Kidney Stone Symptoms: स्टोन्स की समस्या एक बड़ी दिक्कत है, जिसमें शरीर के कुछ अंगों में स्टोन हो सकते हैं। किडनी यानी गुर्दे इनमें सबसे कॉमन है, जिसमें पथरी हो सकती है। किडनी स्टोन एक कॉमन मेडिकल प्रॉब्लम है, जिसके मरीजों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ ही रही है। स्टोन्स की बीमारी लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारी है, जो हमारे खराब डेली रुटीन के चलते ही होती है। हालांकि, कोई भी बीमारी क्यों न हो, हमारा शरीर हमेशा हमें कुछ संकेत देता है, जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। किडनी स्टोन होने पर पेशाब भी हमें संकेत देता है, आइए समझते हैं इन लक्षणों को।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
इन 5 संकेतों से पता लगाएं किडनी स्टोन?
1. पेशाब में दर्द होना- किडनी में स्टोन होने के कारण पेशाब करते समय तेज दर्द महसूस हो सकता है। दरअसल, यह दर्द पत्थर के मूवमेंट के कारण होता है और किडनी से लेकर यूरिनल तक महसूस होता है।
2. पेशाब में खून आना- पथरी होने पर पेशाब में खून आ सकता है। यह आमतौर पर तब होता है जब स्टोन्स यूरिनल एरिया में घर्षण करते हैं। इसमें खून का रंग हल्का गुलाबी रंग या फिर गाढ़े लाल रंग का भी हो सकता है।
3. पेशाब में बदबू- किडनी स्टोन होने पर पेशाब में स्मैल आ सकती है। यह संकेत काफी कॉमन है, जिसे आसानी से समझा जा सकता है। हालांकि, बदबू आने की समस्या कई अन्य कारणों से भी होती है लेकिन स्टोन होने पर यूरिन में बदबू आना भी सामान्य है।
4. पेशाब रुक-रुक कर आना या कम आना- किडनी स्टोन मूत्रनली यानी यूरेथरा में पेशाब आने के प्रोसेस में अड़चन डाल सकता है, जिससे पेशाब बार-बार आता है या कम आता है। हालांकि, बार-बार पेशाब इसलिए ही आता है क्योंकि एकबार में पेशाब पूरी तरह से नहीं आता है।
photo credit-freepik
5. पेशाब में झाग- गुर्दे में पथरी के कारण पेशाब में गंदगी दिखाई दे सकती है। अगर पेशाब में झाग के बुलबुले दिख रहे हैं, तो यह भी संकेत है कि किडनी में स्टोन है।
बचाव के उपाय
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीना।
- एप्पल साइडर विनेगर और पानी मिलाकर पी सकते हैं।
- खाने में नमक की मात्रा कम करें।
- संतुलित आहार का सेवन करें।
- वेट मैनेजमेंट भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
2 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
17 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
20 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
22 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
22 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
22 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines