Lemon Water Weight Loss: क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए कितना असरदार है यह नुस्खा

सुबह नींबू पानी पीना एक अच्छी हाइड्रेशन आदत हो सकती है, लेकिन इसे तेजी से वजन घटाने या पेट की चर्बी पिघलाने वाला  नुस्खा मान लेना सही नहीं है. इसे पीने के साथ-साथ आप एक्सरसाइज को भी अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं. 

lemon water is good for weight loss

मीठी चीजों की बजाय पानी पीने से वजन घटाने में मामूली फायदा हो सकता है. Image Credit- AI

आजकल वजन घटाने के लिए लोग सुबह खाली पेट नींबू पानी पीते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यह कहा जाता रहा है कि सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से पेट की चर्बी कम होती है, मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि क्या वाकई नींबू पानी वजन घटाने का आसान तरीका है? या फिर यह भी हेल्थ से जुड़ा एक ऐसा दावा है, जिसके पीछे का रिजल्ट कुछ और है. अगर आप भी वजन कम करने के लिए रोज सुबह नींबू पानी पीते हैं तो इसके फायदे और नुकसान को समझना जरूरी है. तो देर किस बात की आइए नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन की एक रिसर्च के मुताबिक यह समझने की कोशिश करते हैं कि नींबू पानी वजन घटाने में कितना असरदार है और इसे पीने का सही तरीका क्या है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से वजन घटता है?

सिर्फ नींबू पानी पीने से तेजी से वजन नहीं घटता है. हालांकि, नींबू पानी में कैलोरी कम होती है और इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि नींबू पानी शरीर की चर्बी को सीधे पिघला देता है. नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन के मुताबिक, नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को इतनी तेजी से नहीं बढ़ाता, जिससे अपने आप वजन घटने लगे. इसका फायदा तब हो सकता है, जब आप डाइट पर भी ध्यान देना शुरू कर देंगे और मीठी चीजों से दूर रहेंगे. 

पानी पीने और वजन घटाने के बीच क्या रिलेशन है? 

रिसर्च में पाया गया कि सिर्फ पानी का सेवन बढ़ाने से वजन, बॉडी मास इंडेक्स (BMI) या कमर के माप नहीं बदलता. हालांकि, मीठी चीजों की बजाय पानी पीने से वजन घटाने में मामूली फायदा हो सकता है. 

विज्ञापन

क्या खट्टे फलों से वजन घटाने में मदद मिलती है?

  • नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की रिसर्च के मुताबिक,  खट्टे फल से वजन कम किया जा सकता है, अगर सही तरीके से सेवन किया जाए. रिसर्च में 1.28 किलोग्राम वजन कम होने की कमी देखी गई, लेकिन साथ ही यह भी बताया गया है कि सुबह एक गिलास नींबू पानी पीने से भी इतना ही वजन कम होगा.

नींबू पानी वजन घटाने में कैसे मदद कर सकता है?

  • अगर आप रोजाना चीनी वाली चाय, सॉफ्ट ड्रिंक या पैकेज्ड जूस पीते हैं तो उनकी जगह बिना चीनी वाला नींबू पानी पीने से कैलोरी का सेवन कम हो सकता है. लंबे समय तक इस तरह की आदत बनाए रखने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
  • पर्याप्त पानी पीना शरीर के लिए जरूरी है. अगर आपको सादे पानी के मुकाबले नींबू पानी ज्यादा पसंद है तो इसके जरिए आप दिनभर पानी पीने की आदत डाल सकते हैं. हालांकि, जरूरत से ज्यादा पानी पीने से वजन तेजी से कम नहीं होता.
  • सुबह नींबू पानी पीना आपकी लाइफस्टाइल का एक हिस्सा हो सकता है, लेकिन इसका फायदा तभी होगा, जब आप इसके साथ बैलेंस डाइट फॉलो की जाएगी.

क्या गुनगुना नींबू पानी ठंडे पानी से ज्यादा असरदार है?

कई लोग मानते हैं कि गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से शरीर की चर्बी तेजी से कम होती है. हालांकि, ऐसा होना इंसान के रूटीन पर भी निर्भर करता है. कई बार पानी पीने के बाद लोग पूरे दिन जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेते हैं तो फायदा नहीं होगा. इसके अलावा, अगर आपको सुबह खाली पेट इसे पीने से एसिडिटी या पेट में परेशानी होती है तो इसे दिन में किसी दूसरे समय पी सकते हैं.

क्या नींबू पानी से पेट की चर्बी कम होती है?

पेट की चर्बी कम करने के लिए इस नुस्खे के साथ एक्सरसाइज, खानपान और कैलोरी पर ध्यान देना जरूरी है. अगर आप रोज नींबू पानी पीते हैं, लेकिन पूरे दिन जरूरत से ज्यादा कैलोरी लेते हैं और बैठने का काम करते हैं तो आपको फायदा कम होगा.

विज्ञापन

नींबू पानी पीते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप कैलोरी कम करने के लिए यह ड्रिंक पी रहे हैं तो नींबू पानी में ज्यादा चीनी या शहद न मिलाएं. शहद भी कैलोरी बढ़ाने का काम करता है, लेकिन आप कम मात्रा में इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • नींबू में मौजूद एसिड दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है. नींबू पानी पीने के बाद सादे पानी से कुल्ला करें और तुरंत ब्रश करने से बचें.
  • कुछ लोगों में नींबू जैसे खट्टे चीजों से एसिड रिफ्लक्स या सीने में जलन बढ़ा सकते हैं. यह परेशानी होने पर इसका सेवन कम करें या बंद कर दें.
  • अगर सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से परेशानी होती है तो इसे खाने के साथ या दिन में किसी दूसरे समय पी सकते हैं.

वजन घटाने के लिए क्या करें?

  • अगर आप स्वस्थ तरीके से वजन कम करना चाहते हैं तो सिर्फ नींबू पानी पर निर्भर रहने के बजाय इन आदतों पर ध्यान दें.
  • अपनी डाइट में दालें, सब्जियां, फल, साबुत अनाज और प्रोटीन शामिल करें.
  • मीठी चीजें या जरूरत से ज्यादा कैलोरी वाले स्नैक्स का सेवन बिल्कुल न करें.
  • अपनी नींद पूरी लें और सोने या उठने का एक टाइम बनाएं, ताकि शरीर को बैलेंस रूटीन मिल जाए.  
  • अगर वजन लगातार बढ़ रहा है या हेल्थ प्रॉब्लम हो रही है तो एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें.

इसे भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, अंदर से महसूस होगी गर्माहट और मिल जाएगी राहत

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

Source- NCBI, 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ