मुनक्का खाने से क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताए सेहत से जुड़े 5 अद्भुत फायदे

मुनक्का जिसे काली किशमिश के नाम से भी जाना जाता है. इसे ज्यादातर लोग मिठास के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि पहले लोग इसे शरीर का अंदरूनी बुखार उतारने के लिए इस्तेमाल करते थे. अगर आप इसका सेवन करते हैं तो कई तरह से फायदा मिल सकता है.

Black Raisins Benefits for health
1 / 7
पाचन के लिए फायदेमंद. Image Credit- Freepik

Black Raisins: काली किशमिश स्वाद में मीठी होने के साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट है. इसमें नेचुरल शुगर के अलावा फाइबर, पोटैशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसे कई लोग सुबह भिगोकर खाते हैं तो कुछ लोग सीधे स्नैक्स के तौर पर इसका सेवन करते हैं. लेकिन एमबीबीएस डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि अगर इसे अपने आहार में शामिल किया जाए तो आपको एक नहीं बल्कि कई तरह के फायदे मिल सकते हैं. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि मुनक्का खाने से आपको शरीर में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

पाचन के लिए फायदेमंद

पाचन के लिए फायदेमंद 2 / 7

काली किशमिश में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है. फाइबर लेने से कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है. इसलिए डाइट में सही मात्रा में काली किशमिश शामिल करें, ताकि पाचन पहले से बेहतर हो सके. इसे भी पढ़ें- तनाव होते ही क्यों फ्रिज की तरफ दौड़ते हैं आप? समझिए क्या है 'इमोशनल ईटिंग' और इसे रोकने के आसान तरीके

विज्ञापन

आयरन की कमी में मददगार

आयरन की कमी में मददगार3 / 7

किशमिश में आयरन काफी पाया जाता है और आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी मिनरल है. अगर इसे सही तरीके से खाया जाए तो फायदा दोगुना बढ़ सकता है. हालांकि, सिर्फ काली किशमिश को आयरन की कमी का इलाज नहीं माना जा सकता.

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद 4 / 7

काली किशमिश में पोटैशियम और पॉलीफेनॉल जैसे यौगिक पाए जाते हैं. पोटैशियम नॉर्मल ब्लड प्रेशर बनाए रखने में शरीर की मदद करता है. वहीं, किशमिश में मौजूद पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचने में अहम भूमिका निभाते हैं.

विज्ञापन

शरीर को एंटीऑक्सीडेंट मिलना

शरीर को एंटीऑक्सीडेंट मिलना 5 / 7

किशमिश में पॉलीफेनॉल और एंटीऑक्सीडेंट यौगिक पाए जाते हैं. ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाली सेलुलर को कम करने में भूमिका निभा सकते हैं. यही वजह है कि संतुलित डाइट में अलग-अलग फलों और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करना फायदेमंद माना जाता है.

बालों के लिए फायदेमंद

बालों के लिए फायदेमंद6 / 7

अगर आपके बाल सफेद हो रहे हैं तो मुनक्का को रूटीन में शामिल करें. इससे आपको बहुत ही फायदा हो सकता है और बाल काले होते नजर आ सकते हैं. इसलिए रोजाना 10 से 12 मुनक्का खाकर फायदे खुद देख सकते हैं.

विज्ञापन

भिगोकर खाना जरूरी है क्या?

भिगोकर खाना जरूरी है क्या? 7 / 7

काली किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर खाने से फायदा हो सकता है. पहले आपको 1 घंटा भिगोकर पानी फेंक देना है और दोबारा साफ पानी में भिगोकर रखना है. सुबह उठते ही इसका पानी पीकर किशमिश खा लें. इसका फायदा दोगुना हो सकता है. इसे भी पढ़ें- खाने के बाद सीने में जलन और खट्टी डकार से हैं परेशान? एसिडिटी कंट्रोल करने के लिए ऐसी रखें डाइट

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
Source- Dr shalini singh salunke

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन