कौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी; सलमान खान के शो में भी आए थे नजर

Avinash Mishra: टीवी के मशहूर एक्टर अविनाश मिश्रा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी जीत चुके हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर के फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं. वहीं शो में उन्होंने अपने स्टंट्स से फैंस का खूब दिल जीता. चलिए अविनाश मिश्रा के बारे में डिटेल में जानते हैं.

avinash Mishra wins khatron ke Khiladi 15

अविनाश मिश्रा ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी 15' का टाइटल (Pic Credit- Screen Grab)

विज्ञापन

Avinash Mishra: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा कलर्स के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी जीत चुके हैं. शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने अविनाश मिश्रा के विनर बनने की घोषणा की. ओरी और ऋत्विक धनजानी को हराकर अविनाश मिश्रा ने फाइनल स्टंट जीतकर विनर की ट्रॉफी अपने नाम की. वहीं सोशल मीडिया पर अविनाश मिश्रा के खूब चर्चे हो रहे हैं. उनके फैंस और उनके करीबी दोस्त उन्हें सोशल मीडिया पर भर-भरकर बधाई दे रहे हैं. अविनाश मिश्रा ने शुरुआत से ही ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के हर स्टंट को काफी स्ट्रॉन्गली परफॉर्म किया. ये ही वजह है कि हर कोई उनकी जीत से काफी खुश है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर अविनाश मिश्रा कौन हैं.

अविनाश मिश्रा को ट्रॉफी के साथ मिले ये गिफ्ट्स

अविनाश मिश्रा ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ 20 लाख रुपये नकद, यूरोप ट्रिप और एक कार भी जीती है. वहीं बाकी के 2 फाइनलिस्ट ओरी और ऋत्विक धनजानी को बाइक गिफ्ट की गई. अविनाश तिवारी, ओरी और ऋत्विक धनजानी ने शो का आखिरी स्टंट परफॉर्म किया और ऑडियंस को खूब एंटरटेन भी किया. तीनों ही खिलाड़ियों ने लास्ट स्टंट को काफी अच्छे से परफॉर्म किया, लेकिन अविनाश तिवारी ने कम समय में स्टंट कंप्लीट करते हुए शो की ट्रॉफी जीत ली.

विज्ञापन

कौन हैं अविनाश मिश्रा?

अविनाश मिश्रा साल 2016 से 2026 तक टीवी इंडस्ट्री में अपना नाम बना रहे हैं. करीब एक दशक के बाद उन्हें वो पहचान मिली है जिसका सपना वो हमेशा से ही देखते रहे हैं. साल 2016 में ‘सेठजी’ सीरियल से अविनाश मिश्रा ने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस शो में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था. वहीं साल 2017 में अविनाश ‘इश्कबाज’ में भी दिखाई दिए. इसके बाद उन्होंने ‘मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव’ और ‘नाथ’ सीरियल्स में भी काम किया.

विज्ञापन

सलमान खान के शो से मिली अलग पहचान

वहीं साल 2024 में अविनाश सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में नजर आए. इस शो में उन्होंने अपने गेम से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. शो में उनके गेम को फैंस ने खूब पसंद भी किया था. इस शो ने अविनाश मिश्रा को अलग पहचान दिलाई. वहीं इस शो में अविनाश मिश्रा की दोस्ती ईशा सिंह के साथ देखने को मिली थी. ऑडियंस को ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की जोड़ी खूब पसंद आई थी और शो खत्म होने के बाद भी ये जोड़ी ऑडियंस का दिल जीत रही है. हाल ही में ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के ग्रैंड फिनाले में भी ईशा सिंह अविनाश मिश्रा को सपोर्ट करने पहुंची थीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ