डॉग्स के काटने से बचना है तो ये 5 टिप्स आएंगे काम, WHO ने कहा फ्रेंडली दिखने वाले Dogs के साथ भी जरूरी है सावधानी

World Rabies Day 2026: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने विश्व रेबीज दिवस पर बताया है कि कुत्ते के काटने से बचने के लिए क्या करना चाहिए और किस तरह बचा जा सकता है.

Dog bites
1 / 7
How To Prevent Dog Bites: कुत्ते को काटने से कैसे रोके? Image Credits - Pexels

World Rabies Day 2026: डॉग्स आपके दोस्त हो सकते हैं और आपकी उनके साथ अच्छी बॉन्डिंग भी हो सकती है लेकिन कई बार उन्हें गुस्सा आ सकता है और उनके काटने का खतरा रहता है. कई बार वे डरकर भी काट लेते हैं. वहीं, गली-मोहल्ले में भी कई बार डॉग के काटने का डर रहता है. ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने विश्व रेबीज दिवस पर बताया है कि डॉग के काटने से बचने के लिए क्या करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. डॉग के हाव-भाव समझने और उनके काटने से बचने के लिए कुछ टिप्स यहां दिए गए हैं.

विज्ञापन

डिस्टर्ब ना करें, डराएं नहीं

डिस्टर्ब ना करें, डराएं नहीं 2 / 7

इस बात का ध्यान रखें कि आप डॉग्स को डिस्टर्ब ना करें या डराएं नहीं. खासकर कि जब वह खा रहा हो या आराम कर रहा हो उसे परेशान करने से बचें.  Image Credits - Pexels

विज्ञापन

कब रहें दूर

कब रहें दूर 3 / 7

अगर आपको डॉग्स डरे हुए या फिर गुस्से में नजर आ रहे हैं तो उनसे दूर रहें. इस स्थिति में उनके पास आना उन्हें उकसा सकता है.  Image Credits - Pexels

जब पास आए तो हिलें नहीं

जब पास आए तो हिलें नहीं 4 / 7

अगर डॉग बंधा हुआ ना हो या उसके कॉलर से पट्टी वगैरह ना बंधी हो तो ज्यादा सावधान रहना जरूरी होता है. इस स्थिति में अगर डॉग आपके पास आता है तो हिलें डुलें नहीं या उससे डरकर भागने की कोशिश ना करें.  Image Credits - Pexels

विज्ञापन

धीरे से आएं डॉग के पास

धीरे से आएं डॉग के पास 5 / 7

अगर आप किसी डॉग के पास जा रहे हैं, उससे बात करना चाहते हैं या कुछ खिलाने बढ़ रहे हैं तो धीमी गति से और शांति से जाएं जिससे वह डरे नहीं.  Image Credits - Pexels

डॉग काट ले तो तुरंत करें ये काम

डॉग काट ले तो तुरंत करें ये काम 6 / 7

अगर आपको डॉग काट लेता है तो तुरंत रिएक्ट करना जरूरी है. सबसे पहले घाव को साबुन और पानी से धोएं और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.  Image Credits - Pexels

विज्ञापन

क्यों मनाया जाता है विश्व रेबीज दिवस

क्यों मनाया जाता है विश्व रेबीज दिवस 7 / 7

हर साल 28 सितंबर के दिन विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद रेबीज बीमारी से बचाव और खतरों से लोगों को जागरूक करना है.  Image Credits - Pexels

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन