डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट फूड्स कौन से? सेहतमंद रहने के लिए डाइट में सिर्फ सब्जी ही नहीं ये चीजें भी करें शामिल
Blood Sugar Control Tips: क्या आप भी डायबिटीज की बीमारी में क्या खाएं, इसे लेकर परेशान रहते हैं और कुछ भी खाते हैं तो शुगर लेवल झट से बढ़ जाता है? American Diabetes Association ने बताया इस बीमारी में क्या खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

डायबिटीज कोई मामूली बीमारी नहीं है, बल्कि शरीर को खोखला बना दें ऐसी खतरनाक बीमारी है. आपको शायद जानकारी न हो, लेकिन भारत समेत दुनियाभर में बड़ी संख्या में इसके मरीज हैं, जो अच्छी जिंदगी के लिए दवाओं और अच्छी लाइफस्टाइल अपना रहे हैं.
खाने को लेकर बहुत दिक्कत
2 / 7डाइयबिटीज की बीमारी में क्या खाएं और क्या नहीं इसे लेकर मरीज को कई बार बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है, क्योंकि एक गलत निवाला सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. हालांकि, इस स्टोरी में हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन आपको डायबिटीज की बीमारी में करना चाहिए, ताकि हेल्थ बनी रहे.
कौन से फूड्स आपके लिए बेस्ट
3 / 7American Diabetes Association के अनुसार, डायबिटीज के लिए उनकी 'सुपरस्टार' फूड्स की लिस्ट, डायबिटीज के हेल्दी मील प्लान के लिए बहुत जरूरी है. इन फूड्स में प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं. ये सेहत के लिए अच्छे होते हैं और डायबिटीज जैसी बीमारियों को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकते हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियां
4 / 7ADA के अनुसार, पालक, सरसों का साग जैसी गहरे हरे रंग की पत्तेदार सब्जियों में विटामिन A, C, K और फोलेट के साथ आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे कई खास पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इनमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट कम होते हैं. इन्हें सलाद, सूप या सब्जी में शामिल किया जा सकता है.
एवोकाडो
5 / 7एवोकाडो में फाइबर और शरीर के लिए अच्छे फैट पाए जाते हैं. यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है. इसे सलाद या अन्य हेल्दी खाने के साथ डाइट में शामिल किया जा सकता है.
बीन्स, सूखे मटर और दालें
6 / 7राजमा, चना, काले बीन्स, मटर और मसूर जैसी चीजें पौधों से मिलने वाले प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं. इनमें फाइबर, फोलेट, पोटैशियम, आयरन और जिंक भी पाए जाते हैं. इनमें कार्बोहाइड्रेट जरूर होता है, लेकिन आधा कप बीन्स से लगभग उतना प्रोटीन मिल सकता है जितना एक औंस मांस से मिलता है, जबकि इसमें सैचुरेटेड फैट कम होता है.
ओमेगा-3 से भरपूर मछली
7 / 7सैल्मन, सार्डिन, हेरिंग, मैकेरल, ट्राउट और अल्बाकोर टूना जैसी मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है. ये फैट दिल की सेहत और सूजन से जुड़े जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं. बेहतर रहेगा कि आप मछली को तलने के बजाय ग्रिल, बेक या हल्का भूनकर खाएं, क्योंकि पोषण लाभ के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार ऐसी मछली खाने की सलाह दी जाती है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: दिल की धमनियों में कैसे जम जाता है प्लाक, जानिए कैसे पहचानें आर्टरी ब्लॉकेज के लक्षण, किन लोगों है ज्यादा खतरा अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. SOURCE: ADA