Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत

IND vs PAK in Asian Games Final: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा. टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करके फाइनल का टिकट कटाया. अब गोल्ड मेडल के लिए 3 अक्टूबर को महामुकाबला होगा.

ind vs pak asian games final

एशियन गेम्स क्रिकेट इवेंट के गोल्ड मेडल मैच का हुआ ऐलान (Image: PTI and Sony Sports Network Screengrab)

IND vs PAK in Asian Games Final: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मैच का आधिकारिक रूप से ऐलान हो गया है. भारत ने सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका को बुरी तरह से पराजित किया और फाइनल का टिकट कटाया. पाकिस्तान टीम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी थी. अब ये दोनों टीमें गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी. भारत और पाकिस्तान एशिया की प्रमुख क्रिकेट टीमों में शामिल हैं और अब एशिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता में वे आमने-सामने होंगी.

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान

1 अक्टूबर यानी आज एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट इवेंट के दोनों सेमीफाइनल मैचों का आयोजन किया गया. पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया और गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई. श्रीलंका और भारत के बीच दूसरे सेमीफाइनल मैच में जिस भी टीम को जीत मिलती, उसका मुकाबला गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से तय हो जाता.

विज्ञापन

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पूरी तरह से डॉमिनेट किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 169 रन बनाए. ईशान किशन ने नाबाद 80 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 38 रन की शानदार पारी खेली. जवाब में श्रीलंकाई टीम 9.5 ओवरों में 45 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया. भारत ने 124 रनों से जीत दर्ज करके गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई.

भारत और पाकिस्तान के बीच अब 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए मैच तय हो गया है. एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट का यह ब्लॉकबस्टर फाइनल मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. रैंकिंग के हिसाब से भारत और पाकिस्तान, दोनों ही बड़ी टीमें हैं और उनके बीच फाइनल में मैच रोमांचक साबित हो सकता है. 2022 के एशियन गेम्स में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था और वह दोबारा गोल्ड पर कब्जा जमाना चाहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘ये क्रिकेट नहीं…’, टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान

कब शुरू होगा IND vs PAK मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू हो जाएगा. आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हिंदी और इंग्लिश भाषा में इस मैच को लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा सोनी लिव की ऐप और वेबसाइट पर भी गोल्ड मेडल मैच का प्रसारण किया जाएगा. फैंस डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी मैच का आनंद उठा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ