IND vs SL Highlights: टीम इंडिया ने जीता सेमीफाइनल मैच, पाकिस्तान से गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत

India vs Sri Lanka 2nd Semifinal Highlights: भारत ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में धमाल मचाया. उन्होंने श्रीलंका को 124 रन से हराकर एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की. अब फाइनल में भारत का मैच पाकिस्तान से होगा.

india win against sri lanka asian games

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भारत की जीत (Image: PTI)

IND vs SL 2nd Semifinal Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मैच खेला गया. निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पूरी तरह से डॉमिनेट किया. उन्होंने पहले बल्ले से तबाही मचाई और फिर गेंदबाजी से श्रीलंका का हाल बेहाल कर दिया. भारत ने 124 रनों से इस सेमीफाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट कटाया. अब भारतीय टीम गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी.

विज्ञापन

भारत ने श्रीलंका को एकतरफा मैच में हराया

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उन्होंने दूसरे ओवर में ही अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया. संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर भी जल्दी आउट हो गए. वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे लेकिन वह भी 21 गेंदों में 38 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. ईशान किशन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता.

विज्ञापन

किशन एक ओर से टिके रहे और उन्होंने बड़े शॉट्स खेलने पर फोकस किया. किशन को अन्य बल्लेबाजों का सही तरह से सपोर्ट नहीं मिला. हालांकि, उन्होंने 46 गेंदों में 80 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के जड़े. 20 ओवर के समापन पर टीम इंडिया 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाने में सफल रही.

विज्ञापन

श्रीलंका को जीत के लिए 170 रनों की जरूरत थी. जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में कमाल कर दिया और दो विकेट झटके. पावरप्ले के समापन से पहले श्रीलंका की आधी से ज्यादा टीम पवेलियन लौट चुकी थी. बड़ी बात यह है कि नुवानीदु फर्नांडो को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया. श्रीलंकाई टीम 9.5 ओवर में 45 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत ने 124 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट झटके, वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट अपने नाम किया.

पाकिस्तान से होगा फाइनल

पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई थी. अब टीम इंडिया ने श्रीलंका को चित कर दिया है और फाइनल का टिकट कटा लिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच 2026 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल के लिए महामुकाबला खेला जाएगा. 3 अक्टूबर को दोनों ही टीमें निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आमने-सामने होंगी. भारतीय महिला टीम गोल्ड जीत चुकी है और अब पुरुष टीम के पास भी गोल्ड पर कब्जा जमाने का मौका है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच की लाइव कमेंट्री में हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद. अब 3 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच में फैंस फिर से News 24 पर LIVE कमेंट्री का आनंद ले पाएंगे.

IND vs SL LIVE: टीम इंडिया ने जीता सेमीफाइनल

अभिषेक शर्मा की गेंद पर बिनुरा फर्नांडो क्लीन बोल्ड हो गए. श्रीलंकाई टीम 9.5 ओवर में 45 रन बनकर आउट हो गई. भारत ने 124 रनों से मैच में जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट कटाया. अब भारत की भिड़ंत गोल्ड मेडल के लिए फाइनल में श्रीलंका से होगी.

IND vs SL: श्रीलंका का एक और खिलाड़ी रन आउट

श्रीलंका के दो बल्लेबाज पहले ही रन आउट हो गए थे. अब एक और बल्लेबाज तालमेल में कमी के कारण आउट हो गया है. 10वें ओवर में रन दौड़ते वक्त थारिंडु रत्नायके से गलती हुई और तिलक वर्मा ने डायरेक्ट थ्रो लगाकर उन्हें आउट कर दिया.

 

श्रीलंका का स्कोर: 45/8 (9.3 ओवर)

IND vs SL: श्रीलंका ने गंवाया 7वां विकेट

श्रीलंकाई टीम ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है. 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाने की कोशिश में वानुजा सहन आउट हो गए. 8 गेंदों में उनकी 1 रन की पारी समाप्त हो हुई.

 

श्रीलंका का स्कोर: 33/7 (6.2 ओवर)

IND vs SL: टला श्रीलंका का कमबैक

वॉशिंगटन सुंदर के ओवर में दो छक्के जड़कर श्रीलंकाई टीम ने वापसी करने की कोशिश की. हालांकि, ओवर की 5वीं गेंद पर नुवानीदु फर्नांडो तालमेल में कमी के कारण आउट हो गए.

 

श्रीलंका का स्कोर: 31/6 (4.5 ओवर)

IND vs SL: श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

श्रीलंका ने चौथा विकेट गंवा दिया है. अक्षर पटेल की गेंद पर शॉट लगाने के प्रयास में कप्तान सहान अराचिगे आउट हो गए. अक्षर ने इसके बाद एशेन बंडारा का भी विकेट झटक लिया.

 

श्रीलंका का स्कोर: 18/5 (3.4 ओवर)

IND vs SL LIVE: श्रीलंका ने किया बड़ा ब्लंडर

दूसरे ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेने के प्रयास में ओपनर लसिथ क्रूसपुले ने अपना विकेट गंवा दिया. रवि बिश्नोई ने सीधे थ्रो करके उन्हें रन आउट कर दिया.

 

श्रीलंका का स्कोर: 2/3 (1.1 ओवर)

IND vs SL LIVE: जसप्रीत बुमराह ने दिलाई जबरदस्त शुरुआत

श्रीलंका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. पहला ओवर फेंकने आए जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती 4 गेंदों में 2 विकेट झटक लिए. उन्होंने सिनेथ जयवर्धने और सोहन डी लिवेरा को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

 

श्रीलंका का स्कोर: 0/2 (0.4 ओवर)

IND vs SL LIVE: श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी

श्रीलंका को अगर फाइनल में पहुंचना है तो फिर 170 रन बनाने होंगे. भारत की गेंदबाजी काफी मजबूत है. श्रीलंकाई लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर उतर चुकी है. 

IND vs SL LIVE: भारत ने दिया 170 रनों का लक्ष्य

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मैच में 20 ओवरों के समापन के बाद 169 रन बनाए. भारत ने 7 विकेट गंवाए लेकिन श्रीलंका को बड़ा लक्ष्य दे दिया. ईशान किशन ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 38 रन बनाए.

श्रीलंका को जीत के लिए 170 रनों की जरूरत है 

IND vs SL LIVE: शिवम दुबे ने गंवाया अपना विकेट

19वें ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में शिवम दुबे आउट हो गए. 9 गेंदों में उनकी 3 रनों की पारी समापन हो गया. कप्तान सहान अराचिगे ने शानदार कैच पकड़ा.

 

भारत का स्कोर: 151/7 (18.5 ओवर)

IND vs SL LIVE: ईशान किशन का अर्धशतक पूरा

ईशान किशन ने सिर्फ 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. एक ओर से वह क्रीज पर टिके हुए हैं.

भारत का स्कोर: 137/6 (17 ओवर)

IND vs SL LIVE: स्टंपिंग के चलते OUT हुए तिलक वर्मा

तिलक वर्मा की किस्मत खराब रही. नुवानीदु फर्नांडो की गेंद पर तिलक बीट हुए और क्रीज के बाहर चले गए. विकेटकीपर सोहन डी लिवेरा ने स्टंपिंग के जरिए उन्हें OUT कर दिया.

 

भारत का स्कोर: 125/6 (14/6)

IND vs SL: अक्षर पटेल ने गंवाया विकेट

अक्षर पटेल भी पवेलियन लौट गए हैं. 13 गेंदों में 8 रन पर उनकी पारी का अंत हो गया. लसिथ क्रूसपुले ने श्रीलंका को सफलता दिलाई.

 

भारत का स्कोर: 112/5 (13.5 ओवर)

IND vs SL LIVE: भारत ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा

भारत ने 12.2 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. अक्षर पटेल और ईशान किशन इस समय क्रीज पर हैं.

IND vs SL LIVE: श्रेयस अय्यर भी हुए OUT

वानुजा सहन ने अपने दूसरे ओवर में बड़ा विकेट झटका. उन्होंने भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को पारी के 10वें ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया. अय्यर की 13 गेंदों में 20 रन की पारी का समापन हो गया.

भारत का स्कोर: 87/4 (9.4 ओवर)

IND vs SL LIVE: वैभव सूर्यवंशी ने गंवाया विकेट

श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे की गेंद पर शॉट लगाने के प्रयास में वैभव सूर्यवंशी अपना विकेट गंवा बैठे. सिनेथ जयवर्धने ने कैच पकड़ा. 21 गेंदों में उनकी 38 रनों की पारी का समापन हो गया. उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके लगाए.

भारत का स्कोर: 59/3 (6.2 ओवर)

IND vs SL LIVE: भारत के लिए पावरप्ले रहा ठीक

भारत के लिए पावरप्ले ठीक रहा है. दो विकेट गंवाने के बावजूद उन्होंने 9.67 के रन रेट से बल्लेबाजी की है. वैभव सूर्यवंशी लगातार बड़े शॉट्स लगा रहे हैं.

भारत का स्कोर: 58/2 (6 ओवर)

  • वैभव सूर्यवंशी: 38 रन (20 गेंद)
  • श्रेयस अय्यर: 4 रन (5 गेंद)

IND vs SL LIVE: संजू सैमसन लौटे पवेलियन

भारत को दूसरा झटका लगा है. थारिंडु रत्नायके के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर संजू सैमसन शॉट लगाने गए लेकिन क्लीन बोल्ड हो गए.

भारत का स्कोर: 24/2 (3 ओवर)

IND vs SL LIVE: अभिषेक शर्मा हुए OUT

अभिषेक शर्मा ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया. श्रीलंकाई कप्तान सहान अराचिगे ने उनका विकेट झटका. 7 रन पर उनकी पारी का समापन हो गया.

भारत का स्कोर: 12/1 (1.2 ओवर)

IND vs SL LIVE: टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतर गई है. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने आए हैं. संजू सैमसन संभवतः नंबर 3 पर खेलेंगे.

IND vs SL LIVE: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह.

Asian Games LIVE: वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

भारत की प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के अलावा वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिल रहा है. हालांकि, उनकी बैटिंग पोजीशन को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है.

IND vs SL LIVE: श्रीलंका ने जीता टॉस

श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरेगी.

IND vs SL LIVE: भारत-श्रीलंका के बीच जल्द शुरू होगा सेमीफाइनल मैच

नमस्कार, भारत और श्रीलंका के बीच एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मैच से जुड़ी LIVE कमेंट्री में आपका स्वागत है. जापान में स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाने वाला है. विजेता टीम 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए मैच खेलेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ