क्या होती है ताई ची वॉकिंग? हार्वर्ड की रिपोर्ट से जानें Tai Chi Walking सचमुच काम करती है या नहीं

What Is Tai Chi Walking: हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग में छपी रिपोर्ट में ताई ची वॉकिंग के बारे में बताया गया है. इंटरनेट पर ताई ची वॉकिंग के बारे में आपने भी सुना होगा. लेकिन, क्या सच में ताई ची वॉकिंग से वजन घट सकता है और फिट हो सकते हैं, जानिए यहां.

Tai Chi Walking For Weight Loss
1 / 7
ताई ची वॉकिंग के क्या फायदे हैं? AI Generated Image

Tai Chi Walking Benefits

विज्ञापन

ताई ची वॉकिंग क्या होती है

ताई ची वॉकिंग क्या होती है2 / 7

सोशल मीडिया पर ताई ची वॉकिंग के बारे में आपने भी सुना होगा. ताई ची वॉकिंग एक सदियों पुरानी मार्शल आर्ट्स और एक्सरसाइज वाली स्लो, फ्लोइंग मोशन वाली वॉकिंग है. कहते हैं कि इसमें शरीर की एनर्जी पूरी बॉडी में स्मूदली प्रवाह होती है और बीमारियों को दूर रखती है. हार्डवर्ड पब्लिशिंग ने ताई ची वॉकिंग पर एक रिपोर्ट छापी है जिसमें ताई ची वॉकिंग के फायदों और इसे करने के तरीका का जिक्र किया गया है.

विज्ञापन

हड्डियों को मिलती है मजबूती

हड्डियों को मिलती है मजबूती 3 / 7

स्लो और कंट्रोल्ड मूवमेंट्स वाली ताई ची वॉकिंग में हर पांव, एंकल्स और लोअर लेग्स की छोटी मसल्स एंगेज होती हैं. यही मसल्स बैलेंस और गेट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. हर पांव पर पड़ने वाले धीमे वजन से बोन डेंसिटी बेहतर हो सकती है.

सांसों पर फोकस बढ़ता है

सांसों पर फोकस बढ़ता है 4 / 7

ताई ची वॉकिंग एक माइंडफुलनेस प्रैक्टिस है. इसमें आप खुद से स्पीड अप करने से बचते हैं और हर एक स्टेप को सूझबूझ और फोकस के साथ रखा जाता है. इससे अपनी सांसों पर फोकस बढ़ता है और सांसों को लेकर और अवेयर हुआ जाता है.

विज्ञापन

क्या ताई ची वॉकिंग से तेजी से वजन कम हो सकता है

क्या ताई ची वॉकिंग से तेजी से वजन कम हो सकता है 5 / 7

हार्वर्ड के एक्सपर्ट्स के अनुसार, ताई ची वॉकिग से तेजी से वजन कम होने को लेकर बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बातें गलत हैं. यह जरूरी है कि ताई ची वॉकिंग से रियलिस्टिक एक्सपेक्टेशंस रखी जाएं. वहीं, एविडेंस बेस्ड कॉम्प्लिमेंटरी ऑल्टरनेटिव मेडिसिन जर्नल में छपी रिपोर्ट के अनुसार ताई ची वॉकिंग वजन कम करने में मदद कर सकती है अगर इसे सही तरह से किया जाए. इससे कमर का साइज भी कम हो सकता है.

कैसे करते हैं ताई ची वॉकिंग

कैसे करते हैं ताई ची वॉकिंग 6 / 7

ताई ची वॉकिंग में सबसे पहले एक खाली स्टेप (Empty Step) लिया जाता है. अपने दाएं पैर को सामने जमीन पर रखा जाता है लेकिन इसपर कोई वजन नहीं डाला जाता. अब धीरे-धीरे अपना सारा वजन इस पैर पर डालते हैं. शरीर को पीछे करते हैं, पैर के पंजे उठाते हैं और पैर को बाहर की तरफ मोड़ते हैं. अपना सारा वजन इस दाएं पैर पर डालने के बाद बाएं पैर से खाली स्टेप लिया जाता है और फिर धीरे-धीरे अपना सारा वजन इस बाएं पैर पर शिफ्ट किया जाता है. अब थोड़ा पीछे होकर अपने पैर के पंजे को उठाया जाता है. दोनों पैरों से इसी प्रोसेस को दोहराया जाता है.

विज्ञापन

कितनी देर करनी चाहिए ताई ची वॉकिंग

कितनी देर करनी चाहिए ताई ची वॉकिंग 7 / 7

द ताई ची फॉर हेल्थ इंस्टिट्यूट के अनुसार, अगर आप ताई ची वॉकिंग सीख रहे हैं तो शुरुआत में 5 से 10 मिनट तक ताई ची वॉकिंग की जा सकती है. इंटरमिडेट लोग 10 से 15 मिनट तक ताई ची वॉक कर सकते हैं और एडवांस लेवल पर 15 से 30 मिनट तक हर दिन ताई ची वॉक की जा सकती है. अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन