Asian Games 2026 Highlights: भारत ने 12वें दिन जीते 5 मेडल, हॉकी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया

Asian Games 2026 में 12वां दिन भारत के लिए बढ़िया रहा. हॉकी और क्रिकेट में भारतीय टीमों को सफलता मिली. दोनों खेलों में टीम फाइनल में पहुंच गई है. इसके अलावा अन्य गेमों में भी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया.

asian (4)

भारत ने 12वें दिन जीते 2 सिल्वर (Image: Instagram/indiancricketteam & X/Hockey India)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 का 11वां दिन भारत के लिए काफी यादगार साबित हुआ. भारतीय एथलीट्स ने कुल 4 गोल्ड मेडल जीते. 12वें दिन भारत के लिए गोल्ड नहीं आ पाया. हालांकि खिलाड़ियों ने अपने अच्छे प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. भारत ने 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज अपने नाम किए. मेंस हॉकी टीम को बड़ी सफलता मिली. भारत ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. मेंस क्रिकेट टीम भी एक्शन में नज़र आई. भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को सेमीफाइनल में 124 रनों से हरा दिया. अब भारत का फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला होगा. वहीं रेसलिंग में नितेश सिवाच ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है.

विज्ञापन

कहां देखें Asian Games LIVE?

एशियन गेम्स 2026 के सभी इवेंट्स और मैचों का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हो रहा है. इसके अलावा ऑनलाइन इसे सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं. एशियन गेम्स से जुड़े मुख्य अपडेट्स जानने के लिए आप News 24 को फॉलो कर सकते हैं.

विज्ञापन

नीचे पल-पल के अपडेट दिए गए हैं:

LIVE UPDATES

Asian Games LIVE: मानसी अहलावत की हार

मेंस 62 किलो वर्ग में मानसी अहलावत को मंगोलिया की अल्तजिन तोगतोख के खिलाफ 2-4 से हार मिली गई है. ये मुकाबला ब्रॉन्ज मेडल के लिए था. मानसी को सफलता नहीं पाई. 

Asian Games LIVE: स्क्वैश में मिला ब्रॉन्ज मेडल

भारतीय मेंस टीम स्क्वैश इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रही है है. सेमीफाइनल में मलेशिया के खिलाफ मुकाबला रोमांचक रहा. भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. 

Asian Games LIVE: नितेश सिवाच ने जीता सिल्वर मेडल

में ग्रीको-रोमन 97 किग्रा इवेंट में भारत के नितेश सिवाच का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया है. उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा. फाइनल में जापान के यूरी नकाजाटो ने उन्हें हराया.

Asian Games LIVE: गोल्ड के लिए जंग शुरू

नितेश सिवाच का ग्रीको-रोमन 97 किग्रा वर्ग में जापान के यूरी नकाजाटो से मुकाबला हो रहा है. ये मैच गोल्ड के लिए है. नितेश सिवाच पहले राउंड के बाद 0-4 से पीछे चल रहे हैं.

Asian Games LIVE: स्क्वैश में कड़ी टक्कर

सेमीफाइनल में भारतीय मेंस स्क्वैश टीम का मुकाबला मलेशिया के बीच हो रहा है. दोनों फिलहाल 1-1 की बराबरी पर हैं. मुकाबले का रोमांच बढ़ गया है. 

Asian Games LIVE: जूडो में नहीं मिला मेडल

जूडो में भारत के हाथ निराशा लगी है. इनुंगनबी तखेलंबम वुमेंस के -70 किलो वर्ग में मंगोलिया की अनुजिन से हार गई हैं. दोनों के बीच ब्रॉन्ज के लिए मैच हुआ था. 

Asian Games LIVE: अभिषेक नैन ने पलटी बाजी

एक समय भारतीय टीम 3-0 से आगे थी. पाकिस्तान ने वापसी कर स्कोर  3-3 कर दिया. अंतिम समय में अभिषेक के प्रयास पर गेंद पाकिस्तानी डिफेंडर की स्टिक से डिफ्लेक्ट होकर गोल के अंदर चली गई. इस तरह भारत को जीत मिल गई. 

Asian Games LIVE: फाइनल में पहुंचा भारत

भारत ने हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. 

Asian Games LIVE: पाकिस्तान ने की मुकाबले में वापसी

पाकिस्तान ने दूसरा गोल कर दिया है. भारत अभी भी 3-2 से आगे चल रहा है. 

Asian Games LIVE: भारतीय टीम का दबदबा जारी

हॉकी सेमीफाइनल में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 3-1 से आगे चल रही है. तीसरे क्वार्टर में भी भारत ने गेंद पर कंट्रोल बनाया हुआ है. पाकिस्तान लगातार वापसी की कोशिश में लगा हुआ है.

Asian Games LIVE: भारत 3-0 से आगे

मेंस हॉकी में भारत ने गोल्ड की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं. भारत ने तीन गोल मारकर पाकिस्तान के ऊपर शिकंजा कस लिया है. 

Asian Games LIVE: हरमनप्रीत ने किया पहला गोल

पाकिस्तान के खिलाफ हॉकी में भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पांचवें प्रयास में शानदार ड्रैग फ्लिक लगाते हुए पहला गोल किया. 

Asian Games LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ शुरू

मेंस हॉकी का सेमीफाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हो गया है. शुरुआती पांच मिनटों में भारत का दबदबा देखने को मिला. 

Asian Games LIVE: भारत की फाइनल में एंट्री

भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से हरा दिया है. भारत का अब फाइनल में गोल्ड के लिए पाकिस्तान से मुकाबला होगा. 

Asian Games LIVE: अनीश भनवाला को लगा झटका

25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के क्वालिफिकेशन राउंड में प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे अनीश भनवाला रहा. इस वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा. शूटिंग में अब भारत का सफर खत्म हो गया है.

Asian Games LIVE: मेडल की दौड़ में अनीश भनवाला

शूटिंग में भारत के अनीश भनवाला मेडल की दौड़ में बने हुए हैं. 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल फाइनल की दूसरी सीरीज में अनीश ने 5 में से 4 हिट लगाए हैं. उनकी स्थिति मजबूत हो गई है.

Asian Games LIVE: बुमराह ने मचाया बवाल

जसप्रीत बुमराह ने शानदार शुरुआत की है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ करते हुए पहले ही ओवर में दो विकेट झटक लिए. श्रीलंका के पांच विकेट 25 रनों के भीतर ही गिर गए हैं. 

Asian Games LIVE: भारत ने 20 ओवरों में बनाए 169 रन

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में पहले खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए हैं. श्रीलंका को मैच जीतने के लिए अब 170 रन बनाने होंगे. 

Asian Games LIVE: गणेश ने जीता ब्रॉन्ज

गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु को बड़ी सफलता मिली है. उन्होंने आर्चरी में कॉन्ग डुक डैंग को 149-144 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है. एशियाई खेलों में ये उनका दूसरा मेडल है.

Asian Games LIVE: ब्रॉन्ज के लिए लड़ेंगे गणेश

गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु को किम जोंगहो के खिलाफ 144-148 से हार का सामना करना पड़ा है. उनका गोल्ड जीतने का सपना टूट गया है. वो बहुत जल्द अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए उतरेंगे. 

Asian Games LIVE: आर्चरी में गणेश की वापसी

मेंस कंपाउंड व्यक्तिगत सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के किम जोंगहो का मुकाबला भारत के गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु से चल रहा है. मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है. तीन एंड के बाद किम 88 और गणेश 87 पर पहुंच गए हैं. दोनों के पास अब 6-6 शॉट बाकी हैं.

Asian Games LIVE: टेनिस में भारत का अभियान खत्म

एशियन गेम्स में टेनिस में भारत का अभियान खत्म हो गया है. मेंस सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में सुमित नागल को चीन के वू यिबिंग के खिलाफ 4-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा है.

Asian Games LIVE: शूटिंग में आखिरी मेडल की उम्मीद

अनीश भनवाला को शूटिंग में सफलता मिली है. वो 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के फाइनल में पहुंच गए हैं. एशियन गेम्स में शूटिंग में भारत को आखिरी मेडल की उम्मीद अब अनीश से होंगी.

Asian Games LIVE: गणेश की सेमीफाइनल में एंट्री

गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने में कंपाउंड व्यक्तिगत क्वार्टर फाइनल में चेन को 148-138 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी  जगह पक्की कर ली है.

Asian Games LIVE: सेलिंग में आया सिल्वर

भारत को सेलिंग में बड़ी सफलता मिली है. इस खेल में टीम को पहला पदक मिला है. मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल नोबल की जोड़ी ने मेंस स्किफ स्पर्धा में सिल्वर अपने नाम कर लिया है.

Asian Games LIVE: श्रीलंका ने चुनी गेंदबाजी

कुछ ही देर बाद भारतीय मेंस क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल मैच श्रीलंका के साथ शुरू होने वाला है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. 

Asian Games LIVE: जूडो में मिला-जुला प्रदर्शन

जूडो में यामिनी मौर्य को मंगोलिया की अरिउनजाया टेरबिश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. वहीं इनुंगनबी टखेलंबम ने -70kg कैटेगरी में नेपाल की पूनम श्रेष्ठ को हराकर क्वार्टरफाइनल में एंट्री कर ली है.

Asian Games LIVE: स्क्वैश में मिला ब्रॉन्ज

भारतीय वुमेंस टीम को स्क्वैश में ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा है. सेमीफाइनल में भारत को हांगकांग ने हरा दिया है. टीम इंडिया का सफर खत्म हो गया है. हांगकांग ने भारत को 2-1 से मात दी है.

Asian Games LIVE: नितेश सिवाच का शानदार प्रदर्शन

रेसलिंग में नितेश सिवाच ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है. उन्होंने मंगोलिया के गनखुयाग गनबतार को तकनीकी श्रेष्ठता (VSU, 4:0) के आधार पर हरा दिया है. अब नितेश की नजरें गोल्ड जीतने पर होंगी.

Asian Games LIVE: मानसी की सेमीफाइनल में हार

रेसलिंग के सेमीफाइनल में 62 किलो वर्ग में मानसी को हार का सामना करना पड़ा है. जापानी रेसलर को उन्होंने कड़ी चुनौती दी लेकिन अंत में 6-0 से हार मिली.

Asian Games LIVE: क्रिकेट में पाकिस्तान की जीत

मेंस क्रिकेट में पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. फाइनल में पाकिस्तान की भिड़ंत टीम इंडिया से हो सकती है.

Asian Games LIVE: कुश्ती में अब तक भारत का प्रदर्शन

- मानसी ने कजाकिस्तान की इरिना कुज्नेटसोवा को वुमेंस 62 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 16 मैच में हरा दिया. इसके बाद उन्होंने क्वार्टरफाइनल में जो सुबीन को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया. 

 

- मेंस ग्रेको-रोमन 60 किलोग्राम क्वार्टरफाइनल मैच में सुमित दलाल को ईरान के Sajjad Abbaspourragani के खिलाफ हार का 1-1 के टाई के बाद VPO1 से हार का सामना करना पड़ा. 

 

- भारत के नीतीश ने मेंस ग्रेको-रोमन 97 किलोग्राम क्वार्टरफाइनल मैच में तुर्कमेनिस्तान के Amanberdi Agamammedov को 7-1 से हरा दिया.

 

- मेंस ग्रेको-रोमन 77 किलोग्राम क्वार्टरफाइनल मैच में Shahin Badaghimofrad ने भारत के अमन को हरा दिया.

Asian Games LIVE: वॉलीबॉल में भारत की हार

- भारत ने वियतनाम को मेंस क्वाड्रेंट सेपकटकराव के ग्रुप A मैच में 2-0 से हराया. इसी के साथ उन्होंने सेमीफाइनल का टिकट कटाया और कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का किया. 

 

- भारत की यामिनी मौर्या ने वुमेंस 57 किलोग्राम जुडो वर्ग में कतर की फतेना बू-काहूस को हरा दिया. जीत के साथ उन्होंने क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की.

 

- वॉलीबॉल के क्वार्टरफाइनल मैच में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा.

Asian Games LIVE: अमन बरोनिया ने कुश्ती में मचाया कोहराम

भारत के अमन बरोनिया ने मंगोलिया के बोरगिल तुवशिनबातर को मेंस 88 किलोग्राम ग्रेको-रोमन रेसलिंग राउंड ऑफ 16 मैच में हरा दिया. उन्होंने 8-6 से जीत दर्ज की और क्वार्टरफाइनल का टिकट कटाया.

Asian Games LIVE: अनाहत सिंह ने हासिल की बड़ी जीत

भारत और हांगकांग के बीच वुमेंस स्क्वाश टीम इवेंट का सेमीफाइनल खेला जा रहा है. अनाहत सिंह ने पहले मैच में सीन युक चैन का सामना किया. इस मुकाबले में जीत दर्ज करके अनाहत ने भारत को बढ़त दिलाई. अब तन्वी सिंह का सामना दूसरे मुकाबले में का यी ली से होगा.

Asian Games LIVE: वॉलीबॉल में आमने-सामने भारत-पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच वॉलीबाल इवेंट का क्वार्टरफाइनल मैच खेला जा रहा है. पहला सेट पाकिस्तान ने 25-19 से अपने नाम किया.

Asian Games LIVE: चिकिता तनिपार्थी को मिली हार

मिक्स्ड और वुमेंस टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्थी को व्यक्तिगत कंपाउंड इवेंट में हार का सामना करना पड़ा. भारत की 12वें दिन की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ