Dhanteras Puja: धनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान

Dhanteras Puja Thali: धनतेरस के मौके पर आप घर को सजाने के साथ-साथ पूजा की थाली को भी डेकोरेट कर सकते हैं. इस दौरान ऐसी सामग्रियों का इस्तेमाल करें, जिससे भगवान खुश हो जाएं और फेस्टिवल की रौनक भी बढ़ जाए. 

Dhanteras Puja Thali

धनतेरस पर घर में पूजा करने की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी पूजा की थाली को खूबसूरत तरीके से सजा सकते हैं. Image Credit- AI

फेस्टिवल का सीजन चल रहा है और सप्ताह के आखिर में धनतेरस, दिवाली और भाई दूज जैसे फेस्टिवल शुरू हो जाएंगे. हालांकि, इन फेस्टिवल की शुरुआत धनतेरस से ही होती है. धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है. माना जाता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और घर में दीपक जलाने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. धनतेरस पर लोग सोना-चांदी, बर्तन और दूसरे शुभ चीजों की खरीदारी भी करते हैं. धनतेरस की पूजा में जितना महत्व पूजा विधि और शुभ मुहूर्त का होता है, उतना ही खास पूजा की थाली को भी माना जाता है. अगर आप भी इस बार धनतेरस पर घर में पूजा करने की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी पूजा की थाली को खूबसूरत और पारंपरिक तरीके से सजा सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस की पूजा की थाली में जरूर रखें ये चीजें 

थाली को डेकोरेट करने के साथ-साथ पूजा में इस्तेमाल होने वाली जरूरी सामग्री रखना भी जरूरी है. इसलिए अगर कुछ सामग्रियों को जरूर शामिल करें. 

  • रोली और कुमकुम
  • चावल
  • फूल और माला
  • दीपक और रुई की बत्ती
  • घी या तेल
  • मिठाई और बताशे
  • धूप और अगरबत्ती 
  • पानी से भरा छोटा पात्र

फूलों से सजाएं पूजा की थाली

धनतेरस की पूजा की थाली को सजाने के लिए गेंदे और गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले थाली में फूलों की पंखुड़ियां बिछाएं और किनारों पर गेंदे के फूलों की छोटी-छोटी लड़ियां लगाएं. इसके बाद बीच में कुमकुम, अक्षत और दीपक रखें. फूलों से सजी थाली देखने में बेहद सुंदर और पारंपरिक लगेगी.

विज्ञापन

रंगोली से दें थाली को अच्छा लुक 

अगर आप कुछ अलग तरीके से पूजा की थाली डेकोरेट करना चाहते हैं तो रंगोली के रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं. थाली में सबसे पहले एक साफ कपड़ा या बेस बिछाएं. इसके बाद, रंगोली के रंगों से फूल या कमल का डिजाइन बनाएं. ध्यान रखें कि रंग सीधे पूजा की सामग्री या प्रसाद पर न लगे. 

दीयों से सजाएं पूजा की थाली

दीया जलाना शुभ माना जाता है और धनतेरस का त्योहार दीपों के बिना अधूरा माना जाता है. ऐसे में पूजा की थाली में छोटे-छोटे मिट्टी के दीये रखकर इसे खास बना सकते हैं. दीयों में घी या तेल डालकर बत्ती लगाएं. अगर आप चाहें तो दीये को हल्दी, कुमकुम और फूलों से भी सजा सकते हैं. इससे पूजा की थाली में पारंपरिक और शुभ लुक आएगा. 

विज्ञापन

मोती और गोटे से करें थाली को डेकोरेट

अगर आपको थोड़ी रॉयल डेकोरेशन पसंद है तो थाली के किनारों पर मोती, गोटा-पट्टी और कुंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं. बाजार में कई तरह की डेकोरेशन लेस मिल जाती हैं. इन्हें थाली के किनारों पर चिपकाकर सुंदर डिजाइन बनाया जा सकता है. सुनहरे और लाल रंग की डेकोरेशन पूजा की थाली को खास बना सकती है. 

स्वास्तिक और शुभ-लाभ से सजाएं थाली

हिंदू धर्म में स्वास्तिक और शुभ-लाभ के चिन्हों को मंगल का प्रतीक माना जाता है. धनतेरस की पूजा की थाली में रोली या कुमकुम से स्वास्तिक बना सकते हैं. इसके साथ अक्षत और फूल रखें और अगर आप चाहें तो थाली के बीच में छोटा-सा लक्ष्मी-गणेश का चित्र भी रख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ