पीरियड्स लेट होने का मतलब सिर्फ प्रेग्नेंसी नहीं, ये कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार 

महिलाओं को अक्सर यह लगता है कि महिलाओं को पीरियड्स न आने या देर से आने की वजह प्रेग्नेंसी हो सकता है. मगर ऐसा नहीं है, क्योंकि हम आपको नेशनल हेल्थ सर्विस की एक रिसर्च में बताए गए कारण बता रहे हैं जिसके बारे में पता होना चाहिए. 

reasons of delayed periods
1 / 6
स्ट्रेस भी कर सकता है कारण. Image Credit- AI

हर महीने समय पर पीरियड्स आने की उम्मीद रहती है, लेकिन कई बार तारीख निकल जाने के बाद भी पीरियड्स शुरू नहीं होते हैं. ऐसे में सबसे पहला ख्याल प्रेग्नेंसी का आता है. अगर महिला सेक्सुअली एक्टिव है तो पीरियड मिस होना प्रेग्नेंसी का शुरुआती संकेत हो सकता है, लेकिन हर बार पीरियड्स लेट होने का मतलब प्रेग्नेंसी नहीं होता है. नेशनल हेल्थ सर्विस की एक रिसर्च के मुताबिक, शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव और लाइफस्टाइल से जुड़े कई कारण भी पीरियड्स को देर से ला सकते हैं.

विज्ञापन

स्ट्रेस भी हो सकता है कारण 

स्ट्रेस भी हो सकता है कारण 2 / 6

लगातार स्ट्रेस में रहने का असर शरीर के हार्मोनल सिस्टम पर पड़ सकता है. ज्यादा स्ट्रेस के कारण पीरियड्स का साइकल लंबा या छोटा हो सकता है और कुछ मामलों में पीरियड्स कुछ समय के लिए रुक भी सकते हैं. अगर हाल के दिनों में काम का स्ट्रेस है तो यह परेशानी हो सकती है. इसे भी पढ़ें- AIIMS ने स्टडी में पाया स्कूलों में मोटापे से जूझ रही हैं लड़कियां, इस डिसऑर्डर की समस्या भी देखी गई ज्यादा

विज्ञापन

वजन तेजी से बढ़ना या कम होना

वजन तेजी से बढ़ना या कम होना3 / 6

वजन में अचानक बड़ा बदलाव भी पीरियड्स के साइकल को इफेक्ट कर सकता है. बहुत तेजी से वजन कम होने या शरीर का वजन काफी बढ़ने पर हार्मोनल संतुलन इफेक्ट हो सकता है, जिससे पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं. खासकर बहुत कम कैलोरी लेना या तेजी से वजन घटाने वाली डाइट अपनाना ओव्यूलेशन को इफेक्ट कर सकता है.

PCOS हो सकती है वजह

PCOS हो सकती है वजह 4 / 6

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम भी पीरियड्स के अनियमित होने की एक कारण हो सकता है. इसमें ओव्यूलेशन नियमित रूप से न होने के कारण पीरियड्स के बीच का अंतर बढ़ सकता है. अगर पीरियड्स बार-बार लेट होते हैं और साथ में वजन बढ़ना, चेहरे पर ज्यादा बाल आना, मुंहासे या बाल झड़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.

विज्ञापन

थायराइड का शुरुआती संकेत 

थायराइड का शुरुआती संकेत  5 / 6

थायराइड हार्मोन में बदलाव भी महिलाओं के पीरियड्स को इफेक्ट कर सकता है. रिसर्च के मुताबिक, जब थायराइड की समस्या होने लग जाती है तो पीरियड्स अनियमित या बंद हो सकते हैं. अगर पीरियड्स में बदलाव के साथ लगातार थकान, वजन में बदलाव या स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं भी दिखाई दे रही हैं तो एक बार एक्सपर्ट से जरूर बात करें.

बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करना 

बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करना 6 / 6

अगर आपने हाल में अचानक बहुत ज्यादा एक्सरसाइज शुरू कर दी है या शरीर पर जरूरत से ज्यादा शारीरिक दबाव पड़ रहा है तो इसका असर पीरियड्स पर हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर एक्सरसाइज और शरीर में एनर्जी न मिलने, पीरियड्स को देर से आने या कुछ समय के लिए रुक जाने का कारण बन सकता है. इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट क्या पीने से फैट कम होता है? स्वामी रामदेव ने बताया वजन घटाने का रामबाण उपाय

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. Source- NHS

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन