Viral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

Gujarat News: गुजरात में एक दर्दनाक रोड एक्सिडेंट की खबर सामने आई है, जब लग्जरी स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल सांड से टकराने के बाद दो टुकड़ों में बंट गई, जिसके कारण 2 लोग की मौत और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया.

Land Rover @BefittingFacts AI Image (1)

सांड से टकराई लैंड रोवर (Photo-@BefittingFacts and AI Image)

विज्ञापन

Land Rover Discovery-Bull Clash: गुजरात में सड़क हादसे में एक लग्जरी लैंड रोवर डिस्कवरी के सांड से टकराने और फिर हाईवे डिवाइडर से टकराने के बाद हाईवे पर आवारा मवेशियों से होने वाले खतरों पर सवाल उठने लगे हैं. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया.

थराद-डीसा हाईवे पर हादसा

ये हादसा 27 सितंबर 2026 की सुबह थराद-डीसा हाईवे पर मालपुर के पास हुआ. बताया जा रहा है कि एसयूवी राजकोट से राजस्थान की ओर जा रही थी, तभी हाईवे पर अचानक एक आवारा सांड आ गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्राइवर के पास रिस्पॉन्ड करने के लिए बहुत कम वक्त था. गाड़ी जानवर से टकराई और फिर कंट्रोल खोकर थराद के पास भारतमाला हाईवे के सेंट्रल डिवाइडर से जा टकराई.

विज्ञापन

टक्कर से SUV के परखच्चे उड़े

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लैंड रोवर डिस्कवरी बुरी तरह डैमेज हो गई और तकरीबन 2 हिस्सों में बंट गई. गाड़ी के पुर्जे सड़क के काफी बड़े हिस्से में फैल गए, जबकि एक्सिडेंट साइट की तस्वीरों में SUV पूरी तरह से मलबे में तब्दील दिखाई दी. गाड़ी राजकोट में रजिस्टर्ड थी और अधिकारी हादसों के कारणों और हालात की जांच कर रहे हैं.

2 की मौत, एकघायल

हादसे के वक्त SUV में 3 लोग सवार थे. 2 लोगों को जानलेवा चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि तीसरे पैसेंजर को गंभीर चोटें आईं. बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इमरजेंसी सर्विसेज को इंफॉर्म किया. घायल मुसाफिर को पहले एक मेडिकल सेंटर ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए अहमदाबाद रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

हाईवे पर आवारा जानवरों से खतरा

इस घटना ने एक बार फिर बड़े हाईवे पर आवारा जानवरों के आने को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जहां अचानक सामने आने पर वाहन चालकों को टक्कर से बचने के लिए बहुत कम समय मिलता है. ये हादसा हाईवे पर अचानक किसी रुकावट के आने के बाद तेज रफ्तार में कंट्रोल खोने के खतरनाक नतीजों को भी बयां करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ