20 कदम तेज चलते ही फूलने लगती है सांस? सिर्फ कमजोरी नहीं, दिल की नसों के कमजोर होने का है यह पहला सिग्नल

क्या जरा सा तेज चलने पर आपकी भी सांस तेजी से फूलने लगती है और आप बहुत हांफने लगते हैं? आपकी इस समस्या के पीछे शरीर में हो रही बड़ी गड़बड़ी कारण हो सकती है, जिसके बारे में American Heart association ने हैरान करने वाली बातें बताई है. आइए जानते हैं किस गंभीर बीमारी का ये लक्षण हो सकता है.

Saans Phoolna

कुछ कदम चलते ही सांस फूलना किस बीमारी का संकेत हो सकता है? (Image: AI/Pexels)

आपने गौर किया होगा कि कई लोग 20-30 कदम तेज चलते ही हैं कि उनकी सांस फूलने लगती है और वह तेजी से हांफने लगते हैं. लोग समझते हैं कि हम ठीक से खाते नहीं है या फिर चलने की आदत कम हो गई है, इसलिए हल्की दूरी तेज चलकर पूरा करना मुश्किल हो जाता है. हालांकि, कैसा हो अगर आपको बताया जाएं कि आपकी ये समस्या हार्ट से जुड़ी हो सकती है और एक बड़े खतरे की ओर इशारा कर रही है. अक्सर हम ऐसे संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बड़े खतरे की ओर इशारा कर रही होती हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि तेजी से चलने पर सांस फूलने के पीछे कौन सी समस्या का खतरा बना रहता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

किस गंभीर बीमारी से जुड़ा है सांस का फूलना

आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ कदम तेज चलने पर जोर-जोर से हांफने के पीछे दिल की गंभीर स्थिति कारण हो सकती है. American Heart association के अनुसार, कोई काम करते समय या आराम करते समय सांस लेने में तकलीफ होना हार्ट फेलियर (Heart Failure) का बड़ा संकेत हो सकता है. यानी कि किसी व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, तो हो सकता है कि उसका दिल बुरी हालात में है. कभी-कभी, रात में भी अचानक सांस फूलने की समस्या परेशान कर सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि आप इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, क्योंकि हार्ट से जुड़ी समस्या को लंबे समय तक नजरअंदाज करना जानलेवा भी हो सकती है.

किस वजह से पैदा होने लगती है ऐसी स्थिति

सवाल उठता है कि तेज चलने पर सांस फूलने की परेशानी क्यों पैदा होती है, तो इसे लेकर AHA बताता है कि, पल्मोनरी नसों (वे नसें जो फेफड़ों से दिल तक खून वापस लाती हैं) में खून जमा होने लगता है, क्योंकि दिल खून की सप्लाई को संभाल नहीं पाता. इससे फेफड़ों में फ्लूइड लीक होने लगता है. इसलिए जरूरी है कि डॉक्टर से बिना देरी सलाह लें और दवाओं-डाइट आदि तरीकों से स्थिति को ठीक करें, ताकि समस्या पर काबू पाया जा सके.

विज्ञापन

सांस फूलने के अलावा भी दिखते हैं ये लक्षण

आपको बता दें कि हार्ट फेलियर के लक्षण सिर्फ तेज चाल के कारण सांस फूलने की स्थिति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके अलावा भी कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. इन लक्षणों में

  • भूख न लगना, जी मिचलाना
  • उलझन, सोचने-समझने में दिक्कत
  • दिल की धड़कन बढ़ना
  • वजन में असामान्य बदलाव

यह भी पढ़ें:  कैसे पता चलेगा दिल की बीमारी ने घेर लिया है? यहां जानिए हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर से पहले कैसे दिखते हैं लक्षण

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

SOURCE: AMERICAN HEART ASSOCIATION

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ