IPL 2026 के बीच में इन 5 कारणों के चलते KKR की कप्तानी में हो सकता है बदलाव

Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2024 में ट्रॉफी जीती. उसके बाद शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली इस फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन बहुत ज्यादा गिरा है. आईपीएल 2026 में भी टीम का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक ही रहा है.

Kolkata Knight Riders
1 / 6
Kolkata Knight Riders

Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सबसे बड़े पर्स के साथ उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने कुछ अच्छे खिलाड़ियों को खरीदा था. हालांकि इंजरी और विवादों के कारण फ्रेंचाइजी की गेंदबाजी कमजोर हो गई है. अब आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन भी अब तक अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में कप्तान अजिंक्य रहाणे को बदलने की बात शुरू हो गई है.

विज्ञापन

कप्तानी में कर रहे हैं गलती

कप्तानी में कर रहे हैं गलती 2 / 6

अजिंक्य रहाणे बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी हैं, लेकिन उसके बाद भी वो कप्तानी में गलती कर रहे हैं. हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने वरुण चक्रवर्ती से सिर्फ 2 ओवर ही कराएं. इसके अलावा उन्होंने अच्छा प्रदर्शन कर रहे अनुकूल रॉय को भी सिर्फ 2 ओवर ही दिए. जिसके ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं. 

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे 3 / 6

केकेआर की टीम के पास कई मैच विनर सलामी बल्लेबाज हैं. हालांकि कप्तान होने के कारण अजिंक्य रहाणे वहां खेल रहे हैं. रहाणे ने पहले मैच के पावरप्ले में अच्छा किया, लेकिन बाद में उनकी पारी धीमी हो गई. जो अंत में टीम को भारी पड़ी. दूसरे मैच में भी फंसे-फंसे नजर आए

भविष्य की करनी होगी तैयारी

भविष्य की करनी होगी तैयारी4 / 6

भविष्य की टीम अगर हेड कोच अभिषेक नायर को तैयार करनी हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द रिंकू सिंह को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपनी होगी. ऐसे में रहाणे को बीच सीजन ही कप्तानी से हटाया जा सकता है. कई फ्रेंचाइजी ऐसा पहले कर चुकी हैं.

विज्ञापन

सुनील नरेन के बल्लेबाजी का नहीं मिला फायदा

सुनील नरेन के बल्लेबाजी का नहीं मिला फायदा5 / 6

स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन की बल्लेबाजी का फायदा टीम को नहीं मिल पा रहा है. अगर रहाणे नहीं खेले तो नरेन को सलामी बल्लेबाजी के तौर पर भेजा जा सकता है. नरेन ने उस पोजीशन पर कमाल का प्रदर्शन किया है.

टीम का खराब प्रदर्शन

टीम का खराब प्रदर्शन 6 / 6

फ्रेंचाइजी ने अब तक 2 मैच आईपीएल 2026 में खेले हैं. दोनों ही मुकाबलों में टीम को एकतरफा अंदाज में हार मिली है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तो केकेआर की टीम कभी भी मैच में ही नहीं नजर आई. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन