गरबा नाइट में पहनना है भारी लहंगा? डांडिया खेलते वक्त पसीने और पैरों के दर्द से बचने के 4 स्मार्ट हैक्स

क्या आप भी नवरात्रि के दिनों में गरबा-डांडिया नाइट में जाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन परेशान है कि कहीं पसीने और पैर दर्द के कारण सारा मजा खराब न हो जाए? आइए आपको कुछ आसान टिप्स बताते हैं, जो आपकी काफी मदद कर सकते हैं.

Garba-Dandiya Nights
1 / 6
गरबा और डांडिया खेलते दौरान जल्दी न थके, इसके लिए क्या करें? (Image: AI)

गरबा और डांडिया नाइट में खूबसूरत लहंगा-चोली, भारी गहने और ट्रेडिशनल फुटवियर पहनना हर किसी को पसंद होता है. लेकिन घंटों लगातार डांस करने के बाद पैरों में दर्द, जांघों में रगड़ और पसीने से होने वाली परेशानी सारा मजा खराब कर देती है और अगले कुछ दिनों तक दर्द के साथ छोड़ देती है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे, जो आपकी इन समस्याओं से बचा सकती हैं.  

विज्ञापन

डांस से पहले कर लें ये छोटी तैयारी

डांस से पहले कर लें ये छोटी तैयारी2 / 6

अगर आप भी इस नवरात्रि गरबा या डांडिया खेलने का प्लान बना रहे हैं तो सिर्फ आउटफिट पर ध्यान देना काफी नहीं होगा. कपड़ों और फुटवियर का सही चुनाव आपको लंबे समय तक आराम दे सकता है. इसके अलावा कुछ आसान हैक्स अपनाकर आप स्टाइल के साथ बिना ज्यादा परेशानी के डांस का मजा ले सकते हैं.

विज्ञापन

लहंगे के नीचे पहनें एंटी-चैफिंग शॉर्ट्स

लहंगे के नीचे पहनें एंटी-चैफिंग शॉर्ट्स3 / 6

अगर आप भारी लहंगा या चनिया-चोली पहनने की योजना बना रही हैं, तो लगातार डांस करने से जांघों के बीच रगड़ हो सकती है. इससे जलन और लालिमा की परेशानी हो सकती है. इस समस्या से बचने के लिए लहंगे के नीचे सॉफ्ट और आरामदायक एंटी-चैफिंग या साइकलिंग शॉर्ट्स पहना एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसे पहनने से स्किन के बीच रगड़ कम हो सकती है.

जूतों में जेल पैड का करें इस्तेमाल

जूतों में जेल पैड का करें इस्तेमाल4 / 6

गरबा के दौरान लंबे समय तक खड़े रहने और डांस करने से पैरों के तलवों और एड़ियों में दर्द की समस्या पैदा हो सकती है. खासकर बिना कुशन वाले जूते या मोजरी परेशानी बढ़ा सकते हैं. ऐसे में आपके लिए बेहतर रहेगा कि आप जूतों के अंदर सिलिकॉन जेल इनसोल या हील पैड का इस्तेमाल करें, इन्हें लगाने से पैरों को अतिरिक्त कुशन मिल सकता है, जिससे दर्द की समस्या का खतरा कम हो सकता है.

विज्ञापन

भारी झुमकों के लिए भी स्मार्ट ट्रिक्स

भारी झुमकों के लिए भी स्मार्ट ट्रिक्स5 / 6

गरबा-डांडिया खेलते वक्त लुक अच्छा लगे, इसके लिए भारी झुमके अक्सर पहने जाते हैं, लेकिन लगातार डांस करने के दौरान कानों पर खिंचाव डाल सकता है. इससे कानों में दर्द महसूस हो सकती है. ऐसी समस्या से बचाव के लिए इयरलोब सपोर्ट पैच काफी मददगार हो सकते हैं.

पसीने से कैसे मिलेगी राहत

पसीने से कैसे मिलेगी राहत6 / 6

भारी कपड़ों और ज्यादा पसीने के कारण त्वचा पर जलन या रैशेज हो सकते हैं, इसलिए आरामदायक कॉटन इनरवेयर पहनना बेहतर रहता है. इतना ही नहीं, ब्लाउज में हल्की कॉटन लाइनिंग और अंडरआर्म स्वेट पैड्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि ये पसीने के कारण रैशेज होने की समस्या को कम कर सकते हैं. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: नवरात्रि और गरबा की शॉपिंग के लिए दिल्ली की ये 4 मार्केट्स हैं सबसे सस्ती और बेस्ट  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन