिखाई गई है. लेकिन बाद में कोर्ट ने हुसैन शेख की बेटी की याचिका को खारिज कर दिया था. आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर और  फरीदा जलाल जैसे कई दमदार कलाकार अहम रोल में  नजर आए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ