418 Hindi Trailer: 'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी; जानें रिलीज डेट
418 Hindi Trailer Out: साउथ डायरेक्टर प्रशांत नील की अपकमिंग फिल्म 418 का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर में ‘देविका’ अपनी पायल से छन-छन कर डराती नजर आ रही है. दशहरे के मौके पर इस हॉरर फिल्म को आप थिएटर्स में देख सकते हैं.
साउथ फिल्म 418 का हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज Pic credit : SCREENGRAB (YT-Mythri Movie Makers)
418 Hindi Trailer Out: ‘केजीएफ’ के डायरेक्टर प्रशांत नील नई पेशकश लेकर आ रहे हैं. अपकमिंग हॉरर फिल्म 418 का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस बार स्क्रीन पर ‘मंजुलिका’ नहीं, ‘देविका’ अपनी पायल की छन-छन से ऑडियंस को डराती नजर आएगी. माइथ्री मूवी मेकर्स की इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही फिल्म के ट्रेलर के चर्चे सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर रिलीज करने के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट को भी रिवील कर दिया गया है. दशहरे के मौके पर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकते हैं.
विज्ञापन
देविका ने खींचा ध्यान
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्मय जगह से होती है. वहीं एक चौकीदार इस जगह को डरावनी कहकर बुलाता है. इसके बाद हॉरर सीन्स भी देखने को मिलते हैं. वहीं ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि ये एक ऐसे इंसान की कहानी है जो हकीकत और कल्पना के बीच फंसा हुआ है. फिल्म के ट्रेलर में चैत्रा अचार के किरदार देविका ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. देविका अपनी पायल की छन-छन से डराती नजर आईं. डरावने सीन्स के साथ-साथ हॉरर बैकग्राउंड भी ध्यान खींचता है.
फिल्म के ट्रेलर में चैत्रा अचार के साथ-साथ और भी कई सितारे नजर आ रहे हैं. इनमें सूर्या राज, चरण लक्कूराज, प्रीति पगडाला और शशांक पाटिल भी नजर आ रहे हैं. इन सितारों की एक्टिंग ने ऑडियंस का दिल ट्रेलर में ही जीत लिया है. अब फैंस को इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेकरार हैं. बता दें ये फिल्म माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही है. इसके प्रोड्यसूर्स नवीन येरनेनी और यालमंचिली रविशंकर हैं. वहीं ट्रेलर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है.
प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म दशहरे के मौके पर 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. खास बात ये है कि इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जा रहा है. फिल्म को ऑडियंस तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में देख सकती है. वहीं इस फिल्म में हॉरर सीन्स के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिलर से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे.