पुरानी प्लास्टिक बाल्टी को फेंकने की बजाय उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, घर महक उठेगा

Old Bucket Plant: घर में पड़ी पुरानी प्लास्टिक बाल्टी को फेंकने की बजाय आप उसे एक प्लांटर में बदल सकते हैं और चमेली, मोगरा, रात की रानी, रजनीगंधा और पारिजात जैसे खुशबूदार फूलों से अपने घर की बालकनी या छत को खूबसूरत बना सकते हैं. 

Old Bucket Plant

आप बाल्टी में एक नहीं बल्कि कई तरह के पौधे रख सकते हैं. Image Credit- AI

घर में रखी पुरानी प्लास्टिक की बाल्टी अक्सर इस्तेमाल में नहीं आती और धीरे-धीरे बेकार सामान में शामिल हो जाती है, लेकिन अगर बाल्टी बहुत ज्यादा टूटी या खराब नहीं है तो उसे फेंकने की बजाय आप इसका इस्तेमाल अपने छोटे से गार्डन के लिए कर सकते हैं. पुरानी बाल्टी में एक नहीं बल्कि कई तरह के पौधे लगाए जा सकते हैं. आप बाल्टी किसी भी साइज की इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके घर में जगह कम है तो छोटा साइज बेस्ट हो सकता है. आप बाल्टी में एक नहीं बल्कि कई तरह के पौधे रख सकते हैं, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे खुशबूदार फूलों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर को सुंदर लुक देने के लिए लगाया जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी बाल्टी में लगाएं चमेली का पौधा 

चमेली अपने सफेद फूलों और तेज खुशबू के लिए जानी जाती है. अगर आपके घर में अच्छी धूप वाली बालकनी या छत है तो बाल्टी में चमेली का पौधा लगाया जा सकता है. इसके लिए बाल्टी के नीचे कुछ ड्रेनेज होल जरूर बनाएं, ताकि पानी बाहर निकल सके. साथ ही, मिट्टी में अच्छी क्वालिटी की गार्डन सॉइल के साथ जैविक खाद मिलाने से पौधे को अच्छी ग्रोथ के लिए पोषक तत्व मिल सकते हैं. 

पुरानी बाल्टी में लगाएं मोगरा का पौधा 

मोगरा भी घर में लगाने के लिए पसंद किए जाने वाले खुशबूदार फूलों में से एक है. इसके छोटे सफेद फूल बेहद खूबसूरत दिखते हैं और इनकी खुशबू काफी मनमोहक होती है. पुरानी प्लास्टिक बाल्टी को साफ करके उसमें मोगरे का पौधा लगाया जा सकता है. ध्यान रखें कि बाल्टी में पानी जमा न हो. मोगरे को ऐसी जगह रखें जहां उसे रोजाना धूप मिल सके. समय-समय पर सूखी पत्तियां हटाएं, ताकि पौधे को अच्छा लुक मिल सके. 

विज्ञापन

पुरानी बाल्टी में लगाएं रात की रानी का पौधा 

अगर आप चाहते हैं कि घर में शाम और रात के समय खुशबू फैले तो रात की रानी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसे पुरानी बाल्टी में लगाने से पहले नीचे कई छोटे छेद कर दें. पौधे को ऐसी जगह रखें जहां रोशनी मिले और बाल्टी का शेप पौधे के हिसाब से होना चाहिए. रात में जब फूल खिलते हैं तो इसकी खुशबू बालकनी या आसपास के हिस्से में महसूस की जा सकती है.

पुरानी बाल्टी में लगाएं रजनीगंधा का पौधा 

रजनीगंधा के लंबे डंठल पर खिलने वाले सफेद फूल देखने में खूबसूरत लगते हैं और इनकी खुशबू भी काफी अच्छी होती है. इसे बड़े आकार की प्लास्टिक बाल्टी या कंटेनर में उगाया जा सकता है. रजनीगंधा लगाते समय मिट्टी का अच्छी तरह ड्रेनेज होना जरूरी है. मिट्टी में पानी लंबे समय तक जमा रहने से बल्ब को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए पानी देने से पहले मिट्टी की नमी जरूर चेक करें, ताकि पौधे की ग्रोथ पर कोई खास फर्क न पड़े.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ