यूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp! जारी रखने के लिए करना होगा ये काम

WhatsApp यूजर्स के लिए जरूरी खबर है. कंपनी कुछ पुराने Android और iOS वर्जन वाले डिवाइस पर लॉगिन सीमित करने की तैयारी कर रही है. यहां जानते हैं क्या पुराने फोन्स में बंद हो जाएगा WhatsApp?

WhatsApp

कंपनी WhatsApp को कुछ पुराने Android और iOS वर्जन वाले डिवाइस पर लॉगिन सीमित करने की तैयारी कर रही है. (Image Credit-Reuters)

अगर आप WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपक काम की है. WhatsApp कुछ पुराने Android और iOS वर्जन वाले फोन पर लॉगिन की प्रोसेस को सीमित करने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी एक नए सिक्योरिटी फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसके तहत WhatsApp अकाउंट में लॉगिन करने से पहले फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट करना जरूरी हो सकता है. यानी अगर आपके फोन में पुराना सॉफ्टवेयर चल रहा है और WhatsApp उसे सिक्योरिटी के लिहाज से सुरक्षित नहीं मानता तो पहले फोन को अपडेट करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

फोन अपडेट करने का दिख रहा है मैसेज

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ Android और iPhone यूजर्स को WhatsApp पर एक नया मैसेज दिखाई दे रहा है. इसमें फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करने के लिए कहा जा रहा है. यूजर्स को अपने फोन की Settings में जाकर उपलब्ध लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल करना होगा.

विज्ञापन

बिना अपडेट के नहीं कर पाएंगे लॉगिन

इस बदलाव की खास बात ये है कि अगर WhatsApp किसी डिवाइस के पुराने सॉफ्टवेयर को इस फीचर के तहत असुरक्षित मानता है, तो यूजर अपडेट किए बिना WhatsApp में लॉनिग नहीं कर पाएगा. यानी सिर्फ WhatsApp का नया वर्जन डाउनलोड कर लेना काफी नहीं होगा. पहले फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करना जरूरी हो सकता है.

WhatsApp सर्वर से लागू कर सकता है बदलाव

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बदलाव के लिए WhatsApp का कोई नया अपडेट डाउनलोड करना जरूरी नहीं होगा. कंपनी इसे सर्वर की तरफ से लागू कर सकती है. ऐसे में कुछ यूजर्स को WhatsApp अपने आप यह मैसेज दिखा सकता है और फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए कहा जा सकता है.

विज्ञापन

किन Android और iOS वर्जन पर नहीं चलेगा WhatsApp?

फिलहाल WhatsApp ये साफ नहीं किया है कि  Android और iOS के किन पुराने वर्जन पर लॉगिन बंद किया जाएगा. यह फीचर अभी कुछ चुनिंदा Android और iOS यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है. इसलिए फिलहाल यह कहना सही नहीं होगा कि सभी पुराने फोन पर WhatsApp का लॉगिन बंद होने वाला है.

पुराने सॉफ्टवेयर से क्यों है खतरा?

इस बदलाव के पीछे सबसे बड़ी वजह फोन की सिक्योरिटी हो सकती है. पुराने Android और iOS वर्जन में नए सिक्योरिटी अपडेट और पैच नहीं मिलते, जिससे डिवाइस में मौजूद कमियों का फायदा साइबर अटैक के लिए उठाया जा सकता है. WhatsApp चाहता है कि उसके यूजर्स ऐसे डिवाइस पर ऐप इस्तेमाल करें, जिनमें जरूरी सिक्योरिटी अपडेट मौजूद हों.

विज्ञापन

अनऑफिशियल WhatsApp Web पर भी चेतावनी

WhatsApp एक दूसरे सिक्योरिटी फीचर की भी टेस्टिंग कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई यूजर किसी अनऑफिशियल WhatsApp Web क्लाइंट से अपना अकाउंट कनेक्ट करता है, तो उसे चेतावनी दिखाई जा सकती है. यह अलर्ट WhatsApp के Linked Devices सेक्शन में दिख सकता है और यूजर को अनऑफिशियल क्लाइंट की जगह WhatsApp के आधिकारिक क्लाइंट का इस्तेमाल करने के लिए कहा जा सकता है.

अभी सभी यूजर्स पर लागू नहीं हुआ नियम

फिलहाल पुराने सॉफ्टवेयर वाले फोन पर लॉनिग रोकने का ये फीचर सभी WhatsApp यूजर्स के लिए लागू नहीं हुआ है. अगर आपके WhatsApp पर ऐसा कोई मैसेज नहीं आया है तो आप फिलहाल सामान्य तरीक से ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि किन सॉफ्टवेयर वर्जन पर लॉगिन बंद होगा और यह बदलाव सभी यूजर्स के लिए कब लागू किया जाए.  WhatsApp अकाउंट की सुरक्षा बढ़ाने के लिए Scam Alerts और Restricted Chats जैसे दूसरे फीचर्स पर भी काम कर रहा है.

विज्ञापन

Source- WAbetainfo

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ