बच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए कैसी हो डाइट, थाली में क्या करें शामिल

Healthy Diet For Children: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया बच्चों का खानपान कैसा होना चाहिए जिससे उनका वृद्धि और विकास तो बेहतर होगा ही साथ ही शरीर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से भी दूर रहेगा.

Foods For Kids Growth

बच्चों की अच्छी ग्रोथ के लिए क्या खिलाएं? AI Generated Image

Children’s Health: खानपान अच्छा हो तो शरीर दुरुस्त रहता है, सेहत अच्छी रहती है, वृद्धि-विकास बेहतर तरह से होता है और बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं सो अलग. ऐसे में अपनी और खासतौर से बच्चों की डाइट को अच्छा रखना जरूरी है. आजकल बच्चे घर पर बना खाना खाने के बजाय बाजार की चीजें या पैकेटबंद चीजें खाना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन, पेरेंट्स को बच्चे की अच्छी डेवलपमेंट और हेल्थ के लिए उसे बैलेंस्ड डाइट देना जरूरी है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की गाइडलाइंस से जानिए बच्चे को क्या खिलाएं और उसकी डाइट कैसे रखें अच्छी.

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी ग्रोथ के लिए बच्चे को क्या खिलाएं

6 महीने के बाद बच्चे की डाइट –

  • इस उम्र के बच्चे को मां का दूध पिलाया जाता है लेकिन उसके वृद्धि और विकास के लिए सिर्फ मां का दूध ही पर्याप्त नहीं है. बच्चे को कोम्पलिमेंटरी फूड्स देना शुरू करना जरूरी है. खासकर घर पर बनी चीजें बच्चे को खाने के लिए दें.
  • बच्चे को दूध, फल, सब्जियां और अंडे खाने के लिए दिए जा सकते हैं. बच्चे को मां दूध पिलाना ना छोड़ें.
  • बच्चे के खाने में नमक का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें और चीनी का बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें. बच्चे को बिस्कुट, पैकेट वाले फलों के जूस और कोल्ड ड्रिंक वगैरह पिलाने से परहेज करें.

2 साल से किशोरावस्था तक बच्चे की डाइट –

विज्ञापन
  • 2 साल से किशोरावस्था तक में बच्चों की डाइट ऐसी होनी चाहिए जिससे उनकी ग्रोथ बेहतर हो और इम्यूनिटी मजबूत बने.
  • बच्चों की डाइट में दाल, बीज, सूखे मेवे, सब्जियां, फल और अंडे या मीट वगैरह को रोज की डाइट का हिस्सा बनाएं.
  • पर्याप्त मात्रा में दूध और दही बच्चों को दें.
  • इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे बहुत कम ना खाएं या बहुत ज्यादा भी ना खाएं. ओवरईटिंग करने पर बच्चे की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है.
  • हाई फैट्स, नमक, शुगर और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स बच्चों को खाने के लिए ना दें.
  • बच्चों की डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स शामिल करें, जैसे पूर्ण अनाज, मिलेट्स, दाल, सब्जियां और सूखे मेवे वगैरह.

बच्चों को मोटापे से कैसे बचाएं –

मोटापा एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों की वजह बन सकता है, ऐसे में मोटापे से बचना जरूरी है. इसके लिए बच्चों की डाइट को हेल्दी रखें. बैलेंस्ड डाइट से वेट मैनेज होता है. बॉडी मास, वजन और हाइट के अनुसार कितना वजन होना चाहिए यह देख लें और इसके हिसाब से ही डाइट तैयार करें. रेगुलर योगा और फिजिकल एक्टिविटी भी फायदेमंद साबित होते हैं. इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि खानपान में चीनी, नमक, रिफाइंड ऑयल, तले हुए फूड्स और सॉफ्ट ड्रिंक्स वगैरह ना हों.

विज्ञापन

पूरी नींद लेना भी जरूरी है. नींद की कमी वजन बढ़ने की वजह बन सकती है. इसीलिए 6 से 8 घंटों की गहरी नींद लेना जरूरी है. इस तरह खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल को मैनेज करके सेहत अच्ची रह सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

Source - ICMR

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ