IPL 2026: कौन से 4 विदेशी प्लेयर्स होंगे RCB की प्लेइंग 11 में शामिल? टीम के पूर्व कप्तान ने बताई अपनी पसंद

Faf du Plessis Picks RCB's 4 Overseas Players: आरसीबी आईपीएल कि करेंट चैंपियन है, वो इस बार अपनी ट्रॉफी को हर हाल में डिफेंड करना चाहेगी, ऐसे में सवाल उठता है कि फ्रेंचाइजी किन 4 विदेशी खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा करेगी. इसको लेकर टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अपने सुझाव दिए हैं.

RCB Team
1 / 6
RCB Team

फाफ डु प्लेसिस ने आरसीबी को सलाह दी है कि वो आईपीएल 2026 के लिए फिल सॉल्ट, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड और जोश हेजलवुड के उसी विदेशी कॉम्बिनेशन के साथ बने रहें. मौजूदा चैंपियन टीम के पास जैकब बेथेल, नुवान तुषारा और हाल ही में शामिल हुए जैकब डफी जैसे कुछ और भी अट्रैक्टिव ऑप्शन मौजूद हैं.

विज्ञापन

2 / 6

मौजूदा विदेशी कॉम्बिनेशन ने पिछले सीजन में आरसीबी को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. फिल सॉल्ट एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित हुए, क्योंकि उन्होंने टॉप ऑर्डर में विराट कोहली के साथ मिलकर जबरदस्त तालमेल बिठाया और टीम को तूफानी शुरुआत दी. टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड लोअर मिडिल ऑर्डर में एक ताकतवर जोड़ी साबित हुए, जबकि जोश हेजलवुड गेंदबाजी के मेन पिलर बने रहे.

विज्ञापन

3 / 6

जब जैकब बेथेल के विराट कोहली के साथ ओपनिंग करने और एक 'लेफ्ट-राइट' कॉम्बिनेशन बनाने की संभावना के बारे में पूछा गया, तो आरसीबी के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने राय दी कि टीम को फिल सॉल्ट के साथ ही बने रहना चाहिए.

4 / 6

डु प्लेसिस ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया, 'मैं सॉल्ट को ही चुनूंगा, क्योंकि पिछले साल विराट और सॉल्ट की जोड़ी ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया था. सॉल्ट 20 गेंदों में 50 रन बनाकर तूफानी बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं, और उनका मकसद होता है कि वो ज्यादा से ज्यादा रन बटोर सकें. इसलिए मुझे लगता है कि टीम उन्हीं के साथ आगे बढ़ेगी. बेथेल ने पिछले मैच में जो पारी खेली थी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में - वो वाकई गजब थी. अगर मुझे प्लेइंग 11 में विदेशी खिलाड़ियों को चुनना हो, तो मैं सॉल्ट, हेजलवुड, डेविड और शेफर्ड को ही चुनूंगा.'

विज्ञापन

5 / 6

फिल सॉल्ट और जैकब बेथेल की मौजूदा फॉर्म में जमीन-आसमान का फर्क है. सॉल्ट के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर बेहद निराशाजनक रहा; उन्होंने 8 मैचों में महज 130 रन बनाए, और उनका औसत 16.25 रहा.

6 / 6

दूसरी तरफ जैकब बेथेल इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में, जिसमें इंग्लैंड को बेहद करीबी हार का सामना करना पड़ा था, बेथेल ने एक शानदार शतक भी जड़ा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन