Drishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. महज 3 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

Drishyam 3 Box Office Collection day 3

'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Pic Credit- IMDb)

विज्ञापन

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था और अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो इसका क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. महज 3 दिनों में अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. लगातार फिल्म की कमाई में उछाल ही देखने को मिल रहा है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिल रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कॉन्क्लूजन’ ने 3 दिनों में अब तक कितनी कमाई कर ली है.

‘दृश्यम 3’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार तीसरे दिन फिल्म की कमाई में दूसरे दिन से ज्यादा उछाल देखने को मिला. दूसरे दिन जहां फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 53.50 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं तीसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 61 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 56.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 17,323 रहे. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 62 करोड़ की धांसू कमाई की थी, वहीं अब लगातार फिल्म की कमाई में उछाल ही देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ ने अब तक भारत में 176.50 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 211.80 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 272.80 करोड़ की कमाई कर ली है. महज 3 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर फिल्म ने मेकर्स की चांदी-चांदी कर दी है. वहीं अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में इस बार जयदीप अहलावत की भी एंट्री हो गई है. जयदीप अहलावत और अजय देवगन की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं फिल्म में पुराने किरदार और नए किरदारों की जुगलबंदी फैंस को काफी पसंद आ रही है. पुराने किरदारों में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव हैं. वहीं नए किरदारों में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री भी फिल्म में हो गई है. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ