ब्लड प्रेशर कम होने पर दिख सकते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करेंगे ये काम तो Hypotension से मिल सकती है राहत

Low Blood Pressure Ke Lakshan: नेशनल हेल्थ सर्विस से जानिए लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत में शरीर पर कैसे लक्षण दिखते हैं और ब्लड प्रेशर जरूरत से ज्यादा कम होने पर क्या करना चाहिए.

Low Blood Pressure Signs And Symptoms
1 / 8
Low BP Treatment: लो ब्लड प्रेशर में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. AI Generated Image

Low BP Symptoms: ब्लड प्रेशर अगर सामान्य रीडिंग से कम होने लगे तो उसे लो ब्लड प्रेशर या हाइपोटेंशन कहा जाता है. लो ब्लड प्रेशर में हमेशा ही लक्षण नजर आएं ऐसा जरूरी नहीं है. लेकिन, अगर लो ब्लड प्रेशर के लक्षण नजर आने लगते हैं और शरीर में दिक्कतें होना शुरू हो जाती हैं तो ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ती है. नेशनल हेल्थ सर्विस, यूके ने लो ब्लड प्रेशर को लेकर कुछ बेसिक जानकारी साझा की है. आप भी जानिए ब्लड प्रेशर अगर कम होने लगे तो शरीर में कौन सी दिक्कतें हो सकती हैं और ब्लड प्रेशर लो होने पर क्या करना चाहिए.

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर कम होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं

ब्लड प्रेशर कम होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं 2 / 8

ब्लड प्रेशर कम होने पर चक्कर आने लगता है, बीमार महसूस होता है, शरीर में कमजोरी महसूस होती है, बेहोशी छाने लगती है और धुंधला नजर आ सकता है.

विज्ञापन

लो ब्लड प्रेशर रीडिंग कितनी होती है

 लो ब्लड प्रेशर रीडिंग कितनी होती है 3 / 8

अगर ब्लड प्रेशर की जांच करने पर रीडिंग 90/60mmHg से कम आती है तो इसे लो ब्लड प्रेशर कहते हैं. इसमें 90 सिस्टोलिक और 60 डायस्टोलिक नंबर है.

ब्लड प्रेशर कैसे चेक करते हैं

ब्लड प्रेशर कैसे चेक करते हैं 4 / 8

ब्लड प्रेशर चेक करने के लिए आप फार्मासिस्ट के पास जा सकते हैं, किसी प्रैक्टिस नर्स या डॉक्टर से जांच करवा सकते हैं और घर पर अगर ब्लड प्रेशर मॉनीटर है तो बीपी की जांच कर सकते हैं.

विज्ञापन

डॉक्टर से कब करना चाहिए संपर्क

डॉक्टर से कब करना चाहिए संपर्क 5 / 8

अगर आपको बार-बार लो ब्लड प्रेशर के लक्षण नजर आते हैं और सिर घूमता है या बेहोशी छाने लगती है तो डॉक्टर से संपर्क करें.

लो ब्लड प्रेशर का इलाज कैसे होता है

लो ब्लड प्रेशर का इलाज कैसे होता है 6 / 8

सो ब्लड प्रेशर में डॉक्टर दवा सकते हैं और लाइफस्टाइल में बदलाव की सलाह देते हैं. इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए सपोर्ट स्टॉकिंग पहनने के लिए दी जा सकती है.

विज्ञापन

लो ब्लड प्रेशर में तुरंत क्या करना चाहिए

लो ब्लड प्रेशर में तुरंत क्या करना चाहिए 7 / 8

अगर बैठे हुए हैं और ब्लड प्रेशर लो होने के बाद उठना है तो धीरे-धीरे उठें. खासकर पलंग से उतरते समय सावधानी बरतें. धीरे-धीरे खाना खाएं और खाना खाने के बाद धीरे-धीरे बैठें या लेटें. पीने के पानी की मात्रा बढ़ाएं.

लो ब्लड प्रेशर में क्या नहीं करना चाहिए

 लो ब्लड प्रेशर में क्या नहीं करना चाहिए 8 / 8

बहुत देर तक बैठे या खड़े ना रहें, एकदम से ना झुकें या अपना पोश्चर अचानक चेंज ना करें, बहुत ज्यादा एल्कोहल का सेवन ना करें.

 अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन