पानी की कमी से कौन-कौन से रोग होते हैं? डॉक्टर ने बताए 5 बीमारियों के नाम

Dehydration Diseases: शरीर में पानी की कमी होने पर सिर्फ किडनी पर ही असर नहीं पड़ता है बल्कि ऐसी और भी कई दिक्कतें हैं जिनकी संभावना बढ़ जाती है. इसी बारे में बता रही हैं डॉक्टर.

Dehydration diseases
1 / 7
Dehydration diseases

Pani Ki Kami Se Bimari: शरीर में पानी की कमी होने पर एक नहीं बल्कि कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. इस पानी की कमी के बारे में बताते हुए जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके बताया है. डॉ. शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि ज्यादातर लोगों को लगता है कि पानी की कमी (Dehydration) से किडनी की दिक्कतें या पथरी ही होती है, लेकिन ऐसे और भी कई रोग हैं जो क्रोनिक डिहाइड्रेशन के कारण पनप सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए वो कौन सी 5 बीमारियां हैं जो पानी की कमी से हो जाती हैं.

विज्ञापन

माइग्रेन या सिरदर्द

माइग्रेन या सिरदर्द 2 / 7

डॉक्टर का कहना है कि पानी की कमी से दिमाग की नसें रिएक्ट करती हैं और सिर दर्द या माइग्रेन की समस्या होने लगती है.

विज्ञापन

हमेशा थकान रहना

हमेशा थकान रहना 3 / 7

हाइड्रेशन की कमी से शरीर में हर समय थकान बनी रहती है. शरीर में पानी कम होने पर मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है और शरीर में कमजोरी और थकान रहने लगती है.

खून का थक्का जमना

खून का थक्का जमना 4 / 7

पानी की कमी होने पर शरीर में खून का थक्का जमने यानी ब्लड क्लॉटिंग का रिस्क बढ़ जाता है. इससे अचानक से पैरों में दर्द, सूजन या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. इस स्थिति को डॉक्टर जानलेवा बताते हैं.

विज्ञापन

एसिड रिफ्लक्स

एसिड रिफ्लक्स 5 / 7

डॉक्टर बताती हैं कि पानी की कमी होने पर मुंह में सलाइवा ठीक तरह से नहीं बनेगा, पाचन खराब हो जाएगा, पेट फूलेगा और पेट में एसिडिटी बनने लगेगी.

खड़े होते ही बीपी कम होना

खड़े होते ही बीपी कम होना 6 / 7

डॉक्टर का कहना है कि अगर आपके शरीर में पानी की कमी होगी तो लेटने के बाद खड़े होने पर आपका ब्लड प्रेशर अचानक से गिर जाएगा.

विज्ञापन

कब लें डॉक्टर की सलाह

कब लें डॉक्टर की सलाह 7 / 7

अगर आपको लंबे समय से पानी की कमी से दोचार होना पड़ रहा है और शरीर पर पानी की कमी के लक्षण नजर आने लगे हैं तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी ना करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन